एक्सप्लोरर

Brain Cancer: क्या दिमाग के अंदर भी हो सकता है कैंसर? जानें क्या होते हैं इसके लक्षण

ब्रेन ट्यूमर या ब्रेन कैंसर खतरनाक बीमारी है. यह सिर्फ दिमाग ही नहीं बल्कि पूरे शरीर को प्रभावित करती है. इस बीमारी को अगर समय पर पहचान लिया जाए तो काफी हद तक खतरे को टाला जा सकता है.

Brain Cancer : दिमाग पूरे शरीर को चलाता है. ऐसे में अगर उसकी सेहत का सही तरह ख्याल न रखा जाए तो समस्याएं बढ़ सकती हैं. ब्रेन की हेल्थ की छोटी से छोटी चीजों का भी ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है, वरना कई बीमारियां दस्तक दे सकती हैं. इन्हीं में एक बीमारी है दिमाग के अंदर कैंसर होना.
 
इसे सामान्य भाषा में ब्रेन ट्यूमर (Brain Tumor) कहते हैं. GLOBOCAN 2020 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में ब्रेन और सेंट्रल नर्वस सिस्टम ट्यूमर की वजह से 2,51,329 लोगों की मौत हो गई है. ऐसे में आइए जानते हैं ब्रेन कैंसर के लक्षण और बचने के उपाय...
 
ब्रेन ट्यूमर क्या होता है
सिर की हड्डी और दिमाग में किसी भी तरह की गांठ ब्रेन ट्यूमर होती है. आमतौर पर इसे कैंसर से जोड़कर देखा जाता है लेकिन हर ट्यूमर कैंसर नहीं होता है. अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए तो जानलेवा हो सकता है. ब्रेन ट्यूमर किसी भी उम्र में हो सकता है, इसलिए सावधान रहना चाहिए.
 
ब्रेन कैंसर कितना खतरनाक
ब्रेन ट्यूमर या ब्रेन कैंसर खतरनाक बीमारी है. यह सिर्फ दिमाग ही नहीं बल्कि पूरे शरीर को प्रभावित करती है, क्योंकि दिमाग ही पूरे शरीर को संचालित करता है. बुजुर्गों में ट्यूमर बनने का खतरा हो सकती है. 20 से 40 साल की उम्र में ज्यादातर कैंसर रहित और 50 साल से ज्यादा उम्र वालों में कैंसर वाले ट्यूमर की आशंका ज्यादा रहती है.
 
ब्रेन ट्यूमर कितने तरह का होता है
 
1. नॉन कैंसरस ब्रेन ट्यूमर
इसे कैंसर रहित ब्रेन ट्यूमर कहते हैं, जो ब्रेन में धीरे धीरे बढ़ता है. साइज और जगह के आधार पर इसे आसानी से निकाला जा सकता है, सर्जरी के बाद  15 से 20 साल तक मरीज आसानी से जिंदगी जी सकते हैं.
 
2. कैंसरस ब्रेन ट्यूमर
इसे प्राइमरी ब्रेन ट्यूमर कहा जाता है. इसकी सर्जरी के बाद मरीज 2 से तीन साल ही जिंदा रह पाते हैं. इसलिए ज्यादातर लोग सर्जरी करवाने से बचते हैं. इससे उन्हें उल्टी, सिरदर्द, सीजर अटैक या उठने-बैठने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
 
3. मेटास्टेसिस ट्यूमर
मेटास्टेसिस ट्यूमर होने पर  लंग कैंसर, लीवर कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी बढ़ने लगता है. ऐसे लोगों में कैंसर की वजह से ये सेल्स ब्रेन तक पहुंचकर उसे डैमेज करने लगते हैं. ये ट्यूमर किसी अन्य बीमारी की वजह से ब्रेन में जन्म लेते हैं.
 
ब्रेन कैंसर के लक्षण
1. लगातार सिरदर्द बढ़ना, एक ही स्थान पर बार-बार दर्द उठना, दवा के बाद ठीक और फिर से दर्द का शुरू होना.
2. सिरदर्द के साथ उल्टी और जी मिचलाना हो सकता है.
3. ब्रेन ट्यूमर की वजह से आंखों में समस्या आ सकती है, धुंधलापन हो सकता है.
4. ब्रेन कैंसर में बोलने में कठिनाई हो सकती है.
5. कुछ मामलों में ब्रेन ट्यूमर की वजह से सुनने में दिक्कत हो सकती है.
6. ब्रेन कैंसर के मरीजों में संतुलन बनाने में समस्याएं हो सकती हैं.
7. ब्रेन ट्यूमर के कारण मानसिक परिवर्तन हो सकते हैं, जैसे कि भूलने की बीमारी, चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन
8. ब्रेन कैंसर के मरीजों में कमजोरी और थकान हो सकती है.
9. ब्रेन ट्यूमर के कारण मांसपेशियों में कमजोरी हो सकती है.
10. कुछ मामलों में, ब्रेन कैंसर के मरीजों में दौरे पड़ सकते हैं.
 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Full Body Checkup: क्या किसी भी काम का नहीं होता है फुल बॉडी चेकअप, रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
Marathon Runner Death : मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget