एक्सप्लोरर

क्या कोरोना की तरह तेजी से फैलता है HMPV वायरस? ये हैं बचाव के सबसे बेस्ट तरीके

HMPV वायरस के लक्षण बिल्कुल कोविड की तरह ही है. छोटे बच्चों पर इसका ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. इस वायरस से संक्रमित होने पर सर्दी और कोविड-19 जैसे लक्षण नजर आते हैं.

HMPV Prevention : देश में HMPV वायरस के 8 केस हो गए हैं. मंगलवार को नागपुर में 13 साल की लड़की और 7 साल के लड़के में संक्रमण मिला है. दोनों को लगातार सर्दी-बुखार की समस्या थी. अभी तक जितने मामले मिले हैं, उनमें से ज्यादातर बच्चे ही हैं. देश के 4 राज्यों में संक्रमण मिलने के बाद सरकार निगरानी बनाए हुए है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि यह वायरस नया नहीं है, हालात पर नजर है. एचएमपीवी के लगातार बढ़ते केस को देखते हुए सवाल उठ रहा है कि क्या ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस भी कोरोना की तरह तेजी से फैलता है. इससे बचाव का सबसे बेस्ट तरीके क्या है...

HMPV सर्दी में ज्यादा फैलता है क्या

HMPV वायरस के लक्षण बिल्कुल कोविड की तरह ही है. छोटे बच्चों पर इसका ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. इस वायरस से संक्रमित होने पर सर्दी और कोविड-19 जैसे लक्षण नजर आते हैं. केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया था कि सर्दी में HMPV का इंफेक्शन आम हो सकते हैं. सर्दी के मौसम में फ्लू जैसी कंडीशन असामान्य नहीं है.

क्या कोरोना जैसा ही तेजी से फैलता है HMPV

एचएमपीवी (ह्यूमन मेटाप्न्यूमोवायरस) एक ऐसा वायरस है जो रेस्पिरेटरी सिस्टम (Respiratory System) यानी श्वसन प्रणाली को प्रभावित करता है. यह वायरस कोरोना की तरह तेजी से नहीं फैलता है, लेकिन यह अभी भी एक संक्रामक रोग है, जो इंसान से इंसान में फैल सकता है.

HMPV से बचने के बेस्ट तरीके

1. बच्चों में फ्लू जैसे लक्षणों को इग्नोर न करें

एचएमपीवी वायरस का इंफेक्शन होने पर सामान्य वायरल जैसे लक्षण नजर आते हैं. इसलिए छोटे बच्चों को जुकाम-बुखार होता है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें. बच्चों के सांस लेने में घरघराहट सुनाई देने पर भी एचएमपीवी इंफेक्शन का संकेत हो सकता है.

2. पैनिक करने से बचें

 जर्नल ऑफ एलर्जी एंड क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी में छपी एक स्टडी में बताया गया है कि ठंड के मौसम में रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन के ज्यादा मामले देखे जाते हैं, इसलिए अगर एचएमपीवी के सामान्य फ्लू जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं तो पैनिक करने से बचें. हालांकि, अनदेखा भी न करें. तुरंत जाकर डॉक्टर को दिखाने की कोशिश करें.

3. दवा से ज्यादा बचाव पर ध्यान दें

एचएमपीवी वायरस के लिए अभी तक कोई एंटीबायोटिक या एंटीवायरल दवा नहीं बनाई गई है और ना ही कोई वैक्सीन विकसित की गई है. ऐसे में जितना हो सके बचाव करें, क्योंकि यही इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका है. घर में छोटा बच्चा है तो खास सावधानी बरतें.

4. साफ-सफाई का खास ख्याल रखें

कोरोना की तरह ही HMPV वायरस भी संक्रमित के संपर्क में आने से फैलता है. यह वायरस संक्रमित से हाथ मिलाने, संक्रमित वस्तु को छूने से भी फैल सकता है. ऐसे में बचाव के लिए साफ-सफाई रखें और बार-बार हाथ धोएं.

5. मास्क पहनें, भीड़ से दूरी बनाएं

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने से वायरस के फैलने का खतरा कम होता है. इसके अलावा भीड़ में जाने से बचें. अगर किसी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं तो बाकी लोगों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें.

6. हेल्दी डाइट, भरपूर नींद और एक्सरसाइज

अपनी डाइट को बेहतर बनाए ताकि इम्यून सिस्टम मजबूत बने. खाने में फल और हरी सब्जियां शामिल करें. भरपूर नींद लेने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है. इसके अलावा नियमित एक्सरसाइज करें, जिससे शरीर इस वायरस से लड़ने के लिए मजबूत बन सके.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meat Consumption: क्या एक उम्र के बाद नॉनवेज छोड़ना ठीक है, क्या है सच्चाई?
क्या एक उम्र के बाद नॉनवेज छोड़ना ठीक है, क्या है सच्चाई?
Snoring Sound Effect Sleep: नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
World Vegan Day: वीगन डाइट क्या है और इसमें क्या खाया जाता है? जानें फायदे
वीगन डाइट क्या है और इसमें क्या खाया जाता है? जानें फायदे
Chickenpox Scars Care Tips: चिकन पॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं, ये रहे घरेलू तरीके
चिकन पॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं, ये रहे घरेलू तरीके

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री कौन? सर्वे में इस CM का आया नाम
देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री कौन? सर्वे में इस CM का आया नाम
हाईवे जाम, आगजनी और तोड़फोड़, बांग्लादेश में उग्र हुआ मजदूरों का प्रदर्शन, क्या हैं मांग?
हाईवे जाम, आगजनी और तोड़फोड़, बांग्लादेश में उग्र हुआ मजदूरों का प्रदर्शन, क्या हैं मांग?
पांचवां टी20 जीतने के बाद बदले मिचेल सैंटनर के तेवर, NZ कप्तान ने दे डाला बड़ा बयान
पांचवां टी20 जीतने के बाद बदले मिचेल सैंटनर के तेवर, NZ कप्तान ने दे डाला बड़ा बयान
धमके बाद बुलेट प्रूफ शीशे से कवर ट्रॉली पर फैंस से मिलने आए अमिताभ बच्चन, पिता की ढाल बने अभिषेक
अमिताभ बच्चन की अभिषेक ने बढ़ाई सुरक्षा, धमकी के बाद ट्रॉली को बुलेट प्रूफ शीशे से किया कवर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'ये हिंदुस्तान आपके अब्बूजान का नहीं', राहुल गांधी पर BJP का पलटवार, रैली को बताया फ्लॉप शो
'ये हिंदुस्तान आपके अब्बूजान का नहीं', राहुल गांधी पर BJP का पलटवार, रैली को बताया फ्लॉप शो
कैसे काम करता है ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक, समझें दोनों का मैकेनिज्म
कैसे काम करता है ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक, समझें दोनों का मैकेनिज्म
Embed widget