एक्सप्लोरर

तांबे के गिलास में इन 4 चीजों को भूलकर भी न पीएं, सेहत के लिए होगा नुकसान

Health Tips: तांबे के गिलास में पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन अगर आप तांबे के बर्तन में खाने-पीने की दूसरी चीजों का भी सेवन करते हैं तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. जानिए कौन सी चीजें तांबे के बर्तन में नहीं खानी चाहिए.

Health Tips: तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदों के बारे में तो आपने सुना ही होगा. कहते हैं तांबे के बर्तन में रातभर पानी रख कर सुबह उस पीने को पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. तांबा हमारे पेट, लिवर और किडनी को डिटॉक्स करने का काम करता है. तांबे के बर्तन में पानी पीने से डाइजेशन सिस्टम मजबूत बनता है. जिन लोगों को वजन कम करना हो वो तांबे के बर्तन में पानी पीएं. तांबा आपको लंबे समय तक जवां रखने का काम करता है.

यही वजह है कि आजकल लोग अपने घरों मे स्टील की जगह तांबे के गिलास इस्तेमाल करने लगे हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि तांबे के गिलास में पानी से अलावा दूसरी चीज पीने पर आपकी सेहत को भारी नुकसान भी हो सकता है. खाने पीने की कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें तांबे के बर्तन में रखकर खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है. आज हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको कभी तांबे के बर्तन में खाना-पीना नहीं चाहिए. ये आपकी सेहत को नुकसान पहंचा सकते हैं.

दूध और दूध से बने उत्पाद- अगर आप तांबे के बर्तन में पानी के अलावा दूध, दही या पनीर का सेवन करते हैं तो ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. तांबे के बर्तन में किसी भी डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. अगर दही को तांबे के बर्तन में रखकर इसका सेवन किया जाए तो ये आपके शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती है. दही में मौजूद मिनरल्स और विटामिन्स तांबे के साथ मिलकर रिएक्शन करते हैं जिसके आपको फूड पॉइजनिंग हो सकती है. इसके अलावा आपको घबराहट या जी मचलाने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. तांबे के बर्तन में कभी भी दूध, दही या पनीर नहीं रखना चाहिए.

छाछ- छाछ पीना सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन अगर आप तांबे के गिलास में छाछ पीते हैं तो ये आपको फायदे की जहग नुकसान पहुंचा सकती है. दरअसल छाछ में ऐसे गुण होते हैं जो तांबे के साथ मिलकर रिएक्ट करते हैं. और आपकी सेहत पर विपरीत असर डालते हैं. तांबे के बर्तन में छाछ या लस्सी रखना भी हानिकारक हो सकता है. इससे छाछ के गुण खत्म हो जाते हैं. और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.

खट्टी चीजें- किसी भी तरह की खट्टी चीजों को भी तांबे के बर्तन में नहीं रखना चाहिए. ये चीजें तांबे के साथ मिलकर रिएक्शन करती हैं. आपको सिरके वाला अचार, आम या नूंबी का अचार, सोस या जैम, मुरब्बा जैसी चीजों को तांबे के बर्तन में नहीं रखना चाहिए. इन्हें खाने से आपको आचल, कमजोरी या जी मिचलाने जैसी परेशानी हो सकती है. लंबे समय तक तांबे के बर्तन में रखकर ऐसी चीजों का सेवन करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है. इससे आपको कॉपर पॉइजनिंग हो सकती है.
नींबू पानी- सुबह सुबह नींबू पानी पीने के कई फायदे हैं. अक्सर लोग वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट नींबू पानी पीते हैं लेकिन अगर आप ये नींबू पानी स्टील या कांच के गिलास की जगह तांबे के गिलास में पीते हैं तो ये आपको नुकसान पहुंचा सकता है. दरअसल नींबू में पाए जाने वाला एसिड तांबे के साथ मिलकर रिएक्ट करता है. जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. तांबे के बर्तन में नींबू पानी पीने से आपके पेट में गैस, पेट में दर्द, उल्टी जैसी परेशानी हो सकती है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget