एक्सप्लोरर

बालों का झड़ना झट से रोक सकती हैं किचन में मौजूद ये 10 चीजें, बस आपको ऐसे करना है इस्तेमाल

हेयर फॉल को रोकने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट यूज़ करने के बजाय आपको किचन में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए. क्योंकि ये चीजें नुकसान कम और फायदे ज्यादा देंगी.

Hair Fall Home Remedy: बालों का झड़ना एक ऐसी समस्या है, जिसका सामना हर कोई कभी न कभी करता है. इन दिनों कई लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं. बालों का झड़ना रोकने के लिए वे ब्रांडेड से ब्रांडेड प्रोडक्ट भी यूज़ करते हैं, लेकिन हाल वही जस का तस बना रहता है. हेयर फॉल को रोकने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट यूज़ करने के बजाय आपको किचन में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए. क्योंकि ये चीजें नुकसान कम और फायदे ज्यादा देंगी. आज हम आपको किचन में पाई जाने वाली उन औषधियों के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम हो सकता है. 

बालों में लगाएं किचन में मौजूद ये चीजें 

1. एलोवेरा: एलोवेरा में एंजाइम होते हैं, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करते हैं. बालों का झड़ना रोकने के लिए अपने स्कैल्प और बालों में फ्रेश एलोवेरा जेल लगाएं और 30 मिनट तक लगे रहने दें. फिर बालों को पानी से धो लें. आप चाहें तो एलोवेरा जेल को नारियल के तेल और शहद के साथ मिलाकर हेयर मास्क भी तैयार कर सकते हैं. 

2. नारियल का तेल: नारियल के तेल में विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों को स्ट्रॉन्ग बनाने और झड़ने की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं. नारियल के तेल से स्कैल्प और बालों की अच्छी तरह मालिश करें और कुछ समय के लिए छोड़ दें. फिर सिर धो लें.

3. प्याज का रस: प्याज के रस में सल्फर कंपाउंड पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ावा दे सकता है. ताजे प्याज के रस को अपने स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें. फिर पानी से धो लें.

4. अंडे: अंडे में प्रोटीन और बायोटिन भरपूर मात्रा में होता है. ये दोनों ही बालों को हेल्दी रखने और ग्रोथ बढ़ाने में मददगार हैं. एक अंडे में एक चम्मच जैतून का तेल मिला लें. फिर इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं. 30 मिनट तक छोड़ने के बाद सिर धो लें.

5. मेथी के बीज: मेथी के बीजों में प्रोटीन के साथ-साथ निकोटिनिक एसिड भी पाया जाता है. ये बालों का टूटना रोकने और ग्रोथ को बढ़ावा देने में हेल्प करते हैं. मेथी के बीजों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें. फिर सुबह बीजों को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर अच्छे से लगाएं और 30 मिनट के लिए रहने दें. फिर सिर धो लें.

6. करी पत्ते: करी पत्ते प्रोटीन और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं. ये बालों का झड़ना रोकने और ग्रोथ को बढ़ावा देने का काम करते हैं. नारियल तेल में एक मुट्ठी करी पत्ते उबालें और फिर इसका एक मिक्सचर तैयार कर लें. इस मिक्सचर से सिर की अच्छे से मालिश करें. कुछ देर रखने के बाद सिर धो लें.

7. ग्रीन टी: ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में हेल्प कर सकते हैं. ग्रीन टी का आप काढ़ा बना सकते हैं या स्कैल्प और बालों पर इसे लगा सकते हैं. 

8. दही: प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है. दही में शहद मिलाकर बालों और स्कैल्प पर लगाएं और फिर 30 मिनट के बाद बाल धो लें.

9. चुकंदर: चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट और आयरन से भरपूर होता है, जो बालों के लिए फायदेमंद है. चुकंदर के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं. फिर 30 मिनट के बाद बाल धो लें.

10. आंवला: आंवला विटामिन C से भरपूर होता है, जो बालों के झड़ने की समस्या से निजात दिला सकता है. आंवले के पाउडर को नारियल तेल में मिलाएं और बालों तथा स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं. फिर कुछ देर के बाद बाल धो लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्यों लड़कों को खड़े होकर नहीं करना चाहिए टॉयलेट? हेल्थ एक्सपर्ट से जानें वजह

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk News: 26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Foods For Overall Health: क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: CJP से बातचीत के लिए संसद से रवाना हुए जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह भी बातचीत में होंगे शामिल
LIVE: CJP से बातचीत के लिए संसद से रवाना हुए जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह भी बातचीत में होंगे शामिल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget