एक्सप्लोरर

कम टेंपरेचर में महसूस हो रही है ज्यादा गर्मी, ये आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक?

जब शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है तो हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. इसके लक्षणों में चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, दिल की तेज धड़कन और सांस लेने में तकलीफ शामिल हैं.

जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण में हो रहे बदलाव से मौसम का पैटर्न भी पूरी तरह बदल गया है. भारत जैसे देश में मौसम की विविधता पहले से ही चुनौती रही है, लेकिन अब एक नई समस्या परेशान करने लगी है. यह समस्या कम तापमान में भी ज्यादा गर्मी का अहसास होना है. यह स्थिति सेहत के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकती है, जिसकी पुष्टि नई रिसर्च में भी हुई है. 

कम तापमान में क्यों लगती है ज्यादा गर्मी?

आमतौर पर हम तापमान को ड्राई बल्ब तापमान के आधार पर मापते हैं, जो थर्मामीटर द्वारा दिखाया जाता है. हालांकि, इंसानों का शरीर तापमान को केवल ड्राई बल्ब के आधार पर महसूस नहीं करता है. इसके बजाय 'वेट बल्ब तापमान' (WBT) और 'हीट इंडेक्स' जैसी वजह यह तय करती हैं कि हमें कितनी गर्मी महसूस हो रही है. वेट बल्ब तापमान में हवा की आर्द्रता को भी ध्यान में रखा जाता है, जो पसीने के वाष्पीकरण को प्रभावित करता है. जब आर्द्रता अधिक होती है तो पसीना आसानी से नहीं सूखता, जिसके कारण शरीर को ठंडक नहीं मिल पाती और हमें ज्यादा गर्मी महसूस होती है, भले ही तापमान कम हो.

यह स्थिति सेहत के लिए कितनी खतरनाक?

द लैंसेट न्यूरोलॉजी जर्नल में पब्लिश स्टडी के मुताबिक, कम तापमान में ज्यादा गर्मी का अहसास न केवल फिजिकल हेल्थ, बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी गंभीर प्रभाव डाल सकता है. यूनिवर्सिटी ऑफ कॉलेज लंदन के रिसर्चर प्रोफेसर संजय सिसोदिया के अनुसार, तापमान में उतार-चढ़ाव मेंटल सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. यह स्थिति माइग्रेन, अल्जाइमर और अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं को बढ़ा सकती है.

शरीर पर क्या पड़ता है असर?

जब शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है तो हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. इसके लक्षणों में चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, दिल की तेज धड़कन और सांस लेने में तकलीफ शामिल हैं. ज्यादा ह्यूमिडिटी ज्यादा होने के कारण पसीना नहीं सूखता है तो शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है. यह थकान, कमजोरी और बेहोशी का कारण बन सकता है. गर्मी के कारण हार्ट को ब्लड को ठंडा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे हार्ट पेशेंट के लिए खतरा बढ़ जाता है.

इन लोगों को ज्यादा होती है दिक्कत

कई रिसर्च में यह बात साबित हुई है कि बढ़ती गर्मी मेंटल हेल्थ पर भी गंभीर असर डाल रही है. यह चिंता, अवसाद और सिजोफ्रेनिया आदि विकारों को बढ़ा सकती है. यह खासतौर पर युवाओं और बच्चों पर ज्यादा प्रभाव डालती है. अनुमान है कि यदि गर्मी इसी तरह बढ़ती रही तो 2030 तक मेंटल डिजीज का खतरा 11 फीसदी और 2050 तक 27.5 पर्सेंट तक बढ़ सकता है. ज्यादा गर्मी से बुजुर्गों, बच्चों और पहले से मौजूद बीमारियों जैसे डायबिटीज और हार्ट डिजीज से पीड़ित लोगों को ज्यादा दिक्कत हो सकती है.

ये भी पढ़ें: एक चम्मच घी खाने के बाद उसे पचने में कितना वक्त लगता है? ये रहा जवाब

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Frequent Bowel Movements: क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
Anti Aging Drug: क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?
क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
अपने दिमाग का कितना इस्तेमाल करते हैं हम लोग? हकीकत जान लेंगे तो आएगी शर्म
अपने दिमाग का कितना इस्तेमाल करते हैं हम लोग? हकीकत जान लेंगे तो आएगी शर्म

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget