एक्सप्लोरर

सावधान ! भूलकर भी एक साथ न लें 5 सप्लीमेंट्स, बिगड़ सकती है सेहत, हो सकते हैं परेशान

पोषण बनाए रखने के लिए सप्लीमेंटस जरूरी होते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी सप्लीमेंट्स हैं, जिनका सेवन एक साथ करने से कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं. इसलिए भूलकर भी कुछ सप्लीमेंट्स को एक साथ नहीं लेना चाहिए.

Health Tips: सप्लीमेंट्स की मदद से शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जाता है. कभी-कभी डॉक्टर भी बीमारी से बचने के लिए सप्लीमेंट (Supplement)  लेने की सलाह देते हैं. जबकि बहुत से ऐसे भी लोग हैं जो बिना डॉक्टर की सलाह के ही सप्लीमेंट लेने लगते हैं. ऐसा करना सेहत (Health) को नुकसान पहुंचा सकता है. सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन आपकी हेल्थ को बिगाड़ सकता है. इसलिए कभी भी कुछ सप्लीमेंट्स को एक साथ लेने की भूल भी नहीं करनी चाहिए. आइए जानते हैं..

विटामिन B12 और विटामिन C

टामिन B12 तंत्रिका तंत्र को बनाए रखने और लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) को बनाने में हेल्प करता है. वहीं, विटामिन C इम्यून सिस्टम के लिए महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिसर्च में पता चला है कि एक ही समय में इन दोनों सप्लीमेंट्स लेने से गंभीर नुकसान हो सकता है. इसकी वजह से विटामिन बी 12 का असर कम हो सकता है. इसलिए जब भी इन दोनों सप्लिमेंट्स को लें तो कम से कम 2 घंटे का गैप रखें.

फोलिक एसिड और विटामिन B12

फोलिक एसिड भी विटामिन का ही एक प्रकार है. काफी ज्यादा फोलिक एसिड लेने से विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण दिखाई नहीं देते हैं. इससे आपकी हेल्थ खराब हो सकती है. विटामिन B12 की कमी की वजह से कई बीमारियां पनप सकती हैं. इन दोनों सप्लीमेंट्स को लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

कॉपर और जिंक

ज्यादातर लोग अपनी डाइट में कॉपर और जिंक को रखते हैं. कॉपर मस्तिष्क के विकास, तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य और शरीर में महत्वपूर्ण ऊतकों को बनाने में अच्छी भूमिका निभाता है. वहीं, ट्रीटमेंट के लिए जिंक महत्वपूर्ण मिनरल है. अगर आप एक ही साथ इन दोनों सप्लीमेंट्स को लेते हैं तो डाइजेस्टिव सिस्टम खराब हो सकता है. ज्यादा कॉपर के सेवन से भी जिंक की कमी हो सकती है. 

ग्रीन टी और आयरन

शरीर के लिए फायदेमंद इन दोनों सप्लीमेंट्स को एक साथ कभी भी नहीं लेना चाहिए। ग्रीन टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड पाए जाते हैं. ये इंफ्लेमेशन और आंतों की बीमारियों से बचाते हैं. शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन का महत्व काफी ज्यादा है. ग्रीन टी और आयरन सप्लीमेंट्स का एक साथ सेवन करने से एंटीऑक्सिडेंट्स आयरन का असर खत्म कर सकते हैं. इससे आयरन की कमी हो सकती है.

अन्य मिनरल्स और कैल्शियम 

कैल्शियम का काम हड्डी को मजबूत बनाना होता है. कैल्शियम सप्लीमेंट्स लेने से शरीर जिंक, मैग्नीशियम और आयरन समेत कई मिनरल्स को अवशोषित करना प्रभावित करता है. बिना डॉक्टर के सलाह के कैल्शियम के साथ अन्य मिनिरल्स को नहीं लेना चाहिए.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget