एक्सप्लोरर

Weight Loss: इंस्पायर कर देगी अमेया भागवत की वेट लॉस जर्नी, 9 महीने में घटाया 60 किलो वजन, जानें कैसे

अमेया ने बताया कि वजन कम करने के लिए उन्होंने फल और सब्जियों के अलावा अंडे, चिकन,सोया चंक्स,पनीर,मट्ठा का इस्तेमाल किया. उन्होंने भरपूर मात्रा में कार्ब्स और संतुलित मात्रा में वसा को शामिल किया है.

Ameya Bhagwat Weight Loss : बढ़ता वजन हर किसी को परेशान करता है. इसकी वजह से कई तरह की बीमारियां बढ़ती हैं. आजकल लोग फिटनेस फ्रीक हो रहे हैं. अपना वेट लॉस करने के लिए वे तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं. हालांकि, इसका ज्यादा फायदा नहीं मिल पा रहा है लेकिन एक शख्स ऐसा भी है, जिसने सिर्फ 9 महीने में ही अपना वजन करीब 60 किलो घटा लिया. यह शख्स कोई और नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर के फैन अमेया भागवत (Ameya Bhagwat) हैं. उनकी वेट लॉस जर्नी हर किसी को इंस्पायर कर रही है. अगर आप भी अपना वजन तेजी से कम (Weight Loss) करना चाहते हैं तो अमेया भागवत से जानिए वेट लॉस का रामबाण तरीका...
 
9 महीने में घटाया 60 किलो वजन
अमेया भागवत का वजन पहले 131 किलोग्राम था लेकिन फिर उन्होंने इसे कम करने की ठानी और सिर्फ 9 महीने की कड़ी मेहनत में 60 किलो वजन कम कर उसे 71 किलोग्राम पर ला दिया. अमेया ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें वजन कम करना था, इसलिए उन्होंने सबसे पहले अपनी डाइट और दिनचर्या बदली. सभी कार्ब्स, फल, मेवे और बीज खाना पूरी तरह बंद कर दिया. जब करीब 45 किलो वजन कम हुआ तो उन्हें लगा कि कहीं गलती कर रहे हैं. क्योंकि सही तरह वेट लॉस जर्नी न फॉलो करने से शरीर अपना संतुलन खो रही थी. इसके बाद उन्होंने डाइट और एक्सरसाइज में संतुलन बनाया और सही ट्रेनिंग से अपना वजन कम कर लिया.
 
वेट लॉस के लिए क्या-क्या खाते अमेया भागवत
अमेया ने बताया कि वजन कम करने के लिए उन्होंने फल और सब्जियों के अलावा अंडे, चिकन, सोया चंक्स, पनीर, मट्ठा का इस्तेमाल किया. उन्होंने भरपूर मात्रा में कार्ब्स और संतुलित मात्रा में वसा को खाने में शामिल किया है. इसके लिए चपाती, बाखरी, चावल, जई, फलियां, नट्स, अंडे का पीला भाग, बीज, घी और दूध वाले प्रोडक्ट्स का सेवन करते हैं. 
 
क्या मीठी चीज नहीं खाते हैं अमेया भागवत
अमैया ने बताया कि दो साल के लिए उन्होंने अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दिया. इस दौरान उन्होंने चीनी, गुड़ या शहद जैसी कोई चीज नहीं खाई. हालांकि, ऐसा करना जरूरी नहीं क्योंकि दिनभर में 25 से 30 ग्राम चीनी, गुड़ और शहद का सेवन कर सकते हैं. उन्होंने सलाह दी कि पैक्ड और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स खाने से पूरी तरह बचना चाहिए.
 
वजन कम करने अमेया भागवत ने किन नियम को फॉलो किया
1. भरपूर नींद ली और सही तरीके से शरीर को आराम दिया.
2.  प्रोटीन और फाइबर से भरपूर संतुलित आहार पर फोकस
3. रोजाना एक्सरसाइज करना
4. जंक फूड से दूरी बनाना 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Brinjal Benefits: बैंगन में होता है हाई फाइबर, डायबिटीज -हाई बीपी के मरीज इस तरीके से खाएं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget