एक्सप्लोरर

Health Tips: रोज नहीं करता नहाने का मन तो कोई बात नहीं, साइंस भी कहता है हेल्थ के लिए ये ठीक नहीं, जानें क्यों

Winter Health Tips: भारत के लोग दुनिया में सबसे ज्यादा नहाने वालों में शुमार किए जाते हैं. औसत भारतीय तकरीबन रोज नहाते हैं. इसके पीछे धार्मिक मान्यताएं भी हैं.

Bath In Cold Weather: अगर ठंड के मौसम में नहाने का मन नहीं करता या आप रोज-रोज नहीं नहा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. मौसम चाहे कोई भी हो हम रोजाना नहाने हैं, क्योंकि हमें बचपन से यही बताया गया है कि रोज नहाना एक अच्छी आदत (Bath Habits ) है और इससे हम तरोताजा रहते हैं. इसके अलावा नहाने के और भी कई फायदे गिनाए जाते हैं. हालांकि, यही सच भी है कि नहाने से हम जो फ्रेशनेस फील करते हैं, वो बात किसी और चीज में कहां होती है. लेकिन साइंस का इस बारे में कुछ और ही मानना है. जानें क्यों साइंस रोजाना नहाने की इस आदत को नहीं मानता अच्छा...
 
त्वचा में खुद को साफ रखते की है क्षमता
विज्ञान कहता है कि रोज नहाते से हमारी प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही हैं. वहीं, दुनियाभर के स्किन स्पेशलिस्ट का कहना है कि ठंड में रोज नहीं नहाना अच्छा है, इससे  हमारी त्वचा सुरक्षित रहेगी. कई स्टडीज में सामने आया है कि स्किन में खुद को साफ करने की बेहतर क्षमता होती है. अगर आप रोज पसीना नहीं बहाते, धूल-मिट्टी में नहीं रहते तो हर दिन नहाना जरूरी नहीं है.
 
गरम पानी से नहाने के हैं नुकसान
सर्दियों में गरम पानी से देर तक नहाने से ज्यादा नुकसान हो सकता है. क्योंकि इससे बॉडी का नेचुरल ऑयल निकल जाता है और स्किन ड्राई होती है. नेचुरल ऑयल बॉडी के लिए बहुत जरूरी है. ये प्रतिरोधक की तरह भी काम करता है, वहीं बॉडी को मॉइश्चराइज्ड भी रखता है. इसलिए सर्दियों में हफ्ते में दो या तीन दिन ही नहाना चाहिए.
 
नाखूनों के लिए है हार्मफुल
रोज गरम पानी से नहाना नाखूनों के लिए भी हानिकारक माना गया है. क्योंकि वक्त नाखून पानी सोखते हैं. फिर सॉफ्ट होकर टूट जाते हैं. वहीं, नेचुरल ऑयल निकलने से ये रूखे और कमजोर होने लगते हैं. गर्म पानी से उनकी कुदरती चमक और चिकनाई कम हो सकती है.
 
स्किन इंफेक्शन का खतरा
कोलंबिया यूनिवर्सिटी की संक्रामक रोग विशेषज्ञ के मुताबिक, "रोजाना नहाने से स्‍किन रूखी और कमजोर होती है. इससे इंफेक्शन का खतरा तेजी से बढ़ता है. इसलिए रोज नहीं नहाना चाहिए."
 
क्या रोज नहाना इसलिए भी है जरूरी?
नहाने की आदत इंसान के मूड, तापमान, जलवायु और सामाजिक दवाब पर ज्यादा निर्भर करती है. हमारे देश में धार्मिक कारणों से नहाना बहुत जरूरी माना जाता है. इसके अलावा एक यहां पानी की कोई कमी नहीं है. हालांकि, भारत में कई बार सामाजिक दवाब के चलते भी नहाना जरूरी हो जाता है. 
 
नहाने में भारत के लोग सबसे आगे 
हाल ही में हुए एक सर्वे के मुताबिक नहाने के मामले में दुनियाभर में भारत, जापान और इंडोनेशिया के लोग बहुत आगे हैं. कई रिसर्च में यह निकलकर सामने आया है कि रोज नहाना न सिर्फ पानी की बर्बादी करना है, बल्कि शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए भी नुकसानदेह है.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget