एक्सप्लोरर

Ayurveda: सेहत के लिए हानिकारक होते हैं फ्रूट शेक, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

Fruit Shake Effect On Health: फ्रूट शेक को हेल्दी समझकर हमेशा कभी नाश्ते में पिया जाता है तो कभी गर्मी से राहत पाने के लिए . यहां जानें, फ्रूट शेक कैसे आपके शरीर को नुकसान पहुंचाता है.

Ayurvedic Health Tips: फ्रूट्स शेक यानी फल और दूध को मिलाकर तैयार की कई एक टेस्टी ड्रिंक, जिसके बारे में माना जाता है कि ये बहुत हेल्दी भी होती है. हालांकि आयुर्वेद की मानें तो फ्रूट शेक आपकी सेहत को फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंचा रहे होते हैं. हमारे यहां दो सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले फ्रूट शेक में शामिल है बनाना शेक और मैंगे शेक. जिन्हें बच्चों को भी हेल्दी समझकर पिलाया जाता है. लेकिन असल में ये आपके बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंचा रहे होते हैं. ऐसा क्यों है और दूध और फलों का सेवन करने की आयुर्वेदिक विधि क्या है ताकि आप सेहत संबंधी लाभ अधिक से अधिक प्राप्त कर सकें. इस बारे में यहां डिटेल से जानें...

आयुर्वेद में वर्जित है ये कॉम्बिनेशन

  • आयुर्वेद में दूध और फलों का सेवन एक साथ करने को वर्जित बताया गया है. यानी मना किया गया है. इन दोनों को साथ में ना लेने का कारण यह है कि दूध और फल दोनों ही विरोधी गुणों के फूड हैं. इस कारण इन्हें साथ में लेने से पाचन पर बुरा असर पड़ता है. पेट दर्द या शरीर के अलग-अलग अंगों में दर्द रहने की समस्या हो सकती है.
  • आयुर्वेद के अनुसार, सभी फलों में कम या अधिक मात्रा में साइट्रिक एसिड जरूर होता है. जो दूध को फाड़ने का काम करता है. इसके साथ ही फलो में अन्य अम्ल भी होते हैं, जो दूध के साथ संयोग करने पर शरीर को लाभ की जगह हानि पहुंचाते हैं. साथ ही ऐसे रासायनिक तत्व भी फलों में होते हैं, जो दूध के साथ संयोग करने पर डायजेस्ट नहीं हो पाते हैं.

क्यों नहीं पीना चाहिए मैंगो शेक?

  • मैंगो शेक और बनाना शेक गर्मियों में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले ड्रिंक्स हैं, जिन्हें ज्यादातर लोग हेल्दी मानते हैं. हालांकि आम में भी अम्ल और साइट्रिक एसिड होते हैं और केले में भी ऐसे कई रासायनिक तत्व होते हैं, जो दूध के साथ मिलने पर पाचन को डिस्टर्ब करते हैं.

कैसे करें दूध और फलों का सेवन?

  • आयुर्वेद के अनुसार, आम खाकर दूध पीने से शरीर बलवान बनता है और केला खाकर दूध पीने से भी शरीर को मजबूत बनता है. लेकिन कभी भी दूध का सेवन फलों के साथ में नहीं करना चाहिए और फल खाने के तुरंत बाद भी दूध नहीं पीना चाहिए. बल्कि कोई फल खाने के कम से कम 1 से 2 घंटे बाद आप दूध का सेवन करें. फिर देखें कैसे आपको दूध और फल दोनों के गुणों का लाभ मिलता है. सिर्फ एक महीने के लिए यह विधि अपनाकर देंखे, आपको अंतर साफ नजर आने लगेगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: दूसरी लहर के दौरान बहुत हुई हर्ड इम्युनिटी की चर्चा,फिर क्यों नहीं मिला इसका फायदा?

यह भी पढ़ें: काली नागिन जैसी लहराएंगी आपकी जुल्फें, महीने में दो बार लगाएं ये DIY हेयर मास्क

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget