एक्सप्लोरर

Cardiac Arrest : नाचते-गाते, घूमते-फिरते अचानक आ रहा हार्ट अटैक, जानें क्या कहते हैं कार्डियोलॉजिस्ट

Health Tips: बदलती लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से आजकल कार्डियक अरेस्ट के मामले बढ़ते जा रहे हैं. मेंटल हेल्थ भी इसमें एक फैक्टर बन रहा है. जानें इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब

Cardiac Arrest Reason: बदलती लाइफस्टाइल से देश में हार्ट अटैक (Heart Attack) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पिछले कुछ महीनों की बात करें तो कई ऐसे केसेस सामने आए हैं, जब घूमते-फिरते, नाचते-गाते ही हार्ट अटैक आने से किसी न किसी शख्स की मौत हो गई है. आम आदमी ही नहीं बल्कि इस साल कई सेलिब्रिटीज भी हार्ट अटैक की वजह से जान गंवा चुके हैं. कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) की बात हो या फिर सिंगर केके (Singer KK) की, कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) से हुई इनकी अचानक हुई मौत ने सभी को आश्चर्य में डाल दिया है. इसके बाद से ही सवाल उठने लगा कि क्या कार्डियक अरेस्ट इसी तरह से आता है? यह कितना खतरनाक है?  तो चलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स से जानें कार्डियक अरेस्ट से जुड़े सभी सवालों के जवाब..
 
क्या हार्ट अटैक से पलक झपकते हो जाती है मौत
मीडिया से हुई एक बातचीत में नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल की सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वनीता अरोरा ने बताया कि हार्ट अटैक की वजह से किसी की भी मौत अचानक नहीं हो रही है. अगर हार्ट अटैक आने के तुरंत बाद सही इलाज मिल जाए तो ज्यादातर मामलों में जान बच जाती है. घूमते-फिरते, नाचते-गाते और एक्सरसाइज के दौरान होने वाली मौत की वजह सडन कार्डियक अरेस्ट (SCA) हो सकता है. कार्डियक अरेस्ट में मिनटों में ही किसी की भी मौत हो जाती है. कार्डियक अरेस्ट में पहले से कोई भी लक्षण दिखाई नहीं देता है. लेकिन हार्ट अटैक से पहले सीने में तेज दर्द के साथ ही कुछ लक्षण दिखाई देते  हैं. 
 
सडन कार्डियक अरेस्ट को जानें
सडन कार्डियक अरेस्ट के वक्त हार्ट ब्लड को पंप करना बंद कर देता है और स्टैंड स्टिल (Stand Still) की स्थिति में चला जाता है. इसकी वजह से ब्रेन और शरीर के अन्य हिस्सों में खून की सप्लाई बंद हो जाती है और शख्स अचानक से बेहोश हो जाता है. ऐसी स्थिति में हार्टबीट अबनॉर्मल हो जाती है और 250-350 Bpm तक पहुंच जाती है. जबकि नॉर्मल हार्ट बीट 60-90 bpm होती है. अब अगर इस कंडिशन में व्यक्ति को सही इलाज न मिले तो उसकी कुछ ही मिनटों में मौत हो सकती है. 
 
सडन कार्डियक अरेस्ट के बढ़ने के पीछे की वजह
 बदलती लाइफस्टाइल की वजह से युवाओं को सडन कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक बढ़ रहा है. बिगड़ती लाइफस्टाइल, खान-पान, तनाव और स्मोकिंग जैसी गलत आदतें इसकी सबसे बड़ी वजह हैं. कोरोना के बाद लोगों के कोरोनरी आर्टरीज (Coronary Arteries) में क्लॉट फॉर्मेशन के केस बढ़ गए हैं. इसी वजह से सडन कार्डियक अरेस्ट और अन्य हार्ट डिजीज का खतरा भी काफी बढ़ा है. 
 
इस तरह हार्ट की हेल्थ का रखें ख्याल
स्ट्रेस लेने से बचें, हेल्दी डाइट लें
हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें
हर दिन एक्सरसाइज करना जरूरी
स्मोकिंग को करें दें बाय-बाय
फिजिकली एक्टिव रहना जरूरी
समय-समय पर हेल्थ की जांच करवाएं
वजन को कंट्रोल रखें, डायबिटीज, बीपी, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने की कोशिश करें
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
International Chess Day: क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget