एक्सप्लोरर

इन तमाम बीमारियों का रामबाण इलाज है अर्जुन की छाल, ये है पीने का सही तरीका

अर्जुन की छाल औषधीय गुणों वाली है, जो हार्ट, शुगर, वजन और पाचन जैसी समस्याओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. अगर आप इसे सही तरीके से सेवन करेंगे, तो इससे आपकी सेहत में सुधार आ सकता है.

Arjun ki Chhal Health Benefits : अर्जुन की छाल का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि की तरह किया जाता है. इस पेड़ का साइंटिफिक नाम टर्मिनेलिया अर्जुना (Terminalia Arjuna) है. NCBI की रिसर्च में यह पता चला कि अर्जुन की छाल में ट्राइटरपेनॉइड (Triterpenoids) नाम का एक केमिकल होता है. इस केमिकल की वजह से ही अर्जुन की छाल हार्ट प्रॉब्लम्स को दूर रखने में मददगार हो सकती है.

यह हाई बीपी और कोलेस्ट्रोल के साथ कई बीमारियों से राहत दिला सकती है. आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का उपयोग सदियों से होता आ रहा है. आइए जानते हैं अर्जुन की छाल के फायदे और इसे पीने का सही तरीका...

अर्जुन की छाल के फायदे

1. दिल के लिए फायदेमंद

अर्जुन की छाल दिल के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है. यह दिल की सेहत को सुधारने में मदद करती है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखती है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है.

2. शुगर कंट्रोल

अगर आपको शुगर की समस्या है, तो अर्जुन की छाल का सेवन मददगार हो सकता है. यह शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को राहत मिलती है.

3. वजन कम करने में मददगार

अर्जुन की छाल का सेवन करने से मेटाबोलिज्म बढ़ता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है. यह शरीर से अतिरिक्त फैट को जलाने में मदद करती है. इससे मोटापा भी तेजी से घटता है.

4. पाचन तंत्र को मजबूत करता है

अर्जुन की छाल पेट की समस्याओं को ठीक करने में भी मदद करती है. यह कब्ज, गैस और सूजन जैसी समस्याओं को दूर करती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है.

5. किडनी को हेल्दी रखे

अर्जुन की छाल किडनी के लिए भी फायदेमंद है. यह किडनी की सफाई करती है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है.

अर्जुन की छाल पीने का तरीका

1. अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का तरीका

अर्जुन की छाल- 5-6 ग्राम

पानी- 500 ml

बनाने की तरीका

सबसे पहले अर्जुन की छाल को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें.

फिर इसे 500 ml पानी में डालकर उबालने के लिए रख दें.

पानी को 10 से 15 मिनट यानी आधे से भी कम होने तक उबालें.

अब इस काढ़े को छान लें और सुबह खाली पेट पिएं.

आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद मिला सकते हैं.

2. अर्जुन की छाल का चूर्ण

अगर काढ़ा पीने में मुश्किल हो, तो अर्जुन की छाल का चूर्ण भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

1-2 ग्राम चूर्ण को एक गिलास पानी के साथ सेवन करें.

इसे दिन में दो बार लें और रिजल्ट देखें.

इस बात का रखें ध्यान

अर्जुन की छाल का सेवन ज्यादा न करें.

प्रेगनेंसी में और छोटे बच्चों को देने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें..

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों पर अटैक करती हैं ये 3 बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान!

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget