एक्सप्लोरर

कहीं आप भी तो हार्ट अटैक को हार्ट फेलियर नहीं समझ रहे? जानिए क्या है दोनों में अंतर

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी की वजह से हर उम्र के लिए यह खतरनाक होता जा रहा है. हार्ट से जुड़ी बीमारियां कई तरह की हो सकती हैं.

Heart Problems : हार्ट से जुड़ी बीमारियों की वजह से दुनिया में हर साल काफी लोग अपनी जान गंवा देते हैं. कोरोना संक्रमण के बाद इसका खतरा और तेजी से बढ़ा है. अब कम उम्र में ही लोग इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें 12 साल के बच्चे की हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत हो गई है. इस घटना ने एक बार फिर कम उम्र के लोगों को इस बीमारी को लेकर अलर्ट कर दिया है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी की वजह से हर उम्र के लिए यह खतरनाक होता जा रहा है. हार्ट से जुड़ी बीमारियां कई तरह की हो सकती हैं. हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर भी ऐसी ही समस्याएं हैं. इन दोनों बीमारियों को लेकर अक्सर कंफ्यूजन बना रहता है. चलिए जानते हैं एक दूसरे से कितनी अलग और कितनी खतरनाक हैं दोनों बीमारियां...
 
हार्ट अटैक क्या होता है
हार्ट अटैक को 'दिल का दौरा पड़ना' भी कहा जाता है. कुछ सालों में इसका खतरा काफी बढ़ा है. जब हार्ट के एक हिस्से में ब्लड फ्लो में अचानक से कमी आ जाती है तो यह समस्या होती है. कुछ स्थितियों में ब्लड फ्लो में रुकावट का कारण भी बन सकती हैं. हार्ट में ब्लड फ्लो सामान्य न होने पर उसकी मांसपेशियों का वह हिस्सा खराब होने लगता है, जो गंभीर स्थिति को पैदा करने वाला होता है.
 
हार्ट अटैक के कारण और लक्षण
दिनचर्या और खानपान की गड़बड़ आदतों की वजह से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है. कोरोनरी आर्टरी डिजीज को हार्ट अटैक के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है. हार्ट अटैक आने पर तुरंत इमरजेंसी इलाज की जरूरत होती है. अगर समय पर सीपीआर और इलाज न मिले तो जान भी जा सकती है. हार्ट अटैक के लक्षणों की बात करें तो यह हर बार नजर नहीं आता है. हालांकि ज्यादातर लोगों को सीने में दर्द या बेचैनी, शरीर के बाएं हिस्से बांह, पीठ, कंधे, गर्दन, जबड़े या पेट में दर्द होने और सांस लेने में कठिनाई हो सकती है. ऐसी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए.
 
हार्ट फेलियर क्या है
हार्ट अटैक की तरह हार्ट फेलियर (Heart Failure) भी गंभीर और जानलेवा हो सकता है. हार्ट फेलियर में हार्ट शरीर के चारों तरफ पर्याप्त ब्लड पंप नहीं कर पाता है. हार्ट में पर्याप्त खून न पहुंचने या हार्ट के ठीक तरह से पंप न करने में कमजोरी आ जाती है. हर साल लाखों लोगों की हार्ट फेलियर की वजह से मौत हो जाती है.
 
हार्ट फेलियर के लक्षण
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, ऐसे कई कारण हैं, जिनकी वजह से हार्ट फेलियर की समस्या हो सकती है. ज्यादातर मामलों में हार्ट पर अत्यधिक दबाव या चोट-संक्रमण के कारण हृदय को नुकसान का कारण हो सकता है. हार्ट फेलियर हार्ट के बाएं और दाएं दोनों हिस्सों को प्रभावित कर सकती है. हार्ट फेलियर की स्थिति में सांस की समस्या सबसे आम है. जैसे-जैसे हार्ट कमजोर होता है, लक्षण भी गंभीर हो सकता है.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
Water Park Safety Tips: वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
Embed widget