एक्सप्लोरर

इन 9 तरह के जूस से कंट्रोल में रहता है ब्लड प्रेशर, यह खबर है बड़े काम की

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं,तो कुछ जूस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.संतुलित आहार, एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ ये जूस आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मददगार हो सकते हैं.

Best Juices for High BP : हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर समस्या है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकती है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार, पूरी दुनिया में 128 करोड़ लोगों को हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की दिक्कत है. ब्लड प्रेशर हाई होने का मतलब पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी आती है.

इससे ब्लड वेसल्स की वॉल्स पर प्रेशर पड़ता है, वो कमजोर होती है और आर्टरीज ब्लॉक हो जाती है. यही कारण है कि कार्डियोवस्कुलर डिजीज (Cardiovascular Disease) का रिस्क भी बढ़ जाता है. हालांकि, कुछ खास जूस नियमित रूप से पीने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख सकते हैं. ये जूस न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने और एनर्जी बढ़ाने का भी काम करते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 9 जूस के बारें में...

1. चुकंदर का जूस

चुकंदर में नाइट्रेट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स कर ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं. रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस (Beetroot Juice) पीना हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है.

2. अनार का जूस

अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करते हैं. यह धमनियों को मजबूत करता है और हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देता है. इसका जूस (pomegranate juice) पीने से बीपी कंट्रोल में रहती है.

3. गाजर का जूस

गाजर में बीटा-कैरोटीन और पोटैशियम होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक है. यह जूस (carrot juice) दिल की सेहत को भी बेहतर बनाता है. इसे रोजाना पीने से कई समस्याएं दूर हो सकती हैं.

4. एलोवेरा जूस

एलोवेरा में कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में मदद करते हैं. इसका जूस (Aloe Vera Juice)स्किन और कई ऑर्गन्स के लिए भी फायदेमंद है.

यह भी पढ़ें : साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं से बच्चों की मेंटल हेल्थ पर पड़ सकता है असर?

5. पालक का जूस

पालक में मैग्नीशियम और नाइट्रेट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को चौड़ा कर ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं।.यह (spinach juice) ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में प्रभावी है.

6. टमाटर का जूस

टमाटर में लाइकोपीन और पोटैशियम होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने और हार्ट की हेल्थ में सुधार करने में मदद करते हैं. इस जूस (Tomato Juice) को पीने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं.

7. तरबूज का जूस

तरबूज में सिट्रूलाइन नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जो ब्लड वेसेल्स को आराम देकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. तरबूर का जूस (Watermelon Juice) पीने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने पाती है.

8. नारियल पानी

नारियल का पानी बेहद फायदेमंद होता है. यह जूस नहीं है लेकिन इसका पानी बेहद गुणकारी है.  नारियल पानी (coconut water) पोटैशियम से भरपूर होता है, और शरीर को हाइड्रेट रखकर ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में मदद करता है.

9. संतरे का जूस

संतरा विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है. इसका जूस (orange juice) रोजना पीने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल

वीडियोज

Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh
Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
Video: पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
Embed widget