एक्सप्लोरर

छोटी सी हरी इलायची में छुपा हैं दिल का खज़ाना, रखती है सेहत का ख्याल, डाइजेशन का भी है जबरदस्त इलाज

सब्जी से लेकर मिठाइयों में और माउथ फ्रेशनर के रूप में आप भी हरी इलायची का सेवन करते होंगे, लेकिन आज हम आपको बताते हैं इसके 6 बेहतरीन फायदों के बारे में.

Cardamom Benefits: हमारे किचन में कई ऐसे इनग्रेडिएंट्स होते हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहत में भी कमाल होते हैं, उन्हीं में से एक है हरे रंग की छोटी सी इलायची जो अपने स्वाद और सुगंध के लिए जाने जाती हैं और किसी भी चीज में इसका इस्तेमाल कर लिया जाए तो पूरे खाने का स्वाद ही बदल जाता है. ना सिर्फ मिठाइयों में बल्कि कई सब्जियों में, पुलाव में, बिरयानी में इसका इस्तेमाल किया जाता है. इतना ही नहीं माउथ फ्रेशनर में भी इलायची का यूज होता है. लेकिन किचन में इतनी ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली ये छोटी सी इलायची क्या हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है? जी हां, हरी इलायची सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है, आइए हम आपको बताते हैं इसके 6 बेहतरीन फायदे.
 
पाचन में मददगार
छोटी सी हरी इलायची अपने पाचन गुणों के लिए जानी जाती है. यह अपच, सूजन, गैस और अन्य पेट संबंधी परेशानियों से राहत दिलाने में मदद कर सकती है. यह पेट में मौजूद एंजाइमों को एक्टिव करती है जो पाचन में सहायता करता है.
 
सांस या मुंह की बदबू को दूर करें
इलायची के बीज या फली चबाने से आपकी सांसें ताजा हो सकती हैं और सांसों की दुर्गंध या मुंह से दुर्गंध से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है. यही कारण है कि इलायची का उपयोग अक्सर माउथ फ्रेशनर और च्यूइंग गम में किया जाता है. इतना ही नहीं ये मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया को रोककर ओरल हेल्थ को बनाए रखने में मदद कर सकती हैं.
 
Anti-inflammatory गुण
हरी इलायची में ऐसे यौगिक होते हैं जिनमें Anti-inflammatory गुण होते हैं, जो शरीर में जलन और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.
 
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है हरी इलायची
हरी इलायची फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक यौगिकों जैसे एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा सोर्स है. हरी इलायची में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स के असर को कम करने में मदद करते हैं, जिससे हम पुरानी से पुरानी गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं.
 
हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण है हरी इलायची
कुछ रिसर्च से पता चलता है कि इलायची ब्लड प्रेशर को कम करके और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है.
 
मूड बूस्ट कर सकती है इलायची
हरी इलायची की सुगंध अक्सर आराम और तनाव से राहत से जुड़ी होती है. ट्रेडिशनल ट्रीटमेंट्स में इलायची का उपयोग मूड को अच्छा करने और चिंता को कम करने के लिए किया जाता है.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget