एक्सप्लोरर

गुलेन बैरी सिंड्रोम से बचने का ये है सबसे सही तरीका, इन चीजों का रखना होगा खयाल

Guillain Barre Syndrome Safety Tips: गुलेन बैरी सिंड्रोम से केस काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. इस सिंड्रोम से बचने के लिए आप इन बताए गए उपायों को आजमा सकते हैं.

Guillain Barre Syndrome Safety Tips: आज के समय में स्वास्थ्य का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है. क्योंकि हमारे आसपास ही कई तरह-तरह की बीमारियां पनप रही हैं,फैल रही हैं. इन दिनों बाद की जाए तो गुलेन बैरी सिंड्रोम की चपेट में काफी लोग आ रहे हैं. पुणे में ही इसके तकरीबन 100 से ज्यादा मामले आ चुके हैं.

बहुत से लोगों को तो इस बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं है. दरअसल बता दें गुलेन बैरी सिंड्रोम एक ऐसी दुर्लभ स्थिति है जिस वजह से शरीर में अचानक से सुन्न हो जाता है. और मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं. चलिए आपको बताते हैं गुलेन बैरी सिंड्रोम से बचने के लिए किन बातों का रखना चाहिए आपको ध्यान. 

कैसे करें गुलेन बैरी सिंड्रोम से बचाव?

इन दिनों लोगों के बीच गुलेन बैरी सिंड्रोम काफी तेजी से फैलता जा रहा है. दरअसल गुलेन बैरी सिंड्रोम (GBS) एक पोस्ट-इन्फेक्शन न्यूरोलॉजिकल बीमारी है. जो न सिर्फ वयस्कों को बल्कि बच्चों को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है. यह काफी खतरनाक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है. इससे बचने के लिए आपको अपना इम्यून सिस्टम काफी मजबूत करना होगा.

इसके लिए आप हेल्दी डाइट ले सकते हैं. जिसमें विटामिन सी, विटामिन डी और जिंक भरपूर मात्रा में मौजूद हो. इसके साथ ही आप हरी सब्जियां, ताजा फल, नट्स और प्रोटीन से भरा भोजन खा सकते हैं. अपनी आंतों को स्वस्थ रखने के लिए आप प्रोबायोटिक यानी दही, छाछ और किमची का भी सेवन कर सकते हैं.

इन चीजों का करें अवॉइड

गुलेन बैरी सिंड्रोम से बचने के लिए बेहतर है कि आप बाहरी चीजों का सेवन कम करें और जंक फूड खाने से बिल्कुल बचें. क्योंकि बाहर मिलने वाला भोजना क्वालिटी के तौर पर सही नहीं होता. और वहां पानी की भी शुद्धता की गारंटी नहीं ली जा सकती, इसीलिए आपको बाहर खाना खाने से बचना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: फरवरी शुरू होते ही होने लगा गर्मी का एहसास, जानें ये आपकी सेहत के लिए कैसे खतरनाक

इन चीजों का रखें खास ख्याल

गुलेन बैरी सिंड्रोम बैक्टीरियल इंफेक्शन के बाद होता है. इसीलिए इसमें साफ सफाई की काफी जरूरत होती है. इसीलिए जब आप खाना खाएं उससे पहले हाथ जरूर धोएं. खाना खाने के बाद भी हाथ धोए. और जितना हो सके अपने आप को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें.

यह भी पढ़ें: विटामिन डी के लिए महीने में कितनी बार धूप सेंकना जरूरी, नहीं जानते होंगे ये बात

डॉक्टर की लें सलाह

अगर आपको हाथों में झुनझुनी या पैरों में नंबनेस यानी सुन्नता महसूस हो रही है या फिर आपको चलने फिरने में दिक्कत हो रही है. तो यह गुलेन बैरी सिंड्रोम के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में तुरंत आप अपने डॉक्टर के पास जाकर उचित परामर्श लें.

यह भी पढ़ें: ज्यादा से ज्यादा कितने दिन तक आ सकते हैं पीरियड्स, जान लीजिए जवाब

 

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget