एक्सप्लोरर

Cycling Benefits:कम उम्र में मौत से बचना है तो रोज चलाइए साइकिल, जबरदस्त हैं फायदे,जानिए क्या कहती है स्टडी

अध्ययन में बताया गया है कि साइकिल से काम पर जाने से कैंसर से मरने की आशंका 51% तक कम हो जाता है. हार्ट डिजीज का खतरा भी 24 प्रतिशत कम हो जाता है. इससे मेंटली प्रॉब्लम्स भी 20 प्रतिशत तक कम होती है.

Cycling Benefits: तबीयत दुरुस्त रखनी है या जल्दी मौत का खतरा टालना है तो रोज साइकिल चलाइए. एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि साइकिल चलाने से समय से पहले मौत का जोखिम 47 प्रतिशत तक कम होता है. इतना ही नहीं इससे किसी बीमारी से हॉस्पिटल में एडमिट होने का रिस्क 10 प्रतिशत तक कम होता है. ब्रिटेन के रिसर्चर ने BMJ पब्लिक हेल्थ में पब्लिश रिसर्च में पाया गया है कि फिजिकल एक्टिविटीज से मौत का खतरा कम (Cycling Benefits) हो सकता है. आइए जानते हैं क्या कहती है स्टडी...

क्या कहता है अध्ययन 
इस स्टडी में 16 से 74 साल की उम्र वाले 82,000 से ज्यादा यूके के लोगों पर 18 सालों तक नजर रखी. इसमें देखा जाता था कि वे किस चीज से ज्यादा सफर करते हैं.  शोधकर्ताओं ने उनके अंदर बीमारियों और मौत के खतरों को भी बारीकि से समझा. इसमें पैदल चलना या साइकिल चलाना सफर का सबसे एक्टिव तरीका माना जाता था.

वहीं ड्राइविंग और किसी गाड़ी से सफर करना निष्क्रिय माना जाता था. इसमें पैदल चलने वालों में महिलाओं की संख्या काफी ज़्यादा थी. वे शिफ्ट में काम करती और शहर में स्कूल या काम के लिए कुछ किलोमीटर तक पैदल चलती हैं, जबकि साइकिल चलाने वाले पुरुषों की संख्या काफी ज्यादा थी. 

साइकिल चलाने से कैंसर का रिस्क कम
इस अध्ययन में बताया गया है कि साइकिल से काम पर जाने से कैंसर से मरने की आशंका 51% तक कम हो जाता है. हार्ट डिजीज का खतरा भी 24 प्रतिशत कम हो जाता है. इससे मेंटली प्रॉब्लम्स भी 20 प्रतिशत तक कम होती है. हालांकि, सड़क पर एक्सीडेंट के बाद हॉस्पिटल में भर्ती होने की आशंका कार या बस से चलने वालों की तुलना में दोगुनी थी.

पैदल चलने के फायदे
इस शोध में पाया गया कि पैदल चलने से मानसिक समस्याओं का खतरा 7 प्रतिशत तक कम है. ऐसे लोगों में अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम 11 प्रतिशत तक कम पाया गया. इस शोध के निष्कर्ष  में पाया गया कि साइकिलिंग या वॉकिंग से फिजिकल और मेंटल हेल्थ तो दुरुस्त ही रहती है, कम उम्र में मौत का खतरा भी काफी ज्यादा कम रहता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Myth vs Facts: क्या सिर्फ स्मोकिंग से होता है लंग कैंसर? कम उम्र में नहीं होती बीमारी, जानें क्या है हकीकत

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
International Chess Day: क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget