एक्सप्लोरर

कब पड़ती है घुटना ट्रांसप्लांट कराने की जरूरत, जानें इसमें कितना आता है खर्च?

उम्र बढ़ने के साथ घुटनों में समस्या होना आम है. इसकी वजह से चलना-फिरना दूभर हो जाता है.कई बार तो रोजमर्रा की छोटे-छोटे काम करना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में घुटना ट्रांसप्लांट एक विकल्प होता है.

Knee Replacement Cost :  जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है या शरीर पर ज्यादा बोझ पड़ता है, वैसे-वैसे घुटनों में दर्द और चलने-फिरने में परेशानी होने लगती है. घुटनों में दर्द होना उम्र के साथ आम माना जाता है, पहले हल्की तकलीफ होती है, फिर चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है. धीरे-धीरे हालत ऐसी हो जाती है कि रोजमर्रा के काम भी भारी लगने लगते हैं. दवाइयां, तेल, एक्सरसाइज सब कुछ ट्राई करने के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ता. ऐसे में अक्सर डॉक्टर घुटना ट्रांसप्लांट (Knee Replacement) की सलाह देते हैं.

लेकिन ये फैसला आसान नहीं होता है. ज्यादातर लोग सर्जरी, खर्च और रिकवरी से घबराते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई घुटना ट्रांसप्लांट की जरूरत है. इसे कब कराना सही रहता है और इसमें कितना खर्च आता है. आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब..

यह भी पढ़ें: परेश रावल ने किया खुद की पेशाब पीकर ठीक होने का दावा, जानें ये कितना खतरनाक

घुटना ट्रांसप्लांट कब जरूरी

1. अर्थराइटिस (Osteoarthritis or Rheumatoid Arthritis) में जब दवाइयों और थेरेपी से आराम न मिले और डेली के छोटे-मोटे काम में भी परेशानी होने लगे.

2. घुटने में लगातार दर्द और सूजन बना रहे.

3. घुटना मुड़ने में परेशानी या जाम होना. सीढ़ियां चढ़ना, उठना-बैठना मुश्किल हो जाए.

4. X-ray या MRI में जॉइंट डैमेज दिखे यानी अगर घुटने की हड्डी घिस चुकी हो या स्पेस कम हो गया हो.

घुटना ट्रांसप्लांट में खर्च किन बातों पर निर्भर

भारत में घुटना ट्रांसप्लांट (Knee Replacement Surgery) का खर्च कई बातों पर निर्भर करता है. इसमें हॉस्पिटल टाइप, एक घुटने या दोनों घुटने का अलग-अलग खर्च होता है. अगर परिवार में किसी का घुटना ट्रांसप्लांट कराना है तो इसमें कितना खर्च आएगा, यह इन्हीं बातों पर डिपेंड करता है.

घुटना ट्रांसप्लांट में कितना खर्च आता है

सामान्य सरकारी अस्पताल में एक घुटने की सर्जरी का खर्च ₹60,000 से लेकर ₹1 लाख तक, दोनों घुटने के ट्रांसप्लांट में ₹1.2 लाख से ₹2 लाख तक का खर्च आ सकता है.

मिड-रेंज प्राइवेट अस्पताल में एक घुटने की सर्जरी का खर्च ₹1.5 लाख से लेकर ₹2.5 लाख तक, दोनों घुटने के ट्रांसप्लांट का कॉस्ट ₹3 लाख से लेकर ₹5 लाख तक.

हाई-एंड कॉर्पोरेट हॉस्पिटल में एक घुटना ट्रांसप्लांट कराने पर ₹3 लाख से लेकर ₹5 लाख तक और दोनों घुटने के ट्रांसप्लांट में ₹6 लाख से लेकर ₹10 लाख तक का खर्च आ सकता है.

घुटना ट्रांसप्लांट की रिकवरी में कितना टाइम लगता है

हॉस्पिटल स्टे- 3 से 5 दिन

वॉकर से चलना- कम से कम 1 हफ्ते में शुरू होता है

फुल रिकवरी में 6 से 8 हफ्तों का समय लग सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget