एक्सप्लोरर

मोटापे को कम करने के लिए दवाएं कितनी कारगर? जरूर जान लीजिए जवाब

भारत में मोटापा घटाने वाली दवाएं ओजेम्पिक, मौन्जारो की मांग तेजी से बढ़ रही है.सेमाग्लुटाइड ड्रग से ही बनी कई टेबलेट्स भी बाजार में उपलब्ध हैं.इन दवाओं को डॉ के प्रिस्क्रिप्शन के बिना नहीं खरीद सकते.

Obesity Medication : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोटापा घटाने की अपील के बाद इसे लेकर कोशिशें तेज हो गई हैं. ज्यादातर लोग मोटापा कम करने का जुगाड़ करने लगे हैं. मोटापा कम करने का सबसे अच्छा तरीका लाइफस्टाइल में बदलाव, सही डाइट और फिजिकल एक्टिविटीज बढ़ाना है. हालांकि, इन दिनों बाजार में इंस्टैंट मोटापा घटाने वाली कई दवाईयां (Obesity Drugs) भी बिक रही हैं. इनका इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में सवाल उठतना है कि मोटापे को कम करने के लिए दवाएं कितनी कारगर हैं.

मोटापा घटाने वाली दवाएं कैसे काम करती हैं

मोटापा कम करने के लिए दुनियाभर में ओजेम्पिक, मौन्जारो और वेगोवी जैसी दवाएं खूब इस्तेमाल हो रही हैं. इनसे वेट लॉस होने का दावा किया जाता है. कई बड़े सेलिब्रिटीज भी इन दवाओं के इस्तेमाल को स्वीकार कर चुके हैं. ये दवाएं कैसे काम करती हैं, इसे लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि मोटापा घटाने वाली दवाएं भूख का एहसास कराने वाले हॉर्मोन्स को संतुलित कर मेटाबॉलिक रेट स्लो करके डाइजेशन धीमा कर देती हैं.

जब पेट में गया खाना देर से बचता है, तो भूख नहीं लगती है और दोबारा से कुछ खाने की इच्छा नहीं होती है. ये दवाएं पैंक्रियाज को ज्यादा इंसुलिन बनाने में भी मदद करती हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कम कर देता है.

मोटापा घटाने वाली दवाएं कितनी कारगर

1. मोटापे की दवाएं आमतौर पर वजन घटाने में मदद करती हैं, लेकिन यह वजन घटाना सीमित हो सकता है. अध्ययनों से पता चलता है कि मोटापे की दवाएं आमतौर पर 5-10% वजन घटाने में मदद करती हैं.

2. मोटापा घटाने वाली दवाएं लंबे समय में रिजल्ट दे सकती हैं लेकिन यह इस दवा के लेने पर डिपेंड करता है. अगर आप दवा लेना बंद कर देते हैं, तो वजन फिर से बढ़ सकता है.

3. मोटापे की दवाईयां सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकती हैं. इससे हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर और लिवर में दिक्कतें हो सकती हैं.

4. ये दवाएं सही डाइट और एक्सरसाइज के साथ मिलकर ज्यादा प्रभावी हो सकती हैं. 

5. मोटापे की दवाएं पर्सनली भी रिजल्ट दे सकता है. कुछ लोगों को इन दवाओं से ज्यादा फायदा और कुछ को कम हो सकता है.

यह भी पढ़ें : न्यू बोर्न बेबी की मां कैसे रखें महाशिवरात्रि का व्रत? फिटनेस पर नहीं पड़ेगा असर

मोटापा कम करने वाली दवाओं के साइड इफेक्ट्स

उल्टी या मतली

अपच

लो ब्लड शुगर

नजर कमजोर होना

किडनी प्रॉब्लम

गालब्लैडर की समस्या

एलर्जिक रिएक्शन

पैंक्रियाटिक समस्या

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन

क्या मोटापा घटाने के लिए दवाईयां खानी चाहिए

डॉक्टर्स का कहना है कि मोटापा कम करने के लिए दवाएं लेने की बजाय लाइफस्टाइल पर फोकस करना चाहिए, क्योंकि ज्यादातर मामलों में मोटापे की असली वजह खराब लाइफस्टाइल ही होती है. दवाएं इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं हैं. जब तक इन दवाओं को खाते हैं, तब तक असर दिखता है लेकिन इसे छोड़ते ही मोटापा या वजन पहले जैसा ही हो सकता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget