एक्सप्लोरर

14 दिन तक छोड़ देंगे चीनी तो क्या पड़ेगा फर्क, बॉडी में कितना आएगा बदलाव?

चाय-कॉफी से लेकर बिस्कुट-चॉकलेट और जूस तक में चीनी मौजूद होती है. जिनका ज्यादा सेवन खतरनाक हो सकता है. चीनी शरीर में कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा भी पैदा कर सकता है.

Quitting Sugar Benefits : चीनी सेहत के लिए मीठा जहर माना जाता है. एक लिमिट में चीनी खाना तो ठीक है लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका सेवन डायबिटीज, मोटापा, हाइपरटेंशन जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, औसतन एक भारतीय सालभर में 20 किलो चीनी खा जाते हैं.

हम सभी जो कुछ भी रोज खाते हैं, उनमें चीनी के अलावा भी कई चीजों में शुगर पाया जाता है.जैसे- कोल्ड ड्रिंक्स, कुकीज, बिस्कुट और ब्रेड में भी शुगर पाया जाता है. WHO के मुताबिक, दिन में 50 ग्राम से ज्यादा चीनी खतरनाक हो सकती है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर सिर्फ दो हफ्ते यानी 14 दिन चीन न खाएं तो शरीर को कितना फायदा होगा. आइए जानते हैं... 

जरूरत से ज्यादा चीनी खाने के साइड इफेक्ट्स

1. मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना

2. समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण दिखना

3. खाने की क्रेविंग बढ़ सकती है

4.  दांतों में कैविटी की समस्या

5. पेट में ब्लोटिंग हो सकती है

6. दिनभर एनर्जी लेवल में बदलाव आना

7. वजन बढ़ना

8. बार-बार बीमार पड़ जाना

14 दिनों तक चीनी छोड़ने से क्या होगा

पहले 7 दिन चीनी छोड़ने से शरीर में बदलाव

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, चीनी छोड़ना इतना आसान नहीं है. पहले दो-तीन दिनों तक यह काफी दिक्कतें भी दे सकता है. इसकी वजह से सिरदर्द, पेट दर्द और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ये संकेत भी है कि आपकी बॉडी शुगर यानी चीनी के बिना भी रह सकती है. तीन दिनों तक अगर ऐसा कर लेते हैं तो चौथे दिन से आपका शरीर एकदम तरोताजा महसूस करने लगेगा. आपको काफी एनर्जी महसूस होगी. शुगर लेवल भी कंट्रोल रहेगा.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

8 से 14 दिनों में क्या होगा

7 दिनों के बाद भी अगर आप चीनी नहीं खाते हैं तो डाइजेशन में सुधार होने लगेगा. इससे कब्ज, ब्लोटिंग और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलने लगेगा. इसकी वजह से भूख कम लगता है, अच्छी नींद आती है. इसके बाद चीनी खुद खाने की इच्छा कम होने लगता है. फिर आपकाशरीर बेहतर महसूस करता है. नींद से जुड़ी समस्याएं भी खत्म हो सकती हैं.

हर दिन कितनी चीनी खानी चाहिए

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने सलाह दी है कि पुरुषों को एक दिन में 150 कैलोरी यानी करीब 36 ग्राम से ज्यादा चीनी नहीं खानी चाहिए, जबकि महिलाओं के लिए यह मात्रा 100 कैलोरी यानी करीब 24 ग्राम है. इससे ज्यादा चीनी हानिकारक हो सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget