एक्सप्लोरर

World Vaccination Week: टीकाकरण सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं व्यस्कों के लिए भी है जरूरी : एक्सपर्ट

World Vaccination Week: आज वर्ल्ड वैक्‍सीनेशन वीक का आखिरी दिन है. इस मौके पर एक्सपर्ट बता रहे हैं वैक्सीनेशन के फायदों के बारे में. साथ ही जानिए, किन बीमारियों के लिए जरूरी है वैक्सीनेशन.

नई दिल्ली: विश्व टीकाकारण सप्ताह लोगों में टीकाकरण को बढ़ावा देने का अच्छा अवसर है, जिससे उनके अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित किया जा सकता है और उन्हें कई प्रकार की कम्यूनिकेबल और नॉन कम्यूनिकेबल बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है. 24 अप्रैल से शुरू हुआ विश्व टीकाकारण सप्ताह आज यानि 30 अप्रैल तक चलेगा. चलिए जानते हैं टीकाकारण के बारे में क्या  कहते हैं एक्सपर्ट. क्या कहते हैं एक्स‍पर्ट- इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के इंटरनल मेडीसन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. तरुण साहनी का कहना है कि टीकाकरण सिर्फ बच्चों के लिए नहीं है. वे व्यस्कों के लिए भी अच्छे स्वास्थ्य और जीवन की बेहतर गुणवत्ता को सुनिश्चित करते हैं. वैक्सीन यानी विभिन्न प्रकार के टीके जीवन की हर अवस्था में हमें कई बीमारियों से बचाते हैं. बचपन में दी गई वैक्सीन के प्रभाव को बढ़ाने के लिए वयस्कों को वैक्सीन दी जा सकती है. विश्व टीकाकारण वीक थीम- विश्व टीकाकारण सप्ताह (24-30 अप्रैल) के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की थीम है 'प्रोटेक्टेड टूगेदर वैक्सीन्स'. भारत में कई धार्मिक अवधारणाओं और सिद्धांतों के चलते टीकाकरण प्रोग्रामों के संचालन में कई चुनौतियां हैं. हालांकि भारत सरकार ने इन मुद्दों के समाधान के लिए बहुत काम किया है, लेकिन इस दिशा में अभी बहुत काम किया जाना बाकी है. वैक्सीनेशन के फायदे- टीकाकरण कई विश्वस्तरीय स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में भी मदद करता है, यह सीमापार बैक्टीरिया एवं वायरस के संचार को रोकता है. इसके अलावा बीमारियां फैलने का बुरा असर पर्यटन, कारोबार और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है. विभिन्न स्वास्थ्य एजेंसियां एहतियात के तौर पर वैक्सीनेशन यानी टीकाकरण की सलाह देती हैं. दुनिया के कई हिस्सों में पर्यटकों के लिए येलो फीवर की वैक्सीन और फोटोबूस्टर अनिवार्य हैं, जहां इन बीमारियों का प्रसार अधिक मात्रा में पाया जाता है. टीकाकरण के द्वारा बीमारी की संभावना को न्यूनतम किया जा सकता है. मलेरिया के लिए एक नई वैक्सीन आरटीएस एस का विकास किया गया है. इस वैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा विकसित और अनुमोदित किया गया है. कुछ बीमारियों के लिए दिए जाने वाले जरूरी टीके- मीजल्स, मम्प्स, रूबेला (एमएमआर), पोलियो (आईपीवी), डिफ्थिरिया, टिटनेस और कुकर खांसी (परट्यूसिस; डीटीएपी), चिकन पॉक्स, हेपेटाइटिस बी (हेप बी), हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप बी (एचआईबी), हेपेटाइटिस ए (हेप ए), इन्फ्लुएंजा (फ्लू) आदि. यह जरूरी है कि स्वास्थ्य कर्मियों को हेपेटाइटिस बी, इन्फ्लुएंजा, एमएमआर, वैरीसेला और टीडीएपी वैक्सीन दिए जाएं. सभी आयु वर्गों में टीकाकरण के बारे में जागरूकता बढ़ाकर दुनियाभर में बीमारियों के बोझ को कम किया जा सकता है. ये एक्सपर्ट रिसर्च के दावे पर है, एबीपी न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. किसी भी खबर या सलाह पर अमल करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget