एक्सप्लोरर

इन लोगों के लिए जानलेवा हो सकता है हेयर ट्रांसप्लांट, जरूर बरतें ये सावधानी

जर्नल ऑफ कॉस्मेटिक सर्जरी की 2025 में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, हेयर ट्रांसप्लांट में नेगेटिव केसेज की दर भले ही 4.7 फीसदी है, लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर और जानलेवा हो सकता है.

आजकल की लाइफस्टाइल के कारण बालों का झड़ना और गंजेपन की समस्या आम हो चुकी है. ऐसे में काफी लोग हेयर ट्रांसप्लांट की ओर रुख करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए हेयर ट्रांसप्लांट जानलेवा साबित हो सकता है? आइए जानते हैं कि हेयर ट्रांसप्लांट किन लोगों के लिए खतरनाक होता है और उन्हें किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए? 

कैसे होता है हेयर ट्रांसप्लांट?

हेयर ट्रांसप्लांट एक सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें सिर के एक हिस्से (डोनर एरिया) से हेल्दी बालों के रोम (फॉलिकल्स) निकालकर गंजे या पतले बालों वाले हिस्से (रिसीपिएंट एरिया) में प्रत्यारोपित किए जाते हैं. हेयर ट्रांसप्लांट में मुख्य रूप से दो तकनीक इस्तेमाल होती हैं. इनमें पहला फॉलिक्युलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन (FUT) और दूसरा फॉलिक्युलर यूनिट एक्सट्रैक्शन (FUE) होता है. FUT में सिर के पीछे से स्किन की एक स्ट्रिप निकाली जाती है, जबकि FUE में एक-एक करके बालों के रोम निकाले जाते हैं. 

हेयर ट्रांसप्लांट कराना कितना खतरनाक?

जर्नल ऑफ कॉस्मेटिक सर्जरी की 2025 में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, हेयर ट्रांसप्लांट में नेगेटिव केसेज की दर भले ही 4.7 फीसदी है, लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर और जानलेवा हो सकता है. इस स्टडी में 2896 मरीजों का डेटा एनालाइज किया गया, जिसमें पाया गया कि कुछ मरीजों में सर्जरी के बाद गंभीर इंफेक्शन, एलर्जिक रिएक्शन और सेप्सिस (खून में इंफेक्शन) जैसी दिक्कतें सामने आईं. गौर करने वाली बात यह है कि भारत में कुछ समय पहले हेयर ट्रांसप्लांट के बाद दो लोगों की मौत हो गई थी.

किन लोगों के लिए हेयर ट्रांसप्लांट खतरनाक?

स्टडी के मुताबिक, डायबिटीज के मरीजों में घाव भरने की प्रक्रिया धीमी होती है, जिसके कारण सर्जरी के बाद इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. अगर किसी मरीज की शुगर अनियंत्रित है तो हेयर ट्रांसप्लांट जानलेवा हो सकता है. हार्ट डिजीज से जूझ रहे लोगों के लिए भी हेयर ट्रांसप्लांट खतरनाक हो सकता है. दरअसल, ट्रांसप्लांट के दौरान दिए जाने वाले एनेस्थीसिया और ट्यूमेसेंट फ्लूइड से टैकीकार्डिया जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. 

इन लोगों को भी होती है दिक्कत

कुछ लोगों को सर्जरी में इस्तेमाल होने वाली एंटीबायोटिक दवाओं और एनेस्थीसिया से एलर्जी होती है. यह रिएक्शन एनाफिलैक्सिस (जानलेवा एलर्जी) का रूप ले सकता है, जिससे सांस लेने में तकलीफ और हाई ब्लड प्रेशर जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. जिन लोगों के स्कैल्प में एक्टिव सिकैट्रिशियल एलोपेसिया जैसे लाइकेन प्लानो पिलारिस या एलोपेसिया एरियाटा जैसी बीमारियां होती हैं, उनके लिए भी हेयर ट्रांसप्लांट खतरनाक हो सकता है. इसके अलावा कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को भी हेयर ट्रांसप्लांट से दिक्कत हो सकती है.

ये भी पढ़ें: कौन-सा टेस्ट बताता है किडनी में दिक्कत, इसके लिए कितने रुपये करने पड़ते हैं खर्च?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget