एक्सप्लोरर

विटामिन D का ज्यादा सेवन बन सकता हैं बीमारी का कारण, हेल्थ एक्सपर्ट से जानिए सबकुछ

शरीर में विटामिन डी की उच्च मात्रा के कारण से आपको दिल से जुड़ी कई समस्या हो सकती है, जानिए कितनी मात्रा में विटामिन डी लेना सही है

Hypervitaminosis D : विटामिन डी हमारे सेहत के लिए कितना जरूरी है ये हम सभी जानते हैं इससे हड्डियों में मजबूती, दांतों में मजबूती, इसके साथ ही इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनाने के लिए विटामिन डी की जरूरत होती है. सही मात्रा में विटामिन डी ना मिले तो हड्डियां कमजोर हो जाती है और हड्डियों से जुड़ी कई सारी बीमारियों के होने की संभावना बनने लगती है. यह बातें एक तरफ है,वहीं दूसरी तरफ हम भारतीय लोगों को अक्सर जब भी हड्डियों में दर्द की शिकायत होती है तो अधिकांश लोग यही सोचते हैं कि ये विटामिन बी की कमी के कारण हो रहा है. ऐसे में बजाय डॉक्टर से दिखाने के खुद ही विटामिन डी का डोज लेने लगते हैं, नतीजन विटामिन डी ओवरडोज होकर टॉक्सिक बन जाता है और हमें हाइपरविटामिनोसिस की समस्या हो जाती है. और फिर ये टॉक्सिक ब्लड में शामिल होकर किडनी तनाव और ना जाने कितनी समस्या पैदा कर सकती है.

साकेत अस्पताल के एक डॉक्टर इस बारे में बात करते हुए बताते हैं कि उनके पास एक मरीज आया, जो गुर्दे की समस्या, भ्रम, कंफ्यूजन हृदय की समस्या के से पीड़ित था, जब उसकी जांच की गई तो पाया गया कि वो विटामिन डी की खुराक खुद से ले रहा था, जिसकी वजह से वह इन सारी समस्याओं से परेशान था. डॉक्टर बताते हैं कि उसके सिस्टम से टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकालने में बहुत समय लगा, वो बताते हैं कि लोगों को यह नहीं पता कि जब लोग धूप में रहते हैं या फोर्टीफाइड भोजन करते हैं तो आमतौर पर विटामिन डी की कमी से जो समस्या है वह ठीक हो जाती है, और दवाई लेने की जरूरत नहीं पड़ती.

क्या है हाइपरविटामिनोसिस डी ?

विटामिन डी टॉक्सिटी या हाइपरविटामिनोसिस डीे  एक दुर्लभ और खतरनाक स्थिति है. ये तब विकसित होती है जब आपके शरीर में विटामिन डी की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है. ये समस्या कभी भी डाइट लेने या सन एक्स्पोज़र से नहीं होती है बल्कि आम तौर पर विटामिन डी की गोलियों की बहुत ज्यादा खुराक लेने से होती है. ये विटामिन डी शरीर के लिए टॉक्सिक बन जाता है और शरीर को नुकसान पहुंचाने लगता है. एक्सपर्ट के मुताबिक कुछ खाद्य पदार्थों में विटामिन डी की भरपूर मात्रा होती है लेकिन यह उतनी ज्यादा नहीं होती कि शरीर को नुकसान पहुंचाए. सूरज की रोशनी के संपर्क में आने से भी विटामिन डी बनता है, लेकिन उसे शरीर नियंत्रित करने में सक्षम होता है. लेकिन हाइपरविटामिनोसिस की समस्या तब होती है,जब आप विटामिन डी के लिए कोई मेडिसिन लेते हैं.

कैसे पता चलेगा कि हाइपरविटामिनोसिस है?

शरीर में विटामिन डी की मात्रा बहुत अधिक होने से ब्लड में कैल्शियम का निर्माण अधिक होने लगता है, इसे हाइपरकैल्सीमिया कहते हैं, ऐसा होने पर अक्सर वोमिट करने का मन करता है, जी मचलाने लगता है और उल्टी होने लगती है. अधिक मात्रा में विटामिन डी का सेवन ब्लड में इसकी मात्रा को बढ़ा देता है, जो हार्ट और किडनी तक भी पहुंच जाता है, इससे किडनी में कैल्शियम स्टोन हो सकता है. विटामिन डी इंटॉक्सिकेशन से हड्डियों में भी तकलीफ होने लगती है.

एक व्यक्ति में कितनी विटामिन डी की मात्रा होनी चाहिए?

एक्सपर्ट के मुताबिक हर दिन विटामिन डी की 4000 आईयू ली जानी चाहिए, इतनी मात्रा को हमारा शरीर बर्दाश्त कर सकता है. इससे हाइपरविटामिनोसिस नहीं हो सकता. 14 से 70 साल की महिला को प्रतिदिन विटामिन डी 600 आईयू मात्रा में लेनी चाहिए. अगर कोई व्यक्ति कई महीनों तक हर दिन विटामिन डी की 60,000 आईयू लेने लगता है तो विटामिन डी की मात्रा विटामिन डी टॉक्सिटी के रूप में बदल जाती है, इसलिए जरूरी है कि विटामिन डी के सेवन से पहले अपने डॉक्टर से बातचीत करें.

ये भी पढ़ें: Benefits of Cauliflower: सर्दियों में गोभी खाना स्किन के लिए कितना फायदेमंद है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर्स

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget