एक्सप्लोरर

दवाओं और भोजन में बदलाव से आधी हो सकती है मिर्गी के दौरे की समस्या: AIIMS स्टडी

इस स्टडी में 160 वयस्कों और 18 साल से कम उम्र के लोगों को शामिल किया गया था. इन्हें औसतन 10 साल से अधिक समय से मिर्गी की समस्या थी.

Seizure Attack: ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS) के रिसर्चर्स की एक स्डडी के मुताबिक, ज्यादा फैट और कम कार्बोहाइड्रेट वाले संशोधित 'एटकिन्स आहार' और मेडिसिन लेने से मिर्गी से पीड़ित लोगों में दौरे की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है. रिसर्च के मुताबिक, संशोधित एटकिन्स आहार, एटकिन्स आहार और कीटोजेनिक आहार का कॉम्बिनेशन है, जिसमें सोया उत्पाद, क्रीम, तेल और मक्खन, हरी पत्तेदार सब्जियां और अंडे, चिकन, मछली और बेकन सहित एनिमल प्रोटीन जैसे फूड आइटम शामिल हैं. रिसर्चर्स ने कहा कि कीटोजेनिक आहार मिर्गी के दौरे को कम करने में प्रभावी तो दिखाया गया है. हालांकि इससे जुड़े परहेज का पालन करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.

दिल्ली स्थित AIIMS से जुड़े मंजरी त्रिपाठी कहती हैं कि मिर्गी से पीड़ित ऐसे मरीज जिन पर दवा असर नहीं कर रही है या जो मिर्गी के दौरे को कम करने के लिए प्रभावी इवाज खोजने में असमर्थ रहे हैं, उनके लिए यह देखना एक्साइटमेंट से भरा है कि लाइफस्टाइल में बदलाव को, मिर्गी के दौरों की संख्या को कम करने के लिए स्टैंडर्ड ड्रग थेरेपी के साथ जोड़ा जा सकता है. जर्नल 'न्यूरोलॉजी' में पब्लिश इस स्टडी की राइटर मंजरी कहती हैं कि हमारी स्टडी ने यह पाया है कि इस कॉम्बिनेशन से दौरों की आशंका काफी कम हो सकती है.

इस स्टडी में 160 वयस्कों और 18 साल से कम उम्र के लोगों को शामिल किया गया था. इन्हें औसतन 10 साल से अधिक समय से मिर्गी की समस्या थी. दौरे रोकने की चार दवाओं की खुराक लेने के बावजूद इन लोगों को हर महीने कम से कम 27 बार मिर्गी के दौरे पड़ते थे. उन्हें बिना किसी निर्धारित क्रम के या तो सिर्फ स्टैंडर्ड ड्रग थेरेपी लेने या दवा और 6 महीने में संशोधित एटकिन्स आहार हासिल करने के लिए कहा गया था. स्टडी में शामिल लोगों ने अपने मिर्गी के दौरे और भोजन का विवरण दर्ज किया.

26 प्रतिशत लोगों ने किया पालन

उन्हें आहार सूची, सैंपल मेनू और व्यंजन बनाने की विधि दी गई. कार्बोहाइड्रेट का सेवन रोजाना 20 ग्राम तक सीमित रखा गया था. अमेरिकी संघीय आहार दिशानिर्देश रोजाना 225 और 325 ग्राम कार्ब्स के बीच की सलाह देता है. 6 महीनों के बाद रिसर्चर्स ने यह पाया कि जिन 26 प्रतिशत लोगों ने दवा और संशोधित एटकिन्स आहार का पालन किया, उनमें केवल दवा लेने वाले लोगों के मुकाबले मिर्गी के दौरों में 50 प्रतिशत से ज्यादा की कमी देखी गई. सिर्फ दवा लेने वाले लोगों में तीन प्रतिशत कमी देखी गई. रिसर्चर्स ने पाया कि आहार समूह में चार लोग स्टडी के आखिर तक मिर्गी के दौरों से मुक्त थे. जबकि सिर्फ दवा लेने वाले समूह में कोई भी दौरे की परेशानी से मुक्त नहीं था. इस स्टडी के दौरान 6 महीने में जीवन की गुणवत्ता और दुष्प्रभावों को भी देखा गया.

रिसर्चर्स ने कहा कि जिस समूह ने मेडिसिन के साथ संशोधित एटकिन्स आहार का पालन किया, उनमें केवल मेडिसिन लेने वाले समूह की तुलना में सभी क्षेत्रों में सुधार देखा गया. रिसर्चर्स ने स्टडी में इस बात को भी एक्सेप्ट किया कि मिर्गी के दौरों के बारे में मरीज या उनकी केयर करने वालों की ओर से जानकारी दी गई, इसलिए ऐसा हो सकता है उनमें से कुछ की सूचना बिल्कुल नहीं दी गई होगी.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: अपने पार्टनर के साथ झगड़े के दौरान कभी न करें ये 4 गलती, बिगड़ जाएगी बात

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget