एक्सप्लोरर

वजन कम करने के लिए खा रहे हैं अंडे तो जान लें पूरा एग खाना फायदेमंद या सिर्फ वाइट पार्ट?

जब वजन कम करने पर काम कर रहे हैं तो कैलोरी कम लेना चाहिए. जब आप पूरा अंडा खाते हैं, तो उससे ज्यादा प्रोटीन मिलता है और साथ में कैलोरी और फैट भी शरीर में पहुंचता है.

Egg for Weight Loss: वजन कम करने में अंडा अहम रोल निभाता है. इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. डायटिशियन के मुताबिक, अंडा खाने से लंबे समय तक पेट भरा-भरा सा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती है. अंडे में प्रोटीन के अलावा कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स, जैसे  विटामिन A, B, D, E, K, कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग साबुत अंडा खाना पसंद करते हैं तो कुछ अंडे के सफेद भाग ही खाते (Weight Loss with Egg) हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि वजन घटाने के लिए पूरा अंडा खाना चाहिए या सिर्फ उसका सफेद भाग. आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं...
 
अंडे की सफेदी या पूरा अंडा क्या खाएं
डायटीशियन के मुताबिक, जब वजन कम करने पर काम कर रहे हैं तो कैलोरी कम लेना चाहिए. जब आप पूरा अंडा खाते हैं, तो उससे ज्यादा प्रोटीन मिलता है और साथ में कैलोरी और फैट भी शरीर में पहुंचता है. एक पूरा अंडा 5 ग्राम प्रोटीन और 60 कैलोरी देता है. इसके साथ ही कुछ फैट भी मिलता है. वहीं जब आप अंडे का सफेद भाग खाते हैं, तो इसमें कम मात्रा में प्रोटीन हो सकता है और कैलोरी भी कम मिलती है. इसमें फैट भी बिल्कुल नहीं होता है. एक अंडे के सफेद भाग में सिर्फ 3 ग्राम तक प्रोटीन और 20 कैलोरी ही मिलती है. हालांकि, इसमें बाकी जरूरी पोषक तत्व कम होते हैं.
 
पूरा अंडा या अंडे की सफेदी किससे कम होता है वजन 
डायटीशियन के मुताबिक, अगर आप अपना वजन तेजी से कम करने की दिशा में काम कर रहे हैं तो आपको अंडे की सफेदी वाला भाग ही खाना चाहिए. लेकिन सभी अंडो का सफेद भाग ही खाना सही नहीं होगा. इसलिए अगर आप पांच अंडे खा रहे हं तो उनमें से तीन का सफेदी वाला भाग खाएं और दो अंडा पूरा खाएं. इससे शरीर में बाकी पोषक तत्व भी उचित मात्रा में मिल जाएगा और वजन भी नहीं बढ़ेगा. आप चाहें तो उबले हुए अंडे, अंडे की ऑमलेट या चाट बनाकर भी खा सकते हैं. अंडा आप ब्रेकफास्ट में, वर्काउट के बाद कर सकते हैं. हालांकि, हर दिन अंडे खाने से ही फायदा होगा.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Coffee Side Effect: दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
Birth Weight And Adult Health: क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget