एक्सप्लोरर

Enbumyst Bumetanide Spray: अब गोली या इंजेक्शन नहीं, नाक के स्प्रे से होगा एडिमा का इलाज

FDA Approves Nasal Spray: एडिमा और फ्लूड ओवरलोड से जूझ रहे लाखों मरीजों के लिए राहत भरी खबर आई है. DA ने पहली बार ऐसा नेज़ल स्प्रे डाययूरेटिक मंजूर किया है. इसके बारे में जानते हैं.

Nasal Spray Diuretic: अमेरिकी दवा नियामक यूएस FDA (Food and Drug Administration) ने पहली बार ऐसा नेज़ल स्प्रे डाययूरेटिक मंजूर किया है, जो हार्ट, किडनी और लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों में सूजन (Edema) के इलाज में मदद करेगा. यह दवा Enbumyst (Bumetanide Nasal Spray) के नाम से जानी जाएगी और इसे Nevada स्थित Corstasis Therapeutics कंपनी ने विकसित किया है.

क्या है एडिमा और क्यों है खतरनाक?

एडिमा (Edema) शरीर में अतिरिक्त तरल (Fluid) जमा हो जाने की स्थिति है. यह समस्या खासकर कंजेस्टिव हार्ट फेल्योर (CHF), किडनी डिजीज और लिवर डिजीज के मरीजों में सबसे ज्यादा देखी जाती है. अमेरिका में ही हर साल लगभग 10 लाख मरीज इसी वजह से अस्पताल में भर्ती होते हैं. डॉक्टर्स के मुताबिक जब शरीर में जरूरत से ज्यादा पानी और नमक जमा हो जाता है, तो पैरों, हाथों और पेट में सूजन बढ़ जाती है. लंबे समय तक इलाज न मिलने पर यह स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है.

डाययूरेटिक्स की भूमिका

डाययूरेटिक्स, जिन्हें आमतौर पर “वॉटर पिल्स” कहा जाता है, ऐसी दवाएं होती हैं जो गुर्दों के जरिए शरीर से अतिरिक्त नमक और पानी बाहर निकालने में मदद करती हैं. इससे खून की नलियों में बहने वाला तरल कम होता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में आसानी होती है.

  • अब तक मरीजों को डाययूरेटिक्स या तो ओरल टैबलेट्स या इंट्रावीनस (IV) इंजेक्शन के रूप में दी जाती थीं.
  • टैबलेट्स में समस्या होती थी कि कई बार उनका एब्जॉर्प्शन (Absorption) सही तरीके से नहीं होता और असर देर से शुरू होता.
  • वहीं IV दवाओं के लिए अस्पताल या इन्फ्यूजन सेंटर जाना पड़ता था, जिससे खर्च और असुविधा दोनों बढ़ते थे.

क्यों खास है Enbumyst?

FDA से मंजूर Enbumyst Nasal Spray इन दोनों समस्याओं का समाधान माना जा रहा है. इसे मरीज घर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं और यह सीधा नाक के जरिए तेजी से शरीर में अवशोषित हो जाता है.

कंपनी की ओर से दिसंबर 2023 से अप्रैल 2024 के बीच किए गए क्लिनिकल ट्रायल्स में 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग के 68 प्रतिभागियों को शामिल किया गया. नतीजों में पाया गया कि यह स्प्रे तेजी से असर दिखाता है और इसका प्रभाव IV ब्यूमेटानाइड (IV Bumetanide) जितना ही भरोसेमंद है.

एक्सपर्ट की राय

Corstasis Therapeutics के CEO Ben Esque का कहना है कि “FDA की यह मंजूरी मरीजों और डॉक्टरों दोनों के लिए एडिमा के इलाज में एक बड़ी प्रगति है.” न्यूयॉर्क के Mount Sinai Fuster Hospital की हृदय विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा लाला-ट्रिंडाडे ने कहा कि “यह दवा मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही घर पर इलाज की सुविधा दे सकती है. इससे हेल्थकेयर सिस्टम का आर्थिक बोझ भी कम हो सकता है.”

दवा के साइड इफेक्ट्स

क्लिनिकल स्टडीज में इस दवा के कुछ आम साइड इफेक्ट्स सामने आए हैं, जिनमें- 

  • Hypovolemia (शरीर में तरल की कमी)
  • सिरदर्द
  • मांसपेशियों में ऐंठन
  • चक्कर आना
  • मतली

लॉन्च कब होगा?

कंपनी के मुताबिक Enbumyst Nasal Spray का बाज़ार में लॉन्च 2025 के आखिर तक होने की उम्मीद है. इसे एडिमा और फ्लूड ओवरलोड से जूझ रहे लाखों मरीजों के लिए गेम-चेंजर माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- Hand Tremors: किस बीमारी में जवानी में ही कांपने लगते हैं हाथ, जानिए ये कितनी खतरनाक?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget