एक्सप्लोरर

Yoga Day 2025: ब्लड शुगर कंट्रोल से लेकर मांसपेशियों की मजबूती तक, नौकासन है असरदार

Naukasana Benefits: नौकासन एक प्रभावी योगासन है, जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है. नियमित अभ्यास से ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद मिलती है, जिससे मधुमेह के रोगियों को लाभ होता है.

Naukasana is Effective for Health: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने शरीर और सेहत को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. जंक फूड, देर रात तक जागना और तनाव भरी दिनचर्या से बीमारियां धीरे-धीरे घर करने लगती हैं. ऐसे में योग एक प्राकृतिक समाधान है, जो न सिर्फ शरीर को संतुलित करता है, बल्कि मन को भी सुकून देता है. नौकासन एक ऐसा योगासन है, जिसका रोजाना कुछ मिनट अभ्यास करने से शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है. नौकासन शब्द दो संस्कृत शब्दों से मिलकर बना है, जिसमें 'नौका' का मतलब 'नाव' है और 'आसन' का अर्थ है मुद्रा. इस योगासन के अभ्यास में आपका शरीर नाव की आकृति जैसा बनता है. पेट की चर्बी कम करने से लेकर रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने तक इस योगासन के अनेक फायदे हैं.

नौकासन एक प्रभावी योगासन है- आयुष मंत्रालय

आयुष मंत्रालय के मुताबिक, नौकासन एक प्रभावी योगासन है, जो शरीर को मजबूत और संतुलित बनाने में मदद करता है. इसे करते समय पेट, पीठ और जांघों की मांसपेशियों पर सीधा असर पड़ता है, जिससे शरीर की चर्बी कम होती है. यही नहीं, रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने में भी यह सहायक होता है. यह आसन न सिर्फ शारीरिक ताकत बढ़ाता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता और संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है.

नौकासन का अभ्यास पाचन तंत्र को सक्रिय करने में मदद करता है. यह योगासन पेट की मांसपेशियों पर बल डालता है, जिससे पाचन अंगों में हल्का दबाव पड़ता है और वह अधिक सक्रिय हो जाते हैं. इससे खाना ठीक से पचता है और गैस, कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं. जब पाचन क्रिया बेहतर होती है, तो शरीर की ऊर्जा भी बढ़ने लगती है.

योगासन स्थिरता बढ़ाने में मददगार

यह योगासन स्थिरता बढ़ाने में मददगार है. इसे करते समय पूरे शरीर को नाव की आकृति में संतुलित करना पड़ता है, जिससे शरीर की पकड़ और नियंत्रण बेहतर होता है. यह अभ्यास हमारी एकाग्रता को भी बढ़ाता है, क्योंकि शरीर को कुछ समय तक उसी स्थिति में स्थिर रखना होता है. रोजाना इसका अभ्यास करने से न केवल शरीर मजबूत होता है, बल्कि मानसिक स्थिरता और आत्मविश्वास में भी सुधार आता है.

वहीं, यह निचले शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करने का एक सरल तरीका है. इस आसन को करते समय जांघों, पिंडलियों और पेट के निचले हिस्से पर खिंचाव पड़ता है, जिससे इन हिस्सों की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं और धीरे-धीरे मजबूत बनती हैं. यह योगासन खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो पैरों की कमजोरी या थकान से परेशान रहते हैं.

बीमारियों के लिए फायदेमंद है नौकासन

नौकासन न सिर्फ शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि डायबिटीज जैसी बीमारी से लड़ने में भी मददगार होता है. इस आसन को करते समय पेट की मांसपेशियां खिंचती हैं और आंतरिक अंग सक्रिय हो जाते हैं, खासतौर पर अग्न्याशय. इससे इंसुलिन का प्रवाह सुधरता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक है. इसके अलावा यह योगासन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे शरीर को ताजगी और ऊर्जा मिलती है.

नौकासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल सीधे लेट जाएं और अपने दोनों पैरों को आपस में जोड़ लें. हाथों को शरीर के बगल में सीधा रखें. अब एक गहरी सांस लें, और सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे अपने पैरों और सीने को ऊपर उठाएं. साथ ही, हाथों को आगे की तरफ खींचें ताकि वे पैरों की ओर बढ़ें. इस दौरान आपकी नजरें पैरों पर होनी चाहिए, वहीं हाथ और पैर एक सीध में दिखाई दें. पेट की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस करें और कुछ देर इसी स्थिति में रहें. फिर धीरे-धीरे वापस पहली जैसी स्थिति में आ जाएं.

आयुष मंत्रालय ने दिल की कोई गंभीर बीमारी या अस्थमा से जूझ रहे लोगों को नौकासन न करने की सलाह दी है. साथ ही अगर आपको माइग्रेन, तेज सिरदर्द या लो ब्लड प्रेशर है, तो आप इसका अभ्यास न करें, क्योंकि इससे तकलीफ और बढ़ सकती है. गर्भावस्था के दौरान नौकासन से परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह पेट पर दबाव डालता है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Embed widget