एक्सप्लोरर

Health Tips: सावधान! क्या आप भी खाने के तुरंत बाद पीते हैं पानी, ये है जहर समान, आयुर्वेद में क्या लिखा है?

Health Tips: भोजन के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है. इससे एसिडिटी, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. भोजन के कम से कम 30 मिनट बाद पानी पीना चाहिए.

Water After Food Disadvantage: हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद में पानी पीने के समय को बहुत महत्व दिया गया है. चाणाक्य नीति भी कहती है- 'अजीर्णे भेषजं वारि, जीर्णे वारि बलप्रदम्. भोजने चाऽमृतम् वारि, भोजनान्ते विषप्रदम्' यानि अपच के समय पानी दवा की तरह काम करता है. जब खाना अच्छे से पच चुका होता है, तब पानी ताकत देता है. खाना खाते समय थोड़ा-थोड़ा पानी पीना अमृत समान माना गया है, क्योंकि यह खाना निगलने और पचाने में मदद करता है. लेकिन खाना खाने के बाद तुरंत पानी पीना, जहर से कम नहीं.

क्या कहता है आयुर्वेद?

आयुर्वेदिक गुणीजनों और ग्रंथों के मुताबिक, जब हम खाना खाते हैं, तो वह पेट के अंदर एक खास जगह पर जाता है, जिसे 'जठर' यानी "आमाशय" कहा जाता है. यह हमारे शरीर के बीच में, नाभि के पास बाईं ओर होता है. आमाशय में एक हल्की-सी अग्नि होती है, जिसे हम पाचन की अग्नि कह सकते हैं. यही अग्नि खाना पचाने में मदद करती है. जब हमें भूख लगती है, तो असल में यही अग्नि हमें इशारा करती है कि शरीर को अब ऊर्जा की जरूरत है. जैसे गाड़ी में पेट्रोल खत्म होने पर रिजर्व में आ जाती है, वैसे ही शरीर भी भूख के जरिए बताता है कि अब उसे खाना चाहिए.

खाने के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?

आपने महसूस किया होगा कि जब बहुत अच्छी भूख लगी हो, तो कोई भी खाना हमें स्वादिष्ट लगता है और आसानी से पच भी जाता है. आमाशय में अग्नि करीब एक घंटे तक खाना पचाने का काम करती है. अगर इस एक घंटे के अंदर हम फिर से कुछ और खा लें या बहुत सारा ठंडा पानी पी लें, तो यह अग्नि बुझ जाती है. जैसे जलती आग पर अचानक पानी डाल दिया जाए, वैसे ही पेट की अग्नि भी ठंडी हो जाती है. इसका असर यह होता है कि खाना ठीक से नहीं पचता और कई तरह की बीमारियां शरीर को जकड़ने लगती हैं, इसलिए खाना खाने के एक घंटे तक कुछ भी न खाएं और न ही पानी पिएं. इससे जठराग्नि यानी आमाशय में अग्नि आराम से अपना काम कर पाती है और खाना अच्छे से पचकर शरीर को ताकत देता है.

अपच की स्थिति में खाना लंबे समय तक पेट में ऐसे ही पड़ा रहता है और सड़ने लगता है. इससे गैस बनने लगती है और वह डकार या अन्य तरीके से निकलती है. साथ ही पेट भारी सा महसूस होता है. इसलिए खाने के बाद तुरंत पानी पीना जहर के समान होता है. ऋषि-मुनियों ने यह बात बहुत पहले ही कह दी थी और इसे वैज्ञानिक भी मानते हैं.

पाचन रसों को पतला कर देता है पानी

अगर इसे वैज्ञानिक नजरिए से समझें, तो जब हम खाना खा लेते हैं, तब पेट में पाचन के लिए एसिड और एंजाइम्स बनते हैं. अगर हम तुरंत बाद में पानी पी लेते हैं, खासकर ज्यादा मात्रा में, तो यह पाचन रसों को पतला कर देता है. इससे खाना अच्छे से नहीं पचता और अपच, गैस, एसिडिटी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghee Purity Test: बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget