एक्सप्लोरर

ईयरफोन इस्तेमाल करने वाले जरूर पढ़ें ये ख़बर, हो सकती है 4 गंभीर बीमारियां

ईयरफोन के ज्यादा इस्तेमाल से ना केवल सुनने की क्षमता प्रभावित होती है, बल्कि कान में इंफेक्शन और पर्दे भी ख़राब होने की संभावना हो जाती है.

आजकल ऑटो हो या बस, मेट्रो हो या रोड हर जगह आपको लोग ईयरफोन या हेडफोन लगाए दिख ही जाएंगे. मूवी देखने से लेके अपने पसंदीदा सॉन्ग सुनने तक ईयरफोन हमारी लाईफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है. कभी फोनकॉल पर बात करने के लिए तो कभी ऑनलाइन क्लासेज करने के लिए ईयरफोन का चलन तेजी से बढ़ रहा है. इन सब के बीच हम ये भूल गए कि ईयरफोन हमारे लिए कितना हानीकारक है. ईयरफोन के ज्यादा इस्तेमाल से ना केवल सुनने की क्षमता प्रभावित होती है बल्कि कान में इंफेक्शन और पर्दे भी ख़राब होने की संभावना हो जाती है.

ईयरफोन से निकलने वाली आवाज़ ईयरड्रम से करीब से टकराती है, ऐसे में ईयरड्रम को नुकसान होने की संभावना रहती है. समस्या ज्यादा बढ़ने पर बहरेपन का ख़तरा भी बढ़ जाता है. पिछले 10 सालों में पोर्टेबल इयरफोन से आने वाले लाउड म्यूजिक के कई इफेक्ट्स देखने को मिले हैं. एक बढ़ती हुई चिंता यह भी है लोग घंटों तक हेडफोन से चिपके रहते हैं, जिसके कई बुरे प्रभाव शरीर में देखने को मिलते हैं. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) का अनुमान है कि हेडफोन या ईयरफोन के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से दुनिया भर में लगभग 100 करोड़ युवाओं की सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है.

ईयरफोन का अधिक इस्तेमाल करने से पहले इन बातों का विषेश ध्यान दें.

1. कान में दर्द

ईयरफोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने से कानों पर बुरा प्रभाव पड़ता है. इससे कानों में दर्द शुरु हो सकता है. कुछ मामलों में ये दर्द तेज़ भी हो सकता है जिससे कानों में भारीपन होने की संभावना बढ़ जाती है.

2. बहरापन

ईयरफोन ज्यादा देर तक लगा रखने से कानों की नसो पर दबाव पड़ता है, जिससे नसो में सूजन आने की संभावना हो जाती है. वाइब्रेशन की वजह से हियरिंग सेल्स अपनी संवेदनशीलता खोने लगती है और कई मामलों में इससे बहरापन भी हो सकता है.

3. सिर दर्द का ख़तरा

रोज़ ईयरफोन पर तेज आवाज में गाना सुनना आपके कानों के लिए हानिकारक हो सकता है. ना केवल यह कानों को बल्कि दिमाग को भी बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचता है. म्यूजिक की तेज वाईब्रेशन की वजह से हमें सिरदर्द और नींद न आने जैसी बीमारियां भी होने लगती हैं.

4. कान सुन्न होना

ईयरफोन से लंबे समय तक गाने सुनने पर आपके कान सुन्न हो सकते हैं, इससे वक्त के साथ सुनने की क्षमता कम हो सकती है. गाना तेज आवाज़ में सुनने से मानसिक समस्याएं भी पैदा होने लगती है. डॉक्टरों की मानें तो ईयरफोन का ज्यादा इस्तेमाल करने से कानों मे छन-छन की आवाज आने लगती है, इसके साथ-साथ चक्कर आना, नींद न आना, सिर और कान में दर्द आदि जैसे लक्षण भी दिखाई देने लगते हैं.

बचने के लिए क्या करें?

कान से जुड़ी समस्या से अगर आप भी बचना चाहते हैं तो ईयरफोन का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर ही करें या तो ना ही करें. सस्ते ईयरफोन के बजाए अच्छे क्वालिटी के ईयरफोन का इस्तेमाल करें. डॉक्टर का मानना है कि दिन में सिर्फ 60 मिनट ही ईयरफोन का इस्तेमाल करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: स्वाद और स्वास्थ्य दोनों में बेहतर है हिबिस्कस टी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget