एक्सप्लोरर

मंकीपॉक्स को चिकनपॉक्स समझने की न करें भूल, दोनों बीमारियों के एक जैसे कुछ लक्षण फैला रहे हैं भ्रम

मंकीपॉक्स होने के एक से दो हफ्ते बाद लक्षण नजर आते हैं, जबकि चिकनपॉक्स में इसका समय 16 दिनों का हो सकता है. मंकीपॉक्स के ज्यादातर लक्षण चिकनपॉक्स से भले ही मिलते-जुलते हैं लेकिन दोनों में अंतर है.

Monkeypox vs Chickenpox : ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित होने के बाद मंकीपॉक्स (Monkeypox) को लेकर दुनिया अलर्ट है. पाकिस्तान में इसके तीन केस मिलने के बाद भारत में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. अफ्रीका के कई देशों में मंकीपॉक्स के आउटब्रेक भी देखने को मिला है. इस संक्रमण को लेकर तमाम जानकारियां उपलब्ध हैं लेकिन बहुत से लोग मंकीपॉक्स और चिकनपॉक्स को लेकर कंफ्यूज हैं. ऐसे में जानना जरूरी है कि दोनों में क्या अंतर है और कौन ज्यादा खतरनाक है...

मंकीपॉक्स और चिकनपॉक्स में क्या अंतर है

एमपॉक्स बीमारी मंकीपॉक्स वायरस की वजह से होती है, जो पोक्सविरिडे फैमिली में ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस से जुड़ा है, जबकि चिकनपॉक्स वैरिसेला-जोस्टर वायरस से होता है. यही वायरस दाद का कारण भी बनता है. दोनों ही वायरस संपर्क, सांस की बूंदों के माध्यम से या  त्वचा के घावों के सीधे संपर्क में आने से फैसले हैं. चिकनपॉक्स आम संक्रमण है, जबकि मंकीपॉक्स दुर्लभ संक्रमण है, जो आसानी से नहीं फैलता है.

मंकीपॉक्स या चिकनपॉक्स किससे जल्दी ठीक होते हैं

मंकीपॉक्स और चिकनपॉक्स दोनों ही बहुत ज्यादा गंभीर बीमारी नहीं हैं. समय पर इलाज से दोनों से रिकवरी मिल सकती है. इनके आम लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, पीठ दर्द, मांसपेशियों में दर्द, कंपकपी और थकावट शामिल हैं. बुखार दोनों ही संक्रमण में आम लक्षण है लेकिन मंकीपॉक्स में बुखार रैशेज से पहले 1 से 5 दिनों में आ जाता है, जबकि चिकनपॉक्स में रैशेज़ आने के 1 से 2 दिन पहले ही बुखार आता है. मंकीपॉक्स संक्रमण होने के एक से दो हफ्ते बाद लक्षण नजर आते हैं, जबकि चिकनपॉक्स में इसका समय 16 दिनों का हो सकता है. 

मंकीपॉक्स और चिकनपॉक्स में क्या अलग है

मंकीपॉक्स के ज्यादातर लक्षण भले ही चिकनपॉक्स से मिलते-जुलते हैं लेकिन एक लक्षण दोनों में अंतर भी करता है. मंकीपॉक्स में लिम्फ नोड्स में सूजन की समस्या हो सकती है, जो चिकनपॉक्स में नहीं मिलती है. 

मंकीपॉक्स और चिकनपॉक्स के रैशेज

मंकीपॉक्स से जुड़े दाने बुखार के एक से तीन दिनों में होते हें, जबकि चिकनपॉक्स के दाने बुखार के 1-2 दिन बाद नजर आते हैं. मंकीपॉक्स के दाने चेहरे से शुरू होकर हथेलियों और तलवों समेत शरीर के कई हिस्सों तक पहुंचते हैं. पहले यपप्यूल्स और द्रव से भरे पस्ट्यूल में पैदा होते हैं फिर पपड़ी बन जाते हैं और गिर जाते हैं. चिकनपॉक्स के रैशेज में खुजली होने लगते हैं. वे छाले की तरह होते हैं, जो पीठ और चेहरे से शुरू होकर शरीर के बाकी हिस्सों तक पहुंचते हैं. हालांकि, इसमें हथेलियों और तलवों पर रैशेज यानी दाने नहीं निकलते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Monkeypox: भारत में आया मंकीपॉक्स तो कितना होगा असर, जानें इसकी एंट्री पर कैसे लग सकती है रोक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget