एक्सप्लोरर

Health Tips: रात में नींद ना आने से हैं परेशान तो चेरी का जूस है आपकी समस्या का समाधान, इसे पीते ही बढ़ जाएगा स्लीपिंग टाइम

Cherry Juice: अच्छी सेहत के लिए खानपान जितना आवश्यक होता है, अच्छी नींद भी उतनी ही जरूरी होती है. इसलिए करीब आठ घंटे की गहरी नींद हर किसी को लेनी चाहिए.

Cherry Juice Benefits: अच्छी हेल्थ चाहते हैं तो बेहतर खानपान के साथ ही कम के कम 8 घंटे की नींद जरूरी होती है. आजकल बदलती लाइफस्टाइल की वजह से नींद की समस्या एक आम समस्या बनती जा रही है. जिसका सेहत (Health) पर विपरित असर भी हो रहा है. रात में नींद पूरी न हो पाने के चलते दिनभर तनाव की स्थिति रहती है और किसी भी काम में मन नहीं लगता है. अगर आप भी अनिद्रा के शिकार हैं और रात में नींद नहीं आती है तो चेरी का जूस (Cherry Juice Benefits) आपकी इस समस्या को जड़ से समाप्त कर सकता है. आइए जानते हैं इसके फायदे..
 
चेरी का जूस दूर करेगी अनिद्रा की शिकायत
कई बार स्ट्रेस और गलत लाइफस्टाइल की वजह से भी रातभर नींद नहीं लगती है. धीरे-धीरे यह आदत बन जाती है और अनिद्रा की शिकायत होने लगती है. इससे आप बीमार भी हो सकते हैं. ऐसे में हर दिन चेरी का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है. टुडे डॉट कॉम के एक लेख के मुताबिक, रिसर्च में दावा किया गया है कि लंबी और गहरी नींद के लिए चेरी का जूस बेनिफिशियल होता है. दरअसल, खट्टी चेरी में अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन पाया जाता है. यह मेलाटोनिन के उत्पादन में काफी हेल्प करता है. मेलाटोनिन एक हार्मोन है, नींद और जागने के चक्र को आसानी से मैनेज करता है. चेरी के अलावा भी कई चीजों में ट्रिप्टोफैन पाया जाता है.
 
रिसर्च ने बताया चेरी जूस के फायदे
चेरी का जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. इससे अनिद्रा की परेशानी तो दूर होती ही है, साथ ही अच्छी और गहरी नींद में भी मदद मिलती है. एक रिसर्च में कुछ ऐसे लोगों को शामिल किया गया, जो अनिद्रा की शिकायत से जूझ रहे थे. इन सभी को सोने से पहले चेरी का जूस पीने के लिए दिया गया था. इसे पीने के बाद उन लोगों में नींद न आने की समस्या समाप्त हो गई. इसलिए अनिद्रा दूर करने के लिए चेरी का जूस काफी मददगार होता है.
 
इम्यूनिटी भी बूस्ट करता है चेरी का जूस
चेरी का जूस सिर्फ नींद न आने की समस्या को दूर करने में ही मददगार नहीं होता है, बल्कि इसके सेवन से सूजन की परेशानी खत्म हो सकती है. इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होता है. याद रखें चेरी का जूस जब भी पीएं बिना शक्कर के ही पीएं. डायबिटीज के मरीजों को तो इसका खास ख्याल रखना चाहिए.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget