एक्सप्लोरर

Health Tips: हर किसी पर शक करना ले सकता किसी गंभीर बीमारी का रूप, जानें कारण, लक्षण और बचाव

Health Tips: शक करने जैसी आम आदत आपको कब एक गंभीर दिमागी समस्या की तरफ मोड़ सकती है इसका अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि ये आदत एक नकारात्मक मनोवृति है जो आपको धीरे धीरे आगे चलकर मानसिक बीमारियों का शिकार बना सकती है.

Health Tips: अगर किसी को शक करने की आदत है तो इससे उसका मन हमेशा अशांत ही रहेगा. यह एक नकारात्मक मनोवृति है, जिससे छुटकारा पाना बेहद ज़रूरी है. आप हर किसी पर भरोसा नहीं कर सकते लेकिन जब कोई अपने करीबी पर ही शक करना शुरू कर दे तो यह स्थिति उसके लिए ठीक नहीं है. समय रहते अगर इस मानसिक बदलाव को रोका नहीं जाए तो यह आदत आगे चलकर रिश्तों या अपने करीबियों के साथ तनाव पैदा कर सकती है. इसलिए जहां तक संभव हो सके इस आदत को तुरंत बदल लेना ज़रूरी है.

ऐसा क्यों होता है व्यक्तित्व का विकास बचपन से ही किया जाता है. इसको संवारने या बिगाड़ने में परवरिश का बहुत बड़ा योगदान होता है. यदि माता-पिता ही शक्की स्वभाव के हों या वे अपने बच्चे को एक सुरक्षित माहौल ना दे पाए हों तो इन कारणों से उस व्यक्ति के मन में शक की भावना घर कर लेती है. अगर इस समस्या को समय पर नहीं रोका जाए तो यह आगे चलकर गंभीर हो सकती है. बता दें कि, आगे चलकर इस समस्या से ग्रस्त व्यक्ति पैरानॉइड स्क्रिोज़ोफेनिया या डिल्यूज़न डिसऑर्डर, इन दोनों में से किसी भी बीमारी का शिकार हो सकत है. यह दोनों समस्याएं मानसिक मनोवैज्ञानिक समस्याएं हैं.

शक के लक्षण - किसी के भी साथ रिलेशंस अच्छे ना होना - अपने करीबी लोगों पर विश्वास न करना - हमेशा उदास और अकेले रहना - दिमाग में केवल यही चलना कि मेरे साथ ठगी या धोखाधड़ी हो सकती है - अपने साथ काम करने वाले लोगों को शक की नज़र से देखना.

शक की बीमारी से बचाव - अगर आपको पता है कि आपको शक करने की आदत है तो उसे दूर करने की खुद कोशिश करें. इसके लिए आप उस अनुभव को याद करें, जिससे कभी आपके विश्वास को ठेस पहुंची हो और आपको लगा हो कि इस घटना के बाद से मैं इस समस्या का शिकार हुआ या हुई हूं. जैसे ही आप इस समस्या की जड़ ढूंढ लेंगे वैसे ही आप खुद को इससे बचा भी सकते हैं. - सकारात्मक दृष्टिकोण रखने वाले लोगों से संपर्क बढ़ाएं और उनकी अच्छी बातों से अपने अंदर बदलाव लाने की कोशिश करें. - हमेशा याद रखें कि भरोसा करने वाला गलत नहीं होता बल्कि धोखा देने वाला गलत होता है. अगर आपको लगता है कि सामने वाले ने आपको धोखा दिया है तो अपने मन में ग्लानि की भावना ने आने दें. - अगर किसी व्यक्ति को देखकर आपके मन में शक है तो उस शख्स से बातचीत करके अपनी गलतफहमी को दूर करें. - एक बुरी घटना के चलते टूटे भरोसे का प्रभाव अपने भविष्य में बनने वाले रिश्तों पर ना आने दें. दूसरों को भी मौका दें. - अगर इन प्रयासों के बावजूद भी आपको लगे कि आप में कोई बदलाव नहीं आ रहा है तो आप किसी मनोवैज्ञानिक सलाहकार की मदद भी ले सकते हैं. इसके लिए संकोच ना करें.

Chanakya Niti: धनवान बनना है तो भूलकर भी न करें ये काम, जानिए आज की चाणक्य नीति

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Anti Aging Drug: क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?
क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
अपने दिमाग का कितना इस्तेमाल करते हैं हम लोग? हकीकत जान लेंगे तो आएगी शर्म
अपने दिमाग का कितना इस्तेमाल करते हैं हम लोग? हकीकत जान लेंगे तो आएगी शर्म
कैसे होते हैं जुड़वां बच्चे, मां के शरीर में क्या करती है कोशिकाएं? जानिए इसके पीछे का साइंस
कैसे होते हैं जुड़वां बच्चे, मां के शरीर में क्या करती है कोशिकाएं? जानिए इसके पीछे का साइंस

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget