एक्सप्लोरर

पीलिया के मरीजों के लिए फायदेमंद है 'गन्ने का जूस', लीवर को भी रखता है मजबूत, जानें इसे पीने के 6 लाभ

भारत में कई लोगों को गन्ने का रस पीना बहुत पसंद होता है. इस ड्रिंक को मेहमानों को भी शौक से परोसा जाता है. आइए जानते हैं कि गन्ने का जूस पीने से स्वास्थ्य को कैसे-कैसे फायदे मिल सकते हैं.

Sugarcane Juice Benefits: यह तो आप जानते हैं कि चीनी का उत्पादन करने वाली मुख्य फसलों में एक नाम गन्ने का भी शामिल है. दुनिया की 70 प्रतिशत चीनी गन्ने के इस्तेमाल से बनती है, जबकि बाकी 30 प्रतिशत चीनी का निर्माण चुकंदर की फसल से होता है. दुनियाभर में गन्ना 36 अलग-अलग किस्मों में पाया जा सकता है. इसमें जीरो फैट होता है और तो और ये पूरी तरह से नेचुरल होता है. भारत में कई लोगों को गन्ने का रस पीना बहुत पसंद होता है. इस ड्रिंक को मेहमानों को भी शौक से परोसा जाता है. आइए जानते हैं कि गन्ने का जूस पीने से स्वास्थ्य को कैसे-कैसे फायदे मिल सकते हैं. 

गर्मी में गन्ने का जूस पीने के फायदे

1. गन्ने में मौजूद नेचुरल शुगर फ्लेवोन के साथ मिलकर ग्लाइकोसाइड्स बनाता है. ग्लाइकोसाइड्स बॉडी पर एल्कलाइन और एंटी इंफ्लेमेटरी इफेक्ट छोड़ते हैं. ये हमारे लिवर और किडनी को सोपर्ट देकर टॉक्सिन्स यानी विषाक्त पदार्थों से छुटकारा दिलाने में मदद भी करते हैं.

2. गन्ने का जूस आपके लीवर को मजबूत बनाने का काम कर सकता है. इसके अलावा, ये पीलिया के मरीजों के लिए भी एक हेल्दी ड्रिंक है. गन्ने के जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर को इन्फेक्शन से बचाते हैं और बिलीरुबिन के लेवल को कंट्रोल में रखते हैं. 

3. गन्ने में मौजूद सुक्रोज की मात्रा आपके शरीर को एनर्जी प्रदान करती है.

4. सबसे प्रमुख अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड में से एक ग्लाइकोलिक एसिड होता है जो गन्ने में पाया जाता है. यही वजह है कि गन्ने का जूस पीने से स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद मिल सकती है. 

5. गन्ने के जूस को अदरक के रस के साथ पीने से प्रेग्नेंट महिलाओं की मॉर्निंग सिकनेस को दूर करने में मदद मिल सकती है.

6. गन्ने का जूस मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है. इसका रोजाना सेवन करने से इम्यूनिटी को बढ़ावा मिलता है और शरीर में जरूरी मिनरल्स की कमी दूर होती है. गन्ने के जूस को पीते समय आपको एक बात का ध्यान जरूर रखना है और वो ये कि इसका सेवन बनाने के 15 मिनट के अंदर करना चाहिए. क्योंकि ये जल्दी ऑक्सीडाइज हो जाता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्या नॉर्मल सर्दी-जुकाम भी कोविड से लड़ने के लिए देते हैं इम्यूनिटी? सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Robotic Valve Replacement: सफदरजंग का विश्व रिकॉर्ड, रोबोट से की अनोखी हार्ट सर्जरी
सफदरजंग का विश्व रिकॉर्ड, रोबोट से की अनोखी हार्ट सर्जरी
 Kidney Health Tips:दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget