एक्सप्लोरर

Father's Day 2023: किस उम्र में कौन से मेडिकल टेस्ट करवाएं, इस फादर्स डे नोट कर लें आपके पापा के लिए जरूरी Test की लिस्ट

आपके पिता जिस तरह आपकी हेल्थ को लेकर चिंता करते हैं, ठीक उसी तरह आपको भी अपने पिता के कुछ जरूरी मेडिकल टेस्ट ध्यान में रखने चाहिए ताकि वो हमेशा हेल्दी और फिट रहें.

Fathers Medical Test After 45 Age : पिता (Father)वो पेड़ है जिसकी छाया में घर का हर बच्चा फलता फूलता है और बड़ा होता है. लेकिन पिता बच्चों की देख रेख और कामकाज में इतना बिजी हो जाता है कि वो अपनी सेहत का कभी ख्याल नहीं करता. हो सकता है कि आपको भी अपने पापा की हेल्थ (Father's health)को लेकर ऐसी चिंता ही होती हो. 18 जून को जहां दुनिया भर में पिता के लिए फादर्स डे (Father's Day 2023)मनाया जा रहा है, इस बार उनको एक स्पेशल हेल्थ गिफ्ट दीजिए और उनकी हेल्थ को लेकर एक प्लान बनाइए. 
 
पापा का हेल्थ प्लान 
आपको ये जानना जरूरी है कि आपके पिता की सेहत के लिए किस उम्र में उनका कौन सा मेडिकल टेस्ट (Fathers Medical test)होना जरूरी है. अगर आप ये जान सकेंगे तो अपने पिता के मेडिकल टेस्ट करवाकर उनको हेल्दी रहने का गिफ्ट दे सकेंगे. अगर आपके पिता चालीस साल की उम्र पार कर चुके हैं तो ये जरूरी है कि उम्र के हर मोड़ पर उनके कुछ जरूरी मेडिकल टेस्ट होते रहें. यहां जानते हैं कि किस एज में आपके पिता को किस तरह के मेडिकल टेस्ट की जरूरत है.
 
40 साल के बाद जरूरी हैं ये टेस्ट      
अगर आपके डैड चालीस साल की उम्र पार कर चुके हैं तो उनके दिल, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रोल, डायबिटीज, कैंसर और बोन डेंसिटी की जांच जरूर होनी चाहिए. चालीस साल के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती है और इसलिए हड्डियों की जांच जरूरी है. चालीस साल के बाद हार्ट के खतरे बढ़ जाते हैं, इसलिए उनके दिल की जांच करवा लेनी चाहिए. इतना ही नहीं ब्लड प्रेशर और शुगर का संबंध भी हार्ट से है और लिहाजा इनके टेस्ट भी जरूरी हो जाते हैं.आपके पिता का कार्डिएक इवेलुएशन टेस्ट होगा तो उनकी हार्ट हेल्थ की सही इन्फॉरमेशन आपको मिल जाएगी. 
 
50 साल के बाद करवाने चाहिए ये टेस्ट     
पचास साल के बाद व्यक्ति को दिल के टेस्ट के साथ साथ ब्लड काउंट भी करवाना चाहिए. बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रोल स्क्रीनिंग के अलावा जरूरी है कि शरीर में खून की सिचुएशन को भी जांचा जा सके. खून में प्लेट्लेट्स, वाइट ब्लड सेल्स और रेड ब्लड सेल्स की सही सिचुएशन पता होने पर आप उनकी सेहत की सही से केयर कर पाएंगे. इस उम्र में शुगर होने का खतरा बढ़ जाता है इसलिए हर छह महीने में शुगर टेस्ट करवाना जरूरी हो जाता है. इसके अलावा यूटीआई के रिस्क से बचने के लिए यूरिन टेस्ट भी करवाना चाहिए. 
 
वो टेस्ट जो हर साल करवाने चाहिए  
आपके पिता के कुछ टेस्ट तो हर साल करवाने जरूरी हो जाते हैं क्योंकि बढ़ती उम्र में हेल्थ रिस्क बढ़ते रहते हैं. हाइपरटेंशन से बचने के लिए बीपी टेस्ट जरूरी है. इसके अलावा इस उम्र में डायबिटीज का खतरा बना रहता है इसलिए शुगर टेस्ट भी जरूरी है.दिल की सेहत पर नजर रखने के लिए हर साल  कार्डिएक इवेलुएशन करवाएं. कैंसर टेस्ट भी करवाना चाहिए और कोलेस्ट्रोल स्क्रीनिंग भी हर साल होनी चाहिए. इन टेस्ट की बदौलत आपके पिता के किसी भी हेल्थ रिस्क की जानकारी आपको मिलेगी औऱ आप सही समय पर सही कदम उठाकर उनकी हिफाजत कर पाएंगे.
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget