एक्सप्लोरर

नंगे पैर मॉर्निंग वॉक करना कितना सही, इससे सेहत पर क्या फर्क पड़ता है?

नंगे पैर मॉर्निंग वॉक करना एक नेचुरल थेरेपी की तरह काम करता है.यह शरीर ही नहीं मन के लिए भी फायदेमंद हो सकता है.इससे न सिर्फ पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं बल्कि ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है.

Barefoot  Morning Walking : सुबह की सैर आपको सेहतमंद बनाती है. बहुत से लोग मॉर्निंग वॉक पर जाना पसंद करते हैं. कुछ लोग नंगे पांव चलते हैं तो कुछ शूज पहनकर. बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि सुबह-सुबह नंगे पांव चलना फायदेमंद होता है. कहा जाता है कि हर सुबह 10 मिनट भी नंगे पैर वॉक कर लिए तो कई हेल्थ बेनिफिट्स (Health Benefits) मिलते हैं.  क्या सचमुच ऐसा है या फिर सिर्फ सुनी-सुनाई बातें. आइए जानते हैं नंगे पैर मॉर्निंग वॉक करना कितना ही है, इससे सेहत पर क्या फर्क पड़ता है...

नंगे पैर मॉर्निंग वॉक करना चाहिए या नहीं

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हम सभी की बॉडी में इलेक्ट्रिक एनर्जी होती है. जब नंगे पैर (Barefoot  Morning Walking Benefits) जमीन पर चलते हैं तो जमीन की इलेक्ट्रिक एनर्जी शरीर में पहुंचने लगती है. इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं और कई बीमारियां दूर होने लगती हैं. हर दिन कुछ समय की वॉक भी लाभकारी है.

यह भी पढ़ें : गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए करें प्राणायाम, जानें इसके फायदे

नंगे पैर मॉर्निंग वॉक के फायदे

1. पैरों की मांसपेशियों को मजबूती

जब हम नंगे पैर चलते हैं, तो हमारे पैरों की मांसपेशियां और टेंडन ज्यादा सक्रिय होते हैं. जूते पहनने से हमें ज्यादा सपोर्ट मिलता है, लेकिन नंगे पैर चलने से हमारी मांसपेशियां और टेंडन अपनी पूरी ताकत से काम करते हैं, जिससे वे मजबूत बनते हैं.

2. ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

नंगे पैर वॉक करने से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. जब हम जूते पहनते हैं, तो ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) में रुकावट आ सकती है, लेकिन नंगे पैर चलने से पैरों में खून का बहाव ज्यादा  होता है, जिससे शरीर के अन्य हिस्सों में भी ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचने में मदद मिलती है.

3. अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द में राहत

नंगे पैर चलने से जोड़ों में लचीलापन आता है और खासकर अर्थराइटिस जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है. यह शरीर को प्राकृतिक तरीके से खुद को ठीक करने का मौका देता है.

4. नेचुरल हेल्थ थेरेपी

पैरों के नीचे शरीर के अंगों के लिए सेंसेटिव पॉइंट बिंदु होते हैं, जिन्हें एक्यूप्रेशर कहते हैं. नंगे पैर चलने से इन पर दबाव पड़ता है, जिससे शरीर के अलग-अलग अंगों को फायदा होता है. इससे मानसिक शांति मिलती है और तनाव भी कम होता है.

5. मूड और एनर्जी का लेवल बेहतर होता है

नंगे पैर चलने से ताजगी का एहसास होता है और मूड में सुधार होता है. जब आप जमीन के संपर्क में होते हैं, तो आपके शरीर में एक एंटी-ऑक्सिडेंट प्रभाव पड़ता है, जिससे आपकी एनर्जी का लेवल बढ़ता है और तनाव कम होता है.

6. संतुलन और को-ऑर्डिनेशन में सुधार

नंगे पैर चलने से आपके शरीर के संतुलन में सुधार होता है. यह आपकी मांसपेशियों को बेहतर तरीके से काम करने का मौका देता है, जिससे आपका को-ऑर्डिनेशन और संतुलन दुरुस्त रहता है. यह एक बेहतरीन प्रैक्टिस है, खासकर उन लोगों के लिए जो उम्र के साथ संतुलन में परेशानी महसूस करते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget