एक्सप्लोरर

बढ़ती उम्र में शरीर रहने लगा है सुस्त, आजमाइये इन 6 तरीकों को और पाएं युवाओं जैसी एनर्जी

अगर आप बढ़ती उम्र के साथ खुद को थका हुआ महसूस करने लगे हैं. तो आपको शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना होगा. जानिए कैसे खुद को रखें फिट और हेल्दी.

बढ़ती उम्र के साथ अगर आपको जल्दी थकान महसूस होने लगती है, शरीर में एनर्जी की कमी लगने लगती है, कुछ करने को मन नहीं करता, तो ये आपकी लाइफस्टाइल और खान पान से जुड़ी आदतों की वजह से है. हालांकि जैसे जैसे उम्र बढ़ती जाती है आपके शारीर में कुछ बदलाव भी आने लगते हैं. जिसकी वजह से ऊर्जा का स्तर कम होने लगता है, और आप जल्दी थकान महसूस करते हैं. लेकिन अगर आप कुछ बातों का ख्याल रखेंगे तो आपकी एनर्जी हमेशा बरकरार रहेगी.

अगर आप चाहते हैं कि आपको अपनी जवानी के वक्त वाली एनर्जी वापस मिल जाए तो आपको हमारी दी गई टिप्स जरूर फॉलो करनी चाहिए. हम आपको बढ़ती उम्र के लिए सही डाइट, एक्सरसाइज और कुछ काम की बातें बता रहे हैं जिन्हें अमल में लाने से आप अपनी बॉडी में पहले वाला लचीलापन ला सकते हैं

1- एक्सरसाइज करें एक्टिव और एनर्जेटिक रहने के लिए सबसे जरूरी है फिट रहना. इसके लिए आपको एक्सरसाइज को अहमियत को समझना होगा. एक्सरसाइज से हमारे शरीर का ब्लड फ्लो अच्छी तरह काम करता है और मांसपेशियां भी अच्छे से काम करती है. इसके लिए आप नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक, योगा, प्राणायाम, ध्यान या थोड़ी बहुत एक्सरसाइज जरूर करें. व्यायाम करने से मसल्स मजबूत होती हैं और हड्डियों को ताकत मिलती है. बढ़ती उम्र में आप जितने एक्टिव रहेंगे आप उतने ही फिट रहेंगे और खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे. रोज एक्सरसाइज करने से मूड भी ठीक रहता है.
2- डाइट पर ध्यान दें उम्र के साथ साथ आपको अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए. आप भले ही कम मात्रा में खाएं लेकिन जो भी खाएं वो पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए. दरअसल एक उम्र के बाद आप के शरीर की खाने को एनर्जी में बदलने की क्षमता कम होने लगती है और आपका वजन बढ़ने लगता है. इसलिए आपको खाने में मैदा, जंक फूड, चावल और कार्बोहाइड्रेट की संतुलित मात्रा का ख्याल रखना चाहिए. अगर आप लंबे समय से एक जैसी डाइट जैसे ज्यादा चीनी या ऑयली खाना खा रहे हैं तो ये आपके एनर्जी लेवल को कम कर सकता है.
3- खाने में मैग्नीशियम जरूर लें एक अच्छी डाइट में आपको विटामिन और खनिज मिल जाएंगे. लेकिन शरीर में मैग्नीशियम की भी कमी नहीं होनी चाहिए. एक महिला को प्रतिदिन करीब 300 मिलीग्राम मैग्नीशियम की जरूरत होती है जबकि पुरुष के शरीर को 350 मिलीग्राम की. शरीर में मैग्नीशियम कम होने पर भी एनर्जी घटने लगती है. इसलिए आपको अपने खाने में हर रोज एक मुट्ठी बादाम, मिक्स नट्स, साबुत अनाज, खासकर चोकर अनाज, मछली अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए. इससे आपकी बॉडी पूरे दिन एक्टिव फील करेगी.
4- पर्याप्त नींद है जरूरी अगर आप एक्टिव रहना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अच्छी नींद लेने की जरूरत है. रोजाना पर्याप्त मात्रा में आराम करना जरूरी है. रिसर्च हालांकि ये भी कहती हैं कि 60 मिनट की हेल्दी पावर नैप ले ली जाए,  तो ये 7 घंटे की नींद के मुकाबले हेल्दी है. इसलिए ये जरूरी है कि आप दिनभर के आपने काम काज के बाद रात को एक अच्छी और पर्याप्त नींद जरूर लें. नींद से आपकी हेल्थ भी अच्छी रहेगी और आप पूरा दिन एक्टिव रहेंगे. आपका शरीर एनर्जेटिक फील करेगा.

5- गुस्सा और तनाव कम करें उम्र के साथ गुस्सा कम कर देना आपके स्वास्थ्य के लिए वरदान है. गुस्सा और टेंशन शारीरिक ऊर्जा का सबसे बड़ा दुश्मन हैं, जो लोग इस उम्र में तनाव में रहते हैं वो उम्र से ज्यादा बूढ़े लगने लगते हैं. तनावग्रस्त रहने को मेडिकल भाषा में 'ऊर्जा जैपर' भी कहते हैं. चिंता की वजह से तनाव बढ़ता है और चिंता चिता के समान होती है. ये आपको मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से कमजोर कर देती है. भले आप पूरा दिन आराम करें और आपको कोई टेंशन है तो ये आपकी पूरी एनर्जी खत्म कर देगी. इसलिए आप खुद को तनाव मुक्त रखें. 6- ब्लड सैल काउंट और थायराइड टेस्ट कराए अगर आपको ऊपर दी गई सारी बातों को करने के बाद भी थकान महसूस होती है तो आपको थायराइड और ब्लड सैल काउंट टेस्ट कराना चाहिए. अक्सर बच्चे होने के बाद और पेरिमोनेपॉज के बाद महिलाओं में थायराइड की बीमारी हो जाती है. वहीं ब्लड सैल काउंट टेस्ट से शरीर के अंदर खून की कमी हो जाती है. कहीं आप एनेमिक तो नहीं? एनीमिया की वजह से आपकी बॉडी में एनर्जी कम हो जाती है और आप जल्दी थकान महसूस करने लगते हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
Junk Food Ban Near Schools: बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
Smartwatch Cancer Risk: क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Unnecessary Blood Tests: क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान
क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget