एक्सप्लोरर

Pregnancy Fruits: प्रेग्नेंसी में मां और बच्चे को नुकसान कर सकते हैं ये दो फल, जानें क्यों खाने से किया जाता है मना

Pregnancy Diet:अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आपको बता दें कि कुछ ऐसे फल है जिन्हें गर्भावस्था के दौरान खाने से बचना चाहिए. नोट कर लीजिए वह फल जिसे परहेज करना है.

Fruits To Avoid During Pregnancy: फल सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं और इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. अक्सर आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान कुछ ऐसे फल है जो फायदे की बजाय बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं. गर्भावस्था के दौरान जब भी डाइट की बात आती है तो हर गर्भवती महिलाएं अपनी डाइट में केवल हेल्दी चीजों को शामिल करने की पूरी कोशिश करती हैं.  वैसे तो फल सेहतमंद होते हैं लेकिन क्या होने वाली मां प्रेगनेंसी के दौरान सभी तरह के फलों का सेवन कर सकती हैं. अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आपको बता दें कि कुछ ऐसे फल है जिन्हें गर्भावस्था के दौरान खाने से बचना चाहिए.

प्रेग्नेंसी के दौरान इन फलों को खाने से बचें 

पपीता
पपीता लेटेक्स से युक्त होता है जो समय से पहले प्रीमेच्योर कॉन्ट्रैक्शन को प्रेरित कर सकता है. इससे न केवल पेट में दर्द हो सकता है बल्कि ये होने वाले बच्चे के लिए भी खतरनाक हो सकता है. पपीते से हर कीमत पर बचना चाहिए क्योंकि इससे समय से पहले प्रसव हो सकता है और सबसे खराब स्थिति में गर्भपात भी हो सकता है. 

पाइनएप्पल 
अनानास एक मीठा और खट्टा फल है जिसे गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को खाने की इच्छा हो सकती है, लेकिन इस फल को उनसे दूर रखना चाहिए. इस फल में ब्रोमेलैन होता है जो गर्भाशय ग्रीवा को नरम कर सकता है जिससे  प्रीमेच्योर डिलीवरी के चांसेस बढ़ जाते हैं. दूसरी ओर, पाइनएप्पल खाने से गर्भावस्था के दौरान डायरिया भी हो सकते हैं. 

​अंगूर
अंगूर आमतौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए वर्जित होते हैं, खासकर फाइनल ट्राइमेस्टर के दौरान. इनमें रेस्वेराट्रोल नामक एक कॉम्पोनेन्ट होता है जो हार्मोन के साथ खिलवाड़ कर सकता है और असंतुलन पैदा कर सकता है. अंगूर में गर्मी पैदा करने वाले गुण भी होते हैं, जो माँ और बच्चे दोनों को प्रभावित कर सकते हैं. 

​फ्रोजन फ्रूट्स
फ्रोजन फ्रूट्स को आमतौर पर उनकी शेल्फ-लाइफ बढ़ाने के लिए प्रिजर्व किया जाता है और ये गर्भवती महिलाओं के लिए हेल्दी ऑप्शन बिल्कुल भी नहीं हो सकता. फ्रोजन और डिब्बाबंद फल ताजे नहीं होते और कुछ मामलों में ये शिशुओं के लिए ज़हरीले भी हो सकते हैं. गर्भवती महिलाओं के लिए डाइट की बात करें तो हमेशा ताजे और मौसमी फलों का चुनाव करना सबसे अच्छा है. 

प्रेगनेंसी के दौरान इन फलों को खाना फायदेमंद 
प्रेगनेंसी के दौरान डाइट का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है, हालांकि कुछ फल है जिसे परहेज करना चाहिए.लेकिन बाकी ऐसे कई फल है जो गर्भावस्था के दौरान फायदेमंद हो सकते हैं. इनमें आप गर्भावस्था के दौरान केला, सेब अनार, तरबूज और संतरा खा सकते हैं यह बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: Disease X: क्या है डिजीज X जिसे डॉक्टर बता रहे हैं कोरोना महामारी से 20 गुना ज्यादा पॉवरफुल, इस तरह करें बचाव

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget