एक्सप्लोरर

Guillain-Barre Syndrome: गुलियन बैरी सिंड्रोम कैसे दिमाग पर डालता है बुरा असर? जानें इसके लक्षण

महाराष्ट्र में इन दिनों एक खतरनाक बीमारी फैल रही है जिसमें हमारा इम्यून सिस्टम हमारे शरीर पर हमला करने लगता है. इसे 'गुलियन-बैरी सिंड्रोम' कहते हैं. जानें इसके लक्षण.

महाराष्ट्र में गुलियन-बैरी सिंड्रोम (GBS) के मामले सामने आ रहे हैं. पुणे में कई मामले सामने आने के बाद सोलापुर में एक व्यक्ति की गिलियन.बैरे सिंड्रोम से मौत हो गई. महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 26 जनवरी तक गिलियन-बैरे सिंड्रोम के 101 सक्रिय मरीज थे। इसमें पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़ और कई अन्य जिले शामिल हैं। अगर मरीज को GBS का समय पर इलाज नहीं मिलता है, तो स्थिति गंभीर हो सकती है। आइए डॉक्टर से जानते हैं कि गिलियन-बैरे सिंड्रोम क्या है। इसके लक्षण और इलाज क्या हैं?

गुलियन-बैरी सिंड्रोम (GBS) एक गंभीर बीमारी है और यह अचानक होती है जिसमें नसें सूजने लगती हैं. हमारे शरीर में माइलिन शीट नामक एक परत होती है जो नसों के सही तरीके से काम करने के लिए जरूरी होती है. इस सिंड्रोम के कारण डिमाइलिनेशन होने लगता है क्योंकि हमारा इम्यून सिस्टम नसों की उस सुरक्षात्मक परत पर हमला करना शुरू कर देता है. हमें बीमारियों से बचाने का काम करने वाला इम्यून सिस्टम हमारी माइलिन शीट पर हमला करता है। इससे कई नसें प्रभावित होती हैं, इसीलिए इसे AIDP भी कहते हैं.

गुलियन-बैरी सिंड्रोम (GBS) के लक्षण

गुलियन-बैरी सिंड्रोम के लक्षणों की बात करें तो सबसे पहले पैरों में कमजोरी शुरू होती है. यह कमजोरी शरीर में ऊपर की ओर बढ़ती है. सर्दी, खांसी या डायरिया जैसे किसी भी वायरल संक्रमण से यह शुरू हो सकता है. किसी भी सर्जरी और वैक्सीन से यह सिंड्रोम हो सकता है.

जिसके बाद हमारा इम्यून सिस्टम हमारे ही शरीर पर हमला करता है. इसके लक्षण तेजी से फैलते हैं. हालांकि, अच्छी बात यह है कि ज्यादातर मामलों में. हफ्ते के अंदर चीजें स्थिर हो जाती हैं। लेकिन 20 फीसदी मामलों में मरीज को वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत पड़ती है. 

चलने में दिक्कत

हाथ-पैर हिलाने में दिक्कत

रीढ़ की हड्डी में कमजोरी

चेहरे के पक्षाघात के लक्षण

छाती की मांसपेशियों में कमजोरी

बोलने और खाने में दिक्कत

सांस लेने में दिक्कत

कमज़ोर नज़र

शरीर का संतुलन खोना

यह भी पढ़ें: Male Menopause: क्या मर्दों को भी होती है महिलाओं के मेनोपॉज जैसी दिक्कत? ढलती उम्र के साथ शरीर पर ऐसे पड़ता है असर

गुलियन-बैरी सिंड्रोम (GBS) का इलाज

चूंकि यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली से जुड़ी बीमारी है, इसलिए इसमें दो तरह की थेरेपी कारगर साबित होती हैं. एक है प्लास्मफेरेसिस, जिसमें उन एंटीबॉडी को शरीर से निकाल दिया जाता है जो हम पर हमला कर रहे होते हैं. दूसरा है IVIG। इस सिंड्रोम की वजह से 5% लोगों की मौत का खतरा रहता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: अंजीर खाना सेहत के लिए है फायदेमंद, जानें सही समय और एक दिन में कितना खाना चाहिए?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget