एक्सप्लोरर

H3N2 Influenza Virus: Warning ! H3N2 Flu से बचना है तो जान लें ये 8 बातें, समझें इंफ्लूएंजा की वॉर्निंग

H3N2 के लक्षण बिल्कुल कोरोना की तरह हैं, जिससे यह वायरस चिंता बढ़ा रहा है. इस वायरस की चपेट में आने के बाद थकान और कमजोरी से बाहर आने में कम से कम दो हफ्ते का वक्त लगता है.

H3N2 Virus: देश में लगातर बढ़ रहे इन्फ्लूएंजा वायरस H3N2 चिंता बढ़ा दी है. सर्दी-खांसी,जुकाम और बुखार के मामलों में इजाफा हो रहा है. अब यह जानलेवा भी बनता जा रहा है. हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो मौसम में बदलाव के साथ फ्लू के मामले बढ़ते हैं लेकिन इस बार ज्यादा ही मरीज सामने आ रहे हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कुछ दिन पहले ही जानकारी दी कि दो से तीन महीनों से इन्फ्लूएंजा वायरस के A सबटाइप H3N2 की चपेट में आने से सर्दी-खांसी बुखार के केस बढ़े हैं. इससे संक्रमित मरीजों की संख्या अस्पतालों में भी बढ़ी है. 5 सवालों में जानें यह वायरस कितना खतरनाक, किसे इससे ज्यादा खतरा..

H3N2 की जांच कब करानी चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, जब तेजी से केस बढ़ने लगे और वह गंभीर हो जाएं, उसी स्थिति में H3N2 की जांच करवानी चाहिए. जांच तब भी जरूरी हो जाती है, जब मरीज ठीक नहीं हो रहे या इन्फ्लूएंजा वायरस पकड़ में न आ जाए. डॉक्टर के मुताबिक, इस बार सूखी खांसी के ज्यादा मरीज हैं. ज्यादातर मरीज बिना इलाज के ही ठीक हो जाते हैं. 

कब समझें कि H3N2 की चपेट में आ गए हैं?

  • नाक बहना
  • तेज बुखार
  • शुरुआत में गीली खांसी और फिर लंबे समय तक सूखी खांसी
  • चेस्ट कंजेशन
  • सिरदर्द 
  • मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
  • शरीर में थकावट
  • गले में खराश 

कितने दिन में ठीक हो जाते हैं H3N2 के मरीज

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, इंफ्लूएंजा की चपेट में आने के बाद ज्यादातर मरीजों का बुखार एक हफ्ते में ठीक हो जाता है लेकिन खांसी दो या उससे ज्यादा हफ्ते में ठीक हो पाती है. इसलिए बीमारी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

इन्फ्लूएंजा के केस क्यों बढ़ रहे हैं?

डॉक्टर के मुताबिक, कोरोना की वजह से हमारी इम्युनिटी कमजोर हो गई है. ऐसे में वायरल इन्फेक्शन काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी वजह से इनकी गंभीरता भी बढ़ रही है. पहले लगा था कि कोविड के बाद इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियां कम हो जाएंगी लेकिन यह उल्टा हो गया और अब वायरल इन्फेक्शन में इजाफा हो रहा है, जो अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट को प्रभावित करते हैं.

H3N2 कितना खतरनाक?

हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो ज्यादातर लोग इस वायरस की चपेट में आने के बाद बिना किसी मेडिकल केयर के ही ठीक हो जाते हैं लेकिन कई मामलों में यह गंभीर और जानलेवा हो सकता है. WHO के अनुसार, हाई रिस्क पेशेंट के ज्यादातर केस जानलेवा होते हैं. 

H3N2 से किन लोगों को ज्यादा खतरा?

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, हर उम्र के लोग इन्फ्लूएंजा की चपेट में आ सकते हैं. इससे सबसे ज्यादा जोखिम गर्भवती महिलाओं और 5 साल से कम उम्र के बच्चों को है. बुजुर्ग और किसी बीमारी की चपेट में रहने वालों को भी सावधान रहना चाहिए. हेल्थ केयर वर्कर्स को भी इन्फ्लूएंजा से ज्यादा खतरा रहता है.

H3N2 से कैसे बच सकते हैं?

WHO के अनुसार, भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से आप इसकी चपेट में आसानी से आ सकते हैं. अगर कोई इन्फ्लूएंजा की चपेट में है और वह खांता या छींकता है तो उससे दूसरे व्यक्ति के शरीर में ये वायरस पहुंच सकता है. इसलिए खांसते या छींकते वक्त मुंह को ढकाना चाहिए. हाइजिन बनाए रखना चाहिए. बार-बार हाथ धोते रहना चाहिए.

H3N2 फ्लू से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

  • गेदरिंग वाली जगहों पर जाने से बचें. हाथ न मिलाएं और मास्क पहनें.
  • बार-बार अपनी आंख और नाक को न छूएं.
  • खांसते-छींकते समय मुंह और नाक ढकें.
  • सार्वजनिक जगहों पर न थूकें.
  • डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें.
  • खाना दूर-दूर बैठकर खाएं.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indo-Gangetic Plain Pollution: इंडो-गंगेटिक प्लेन का धुआं बढ़ा रहा टेंशन, पहाड़ों और हिमालय पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
इंडो-गंगेटिक प्लेन का धुआं बढ़ा रहा टेंशन, पहाड़ों और हिमालय पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
Drinking Cold Water In Summer: गर्मी में बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीना सेहत के लिए सही है या नहीं? यहां जानें डॉक्टर्स की सलाह
गर्मी में बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीना सेहत के लिए सही है या नहीं? यहां जानें डॉक्टर्स की सलाह
Body Parts In Danger From Heat: ज्यादा गर्मी से जल्दी बीमार होते हैं शरीर के ये अंग, इतनी बुरी हो जाती है हालत
ज्यादा गर्मी से जल्दी बीमार होते हैं शरीर के ये अंग, इतनी बुरी हो जाती है हालत
Ebola Virus: अफ्रीका में तेजी से फैल रहा इबोला वायरस, जानिए क्या हैं इससे बचाव के उपाय?
अफ्रीका में तेजी से फैल रहा इबोला वायरस, जानिए क्या हैं इससे बचाव के उपाय?

वीडियोज

Chitra Tripathi | Bakrid Controversy: 'बकरा कटेगा सियासत में बटेगा' पर छिड़ा महासंग्राम | Mira Road
Sansani : शादी के 6 महीने बाद ही उजड़ गई श्वेता की दुनिया! | Crime News | Twisha | Sweta
Bakrid Controversy | Janhit with Chitra Tripathi: बकरे की 'कुर्बानी' पर 'राष्ट्रीय कलह'! | Mira Road
Nashik Farmers Protest : कब तक खून के आंसू रोते रहेंगे किसान? | Farmers Protest | Onion Price |
Sandeep Chaudhary: CBSE गड़बड़झाले का सटीक विश्लेषण! | CBSE OSM ROW | Dharmendra Pradhan | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजस्थान में रहने वाले सावधान! 1 जून को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! हड़ताल का ऐलान
राजस्थान में रहने वाले सावधान! 1 जून को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! हड़ताल का ऐलान
कर्नाटक में कई डिप्टी सीएम की हो सकती डीके शिवकुमार सरकार, सिद्धारमैया खेमे को क्या मिलेगा?
कर्नाटक में कई डिप्टी सीएम की हो सकती डीके शिवकुमार सरकार, सिद्धारमैया खेमे को क्या मिलेगा?
'हम कोई फिल्म स्टार नहीं...' रियान पराग ने पैपराजी को दिया जवाब तो वैभव सूर्यवंशी ने क्या किया जो हुआ वायरल
'हम कोई फिल्म स्टार नहीं...' रियान पराग ने पैपराजी को दिया जवाब तो वैभव सूर्यवंशी ने क्या किया जो हुआ वायरल
गरीबी में बीता बचपन, पैसों की कमी ने तोड़ा क्रिकेटर बनने का सपना, फिर मुकेश छाबड़ा ऐसे बने बॉलीवुड के नंबर 1 कास्टिंग डायरेक्टर
पैसों की कमी ने तोड़ा क्रिकेटर बनने का सपना, फिर मुकेश छाबड़ा ऐसे बने बॉलीवुड के नंबर 1 कास्टिंग डायरेक्टर
LPG Price Today: आपके शहर में 14 और 19 किलो का गैस सिलेंडर का क्या है दाम? जानें आज कितने बढ़े एलपीजी के रेट
LPG Price Today: आपके शहर में 14 और 19 किलो का गैस सिलेंडर का क्या है दाम? जानें आज कितने बढ़े एलपीजी के रेट
इस हफ्ते जम्मू-कश्मीर का प्लान करने वालों के लिए बुरी खबर! कुछ दिन के लिए गुलमर्ग में नहीं मिलेगी यह सुविधा
इस हफ्ते जम्मू-कश्मीर का प्लान करने वालों के लिए बुरी खबर! कुछ दिन के लिए गुलमर्ग में नहीं मिलेगी यह सुविधा
'दुनिया गोल है…' जनरल डिब्बे में बुजुर्ग को नहीं मिली सीट तो पुलिसकर्मी ने सिखाया इंसानियत का पाठ, दिल जीत रहा वीडियो
'दुनिया गोल है…' जनरल डिब्बे में बुजुर्ग को नहीं मिली सीट तो पुलिसकर्मी ने सिखाया इंसानियत का पाठ
World Longest Traffic Jam: जब सड़क ही बन गई थी लोगों का घर, जानिए कितने दिन तक लगा था दुनिया का सबसे लंबा जाम?
जब सड़क ही बन गई थी लोगों का घर, जानिए कितने दिन तक लगा था दुनिया का सबसे लंबा जाम?
Embed widget