एक्सप्लोरर

रसोई के इन मसालों को इग्नोर तो नहीं कर रहे आप? सेहत का होते हैं खजाना

भारतीय रसोई सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य का खजाना है. हल्दी, जीरा, धनिया, अजवाइन, अदरक, दालचीनी, लौंग और काली मिर्च न सिर्फ खाना स्वादिष्ट बनाते हैं बल्कि इम्यूनिटी भी मजबूत करते हैं.

भारतीय रसोई सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत का भी खजाना मानी जाती है. अक्सर हम खाना बनाते समय मसाले को केवल स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनके औषधीय गुण भी कम नहीं है. खासकर यह मसाले जीरा, हल्दी, धनिया, हींग, अजवाइन, अदरक, दालचीनी, लौंग और काली मिर्च हमारी सेहत के लिए अनमोल साबित होते हैं. 

हल्दी सेहत का जादुई साथी

हल्दी या टरमरिक भारतीय घरों में लगभग हर डिश का हिस्सा होती है. इसका रंग ही नहीं बल्कि इसमें मौजूद कर्क्यूमिन सूजन कम करने और इम्यून सिस्टम मजबूत करने में मदद करता है. सर्दियों में हल्दी वाला दूध या खाने में हल्दी मिलना आम है, लेकिन याद रखिए इसे ज्यादा मात्रा में लेने से कभी-कभी किडनी की समस्या भी हो सकती है. 

जीरा, पाचन का साथी 

जीरा सिर्फ स्वाद के लिए नहीं बल्कि पाचन सुधारने और गैस व अपच कम करने में भी मदद करता है. इसे तवे पर सुखा भुनकर या खाने में डालकर इस्तेमाल किया जाता है. वहीं खाली पेट जीरा पानी पीने से डाइजेशन बेहतर होता है. 

धनिया, ताजगी और संतुलन का मेल

धनिया न केवल खाने को हल्का और सुगंधित बनता है बल्कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं. यह खून में शुगर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में सहायक है. रोटियों, सब्जियों और ग्रेवी में धनिया पाउडर का इस्तेमाल स्वाद और सेहत दोनों को बढ़ता है. 

हींग और अजवाइन, पेट के रक्षक 

हींग और अजवाइन लंबे समय से पेट की समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी, अपच के लिए उपयोग की जाती है. हिंग में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं और अजवाइन में थाइमोल तेल जो पेट की एक्स्ट्रा गैस निकालने में मदद करता है. 

अदरक और दालचीनी रोगों की रोकथाम

अदरक पाचन तंत्र मजबूत करती है और ब्लोटिंग या पेट फूलने में राहत देती है. वहीं दालचीनी पाचन सुधारने और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कारगर मानी जाती है. 

लौंग और काली मिर्च, स्वाद और सेहत दोनों के लिए 

लौंग और काली मिर्च का सेवन सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि ब्लड सर्कुलेशन सुधारने के लिए भी किया जाता है. लौंग की थोड़ी मात्रा सेहत के लिए लाभकारी होती है. जबकि काली मिर्च में पाचन को बेहतर बनाने की शक्ति होती है. भारतीय रसोई में यह मसाले न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि हमारे सेहत, पाचन, इम्यूनिटी और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाते हैं. छोटे-छोटे बदलाव जैसे रोजाना हल्दी वाला दूध, जीरा या धनिया का इस्तेमाल, हिंग और अजवाइन का सेवन आपकी सेहत को कई स्तर पर बेहतर बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें- जिम शुरू करने से पहले जरूर करा लें ये टेस्ट, कम हो जाएगा हार्ट अटैक का रिस्क

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget