एक्सप्लोरर

कमर की चौड़ाई उम्र बढ़ने पर क्यों बढ़ती है? नई रिसर्च में हुआ खुलासा

एक रिसर्च में खुलासा हुआ कि बढ़ती उम्र के साथ शरीर में पेट की चर्बी क्यों बढ़ने लगती है. अमेरिकी वैज्ञानिकों ने पाया कि उम्र बढ़ने के साथ एक खास तरह के एडल्ट स्टेम सेल्स एक्टिव हो जाते हैं.

Age Related Belly Fat : क्या आपने कभी सोचा है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हमारी कमर चौड़ी और पेट की चर्बी क्यों बढ़ने लगती है. अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इस सवाल का जवाब खोज निकाला है. इसके पीछे के कारण को समझने के लिए एक नई रिसर्च की है. इससे पता चलता है कि बढ़ती उम्र के साथ शरीर में बदलाव क्यों होते हैं. अमेरिकी सिटी ऑफ होप संस्था की ओर से किए गए रिसर्च में पता चला कि बढ़ती उम्र के साथ हमारे शरीर में खास किस्म के फैट सेल्स का प्रोडक्शन बढ़ने लगता है, खासकर पेट के आसपास वाले एरिया में, जिससे चर्बी बढ़ जाती है.

क्यों बढ़ती है चर्बी 

कैंसर और मेटाबॉलिज़्म जैसी बीमारियों पर रिसर्च करने वाली टीम के प्रमुख मेंबर किओंग वांग और उनके सहयोगियों ने पाया कि, ज्यादातर लोग यह मानते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ सिर्फ शरीर में वजन बढ़ता है, लेकिन यह सिर्फ फैट सेल्स (Fat Cells) का आकार बढ़ने से नहीं होता, बल्कि नए फैट सेल्स का निर्माण भी होने लगता है. वांग ने बताया, 'उम्र बढ़ने के साथ एक नए तरह का एडल्ट स्टेम सेल एक्टिव हो जाता है, जो शरीर में फैट सेल्स का प्रोडक्शन बढ़ाता है, और यही पेट की चर्बी को बढ़ाता है.'

चूहों पर किए गए प्रयोग

इस शोध के दौरान, वैज्ञानिकों ने चूहों पर एक्सपेरिमेंट किए, जिन्हें बाद में मानव कोशिकाओं पर लागू किया गया. रिसर्च में यह पाया गया कि व्हाइट एडिपोज टिशू (WAT), जो उम्र बढ़ने के साथ चर्बी का कारण बनता है, वह नए फैट सेल्स का प्रोडक्शन करने की क्षमता रखता है. रिसर्च में चौंकाने वाली बात यह थी कि जब उम्रदराज चूहों से विशेष एडिपोसाइट प्रोजेनिटर सेल्स (APCs) लेकर उन्हें युवा चूहों में ट्रांसप्लांट किया गया, तो उन्होंने तेजी से नई चर्बी का निर्माण किया. यही नहीं, जब ये सेल्स युवा चूहों से बूढ़े चूहों में डाले गए, तो उनका असर बिल्कुल उल्टा रहा यानी पुराने चूहों में नए फैट सेल्स का निर्माण होना शुरू हो गया.

LIFR सिग्नलिंग का अहम रोल

विज्ञानियों ने यह भी पता लगाया कि एक खास सिग्नलिंग पाथवे, जिसे LIFR कहा जाता है, उम्र बढ़ने के साथ फैट सेल्स के प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है. यह सिग्नलिंग बूढ़े चूहों में फैट सेल्स बनाने के लिए सक्रिय होती है. इस खोज से यह साफ हुआ कि बढ़ती उम्र के साथ यह पाथवे चर्बी के निर्माण को बढ़ावा देता है, जिससे पेट के आसपास ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है. 

नए इलाज की उम्मीद

इस रिसर्च से यह भी संकेत मिलता है कि आने वाले समय में ऐसे नए इलाज आ सकते हैं, जो इस सिग्नलिंग पाथवे को कंट्रोल करके पेट की चर्बी को कम कर सकें. वैज्ञानिकों का मानना है कि इस खोज के आधार पर हम उम्र से जुड़े मोटापे को कम करने के लिए नए उपायों पर काम कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Excessive Screen Time: मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
Testosterone Screening After 30 : क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
Cholesterol: 10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा
10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget