एक्सप्लोरर

Eye Drop: 'आई ड्रॉप' का गलत इस्तेमाल छीन सकता है आपके आंखों की रोशनी, जानें इससे जुड़ी हर जरूरी बात

किसी भी दवाई या आई ड्रॉप का इस्तेमाल करने से पहले हर किसी को डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए, ताकि किसी भी बुरी स्थिति से बचा जा सके.

Eye Drop Side Effects: आई ड्रॉप से आंखों की कई दिक्कतों का इलाज किया जा सकता है, जैसे आंखों में इन्फेक्शन, लाल आखें, मामूली चोट, ग्लूकोमा आदि. हालांकि एक्सपायरी या ज्यादा पुरानी आई ड्रॉप का इस्तेमाल करने से आपको कई गंभीर स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. कई लोग अपनी मर्जी से बिना डॉक्टर की सलाह लिए किसी भी आई ड्रॉप का इस्तेमाल करने लगते हैं. ऐसा करने से आंखों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.

किसी भी दवाई या आई ड्रॉप का इस्तेमाल करने से पहले हर किसी को डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए, ताकि किसी भी बुरी स्थिति से बचा जा सके. अगर आप पुरानी या एक्सपायरी डेट वाली आई ड्रॉप को आंखों में डाल रहे हैं तो सावधान हो जाएं. क्योंकि ऐसा करने से आपको इन दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है.

एक्सपायरी या पुरानी आई ड्रॉप के नुकसान

1. आंखों में जलन: एक्सपायरी या पुरानी आई ड्रॉप को अपनी आंखों में डालने से आंखों में जलन की समस्या पैदा हो सकती है. इतना ही नहीं आंखें लाल हो सकती हैं. उनमें तेज खुजली हो सकती है.

2. बैक्‍टीर‍ियल इंफेक्‍शन का खतरा: पुरानी आई ड्रॉप का इस्तेमाल करने से बैक्‍टीर‍ियल इंफेक्‍शन का खतरा पैदा हो सकता है. क्योंकि हमारी आंखों में नमी होती है, इसलिए बैक्‍टीर‍िया के पनपने का जोखिम ज्यादा रहता है. आई ड्रॉप का इस्तेमाल गलत तरीके से करने से या ड्रॉपर को गंदे हाथों से छूने से आपकी आंखों में बैक्‍टीर‍ियल इंफेक्‍शन हो सकता है.

3. जा सकती है आंखों की रोशनी: अगर आप खुली हुई या फिर पुरानी आई ड्रॉप्स को अपनी आंखों में डालते हैं तो सावधान हो जाएं. क्योंकि ऐसी लापरवाही से आपकी आंखों की रोशनी जा सकती है. हमेशा डॉक्टर की सलाह से नई आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें.

 आई ड्रॉप को डालने से पहले जरूर करें ये काम

1. आंखों में आई ड्रॉप डालने से पहले अपने हाथों को अच्छे से साबुन से धो लें. 

2. आप चाहें तो हाथों को सैनेटाइज भी कर सकते हैं.

3. आई ड्रॉप डालते वक्त अपने साथ एक साफ रूमाल रखें, ताकि इसके आंखों से बाहर गिरने पर पोछा जा सके. 

आई ड्रॉप को डालने का सही तरीका क्या है?

1. आई ड्रॉप डालने से पहले पीठ के बल लेट जाएं.

2. इसके बाद आंखों को उंगली और अंगूठे की मदद से बड़ा खोलकर इसमें ड्रॉप डालें.

3. ड्रॉप हमेशा आंखों के बीचोंबीच डाली जानी चाहिए.  

4. आई ड्रॉप डालने के बाद अपनी आंखों को कुछ समय के लिए बंद कर लें.

5. अगर ड्रॉप आंखों के इधर-उधर फैल गया है तो उसे रूमाल से पोछ लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: पीलिया के मरीजों के लिए फायदेमंद है 'गन्ने का जूस', लीवर को भी रखता है मजबूत, जानें इसे पीने के 6 लाभ

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड

Embed widget