एक्सप्लोरर

Dengue Vaccine: डेंगू से नहीं होगी लोगों की मौत! वैक्सीन पर तीसरा फेज का ट्रायल हुआ शुरू

हर साल बारिस के मौसम में डेंगी के मच्छरों का कहर झेलना पड़ता था. कई लोग अपनी जान गंवा देते थे. अब बहुत जल्द इस बीमारी से छुटकारा मिल सकती है. इसकी वैक्सीन का ट्रायल तीसरे चरण में है.

Dengue Vaccine : अब वह दिन दूर नहीं जब डेंगू का डर पूरी तरह खत्म हो जाएगा. इस जानलेवा बीमारी (Dengue) के आतंक से छुटकारा मिलेगा. दरअसल, भारत ने डेंगू की स्वदेशी वैक्सीन बना ली है. इसके तीसरे फेज का क्लीनिकल ट्रायल भी शुरू हो चुका है. इडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने बुधवार को पैनेसिया बायोटेक के साथ मिलकर देश में डेंगू की सफल वैक्सीन बनानी शुरू कर दी है.

  इसके दो क्लीनिकल ट्रायल सफल रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है. बता दें कि हर साल बारिस के मौसम में डेंगी के मच्छरों का कहर झेलना पड़ता था. कई लोग अपनी जान गंवा देते थे. अब इसकी वैक्सीन की खबर से हर किसी को राहत मिली है.

डेंगू की वैक्सीन मार्केट में कब तक आएगी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में डेंगू की पहली स्वदेशी वैक्सीन के ट्रायल में 10,335 पार्टिसिपेंट्स को शामिल किया गया है. पहली वैक्सीन रोहतक के पंडित भगवत दयाल शर्मा पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के एक शख्स को लगी है. इसके बाद 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस वैक्सीन का ट्रायल होगा. यह डेंगू के वैक्सीन (Dengue Vaccine) का आखिरी फेज है. इसके सफल होते ही बहुत जल्द यह मार्केट में आ जाएगी.

डेंगू से होगा बचाव

डेंगू फीवर होने पर पूरा शरीर अंदर से हिल जाता है. कमजोरी काफी ज्यादा बढ़ जाती है. प्लेटलेट्स काउंट कम होने से परेशानियां बढ़ती जाती हैं और बाद में अस्पताल तक में भर्ती किया जाता है. वैक्सीन आने के बाद इन सभी झंझटों से छुटकारा मिल सकता है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इसे लेकर बताया कि 'ये वैक्सीन डेंगू की खिलाफ लड़ाई में बेहद कारगर साबित होगी. इसका उद्देश्य देश के लोगों को डेंगू से बचाना है. यह आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करने की दिशा की ओर एक और कदम है. इस वैक्सीन से लोगों को डेंगू से मुक्ति मिल सकेगी'

डेंगू से बचने के लिए अभी क्या करें

1. पूरी बाजू के कपड़े पहनें और मच्छरों से जितना हो सके दूर रहें.

2. डेंगू से बचने के लिए आसपास पानी को इकट्ठा न होने दें.

3. मच्छरदानी लगाएं, मॉइस्किटो कॉइल का इस्तेमाल करें.

4. साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें.

5.डेंगू के लक्षण दिखते ही डॉक्टर के पास जाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Monkey Pox: मंकीपॉक्स होने पर भूलकर भी न करें ये चीजें, जिंदगीभर होगा पछतावा साथ ही जानें कैसे दिखते हैं इसके दाने

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget