एक्सप्लोरर

Intermittent Fasting vs Calorie Deficit Diet, वजन घटाने में कौन है ज्यादा बेहतर

वजन घटाना आजकल कई लोगों के लिए एक बड़ी चिंता बन चुकी है. वेट लॉस के लिए ढेर सारी डाइट और तरीके मौजूद हैं, जिनमें से दो प्रमुख हैं. पहला इंटरमिटेंट फास्टिंग और दूसरा कैलोरी डेफिसिट डाइट.

Intermittent Fasting vs Calorie Deficit Diet : आज मोटापा एपिडेमिक बनता जा रहा है. भागदौड़ वाली जिंदगी में लोग इतने बिजी हो गए हैं कि अपनी सेहत का सही तरह ध्यान ही नहीं रख पा रहे हैं. लिहाजा वजन बढ़ता जाता है, जो  कई बीमारियां का कारण बनता है. इनसे परेशान लोग फास्टिंग से लेकर जिम और डाइट प्लान अपनाने लगते हैं.

कुछ लोग तो वजन घटाने (Weight Loss) के लिए दो प्रमुख तरीके इंटरमिटेंट फास्टिंग और कैलोरी डेफिसिट डाइट की मदद लेते हैं. लेकिन इन दोनों में से कौन सा तरीका ज्यादा बेहतर है, इसकी जानकारी कम लोगों को ही होती है. तो चलिए जानते हैं दोनों के बीच का फर्क...

इंटरमिटेंट फास्टिंग क्या है

इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting) में आप कुछ घंटों तक खाना नहीं खाते और फिर बाकी समय में सामान्य रूप से खाना खाते हैं. यह तरीका खाने के और फास्टिंग के समय को साइक्लिक रूप में बांटता है. जैसे 16 और 8 का तरीका सबसे पॉपुलर है. जिसमें आप 16 घंटे तक उपवास रखते हैं और 8 घंटे में अपना खाना पूरा करते हैं. इससे वजन घटाने में मदद मिलती है, शरीर की मेटाबोलिज्म सुधरता है, ब्लड शुगर और इंसुलिन का लेवल कंट्रोल में रहता है, पेट को आराम देने के लिए समय मिलता है, जिससे शरीर अधिक कैलोरी बर्न कर पाता है.

ये भी पढ़ें: च्युइंग गम या स्लो पॉइज़न? हर बाइट में समा रहे हैं सैकड़ों माइक्रोप्लास्टिक कण!

कैलोरी डेफिसिट डाइट क्या है

कैलोरी डेफिसिट डाइट (Calorie Deficit Diet) का मतलब है कि आप जितनी कैलोरी खा रहे हैं, वो आपके शरीर को जरूरत से कम हो. जब आप कैलोरी की खपत को अपनी रोजाना की जरूरत से कम कर देते हैं, तो आपका शरीर जमे फैट को ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करने लगता है, जिससे वजन घटता है. इस तरीके से सीधे तौर पर कैलोरी की खपत को कम करके वजन घटाने में मदद मिलती है. यह काफी आसान तरीका है. इसमें अलग-अलग तरह के फूड्स शामिल किए जाते हैं. जैसे- कम कैलोरी वाले भोजन, हेल्दी स्नैक्स.

वजन घटाने के लिए कौन सा तरीका ज्यादा बेहतर

एक नए अध्ययन में पाया गया है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग, कैलोरी डेफिसिट डाइट की तुलना में ज्यादा वजन कम करता है. यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन में अपने रिजल्ट पब्लिश किए. अध्ययन से पता चला है कि 4:3 प्लान, इंटरमिटेंट फास्टिंग का एक पसंदीदा तरीका है, जिसमें व्यक्ति हफ्ते में 4 दिन खुले तौर पर खाते हैं और हफ्ते में तीन दिन तेजी से कम कैलोरी डाइट को फॉलो करते हैं.

इस अध्ययन में पता चला कि एक साल में इस तरीके से औसत शरीर के वजन में 7.6% की कमी हुई, जबकि कैलोरी डेफिसिट डाइट ग्रुप में वजन कम करने का रेट सिर्फ 5% ही थी. हालांकि पिछले कुछ अध्ययनों ने इन दोनों तरीकों में ज्यादा अंतर नहीं बताया गया है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget