एक्सप्लोरर

भारत के प्रत्येक 8वें व्यक्ति को ग्लूकोमा विकसित होने का खतरा....जानिए इसके लक्षण और इलाज

Glaucoma: भारत में लगभग 40 मिलियन व्यक्तियों, या प्रत्येक 8वें व्यक्ति को ग्लूकोमा है या इसके विकसित होने का खतरा है.

Glaucoma: ग्लूकोमा आंखों से जुड़ी एक खतरनाक बीमारी है जिसे हम आम बोल चाल की भाषा में काला मोतियाबिंद कहते हैं. यह बीमारी ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचाती है. यह वही ऑप्टिक नर्व है जिसके जरिए आंख से देखी गई जानकारी आपके मस्तिष्क तक पहुंचती है. आमतौर पर आंख के अंदर आसामान्य रूप से बहुत अधिक दबाव के कारण ग्लूकोमा होता है. आंख के अंदर बढ़ा हुआ प्रेशर ऑप्टिक नर्व के टिशूज को नष्ट कर सकता है जिससे नजर कमजोर होने के साथ ही अंधापन भी हो सकता है.

ऑप्टिक नर्व काफी सेंसिटिव होता है इसलिए इस पर जरा भी प्रेशर पड़ने पर यह ब्लॉक हो जाती है और दिखना बंद हो जाता है.आई हॉस्पिटल के ग्लूकोमा विभाग की सीओओ और चिकित्सा निदेशक डॉ रीना चौधरी से मिली जानकारी के मुताबिक ग्लूकोमा आमतौर पर साइलेंट विजन लॉस का कारण बनता है, इसमें हल्के आंखों के दर्द, सिरदर्द और रोशनी के चारों ओर रेनबो कलर जैसा महसूस होता है.

क्या कहती है राष्ट्रीय स्वास्थ्य पोर्टल की रिपोर्ट

राष्ट्रीय स्वास्थ्य पोर्टल के हाल के आंकड़े बताते हैं कि भारत और चीन में इससे सबसे ज्यादा लोग पीडि़त हैं.भारत में लगभग 40 मिलियन व्यक्तियों, या प्रत्येक 8वें व्यक्ति को ग्लूकोमा है या इसके विकसित होने का खतरा है.40 साल और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों में, लगभग 11.2 मिलियन ग्लूकोमा से पीड़ित हैं, जिनमें 1.1 मिलियन नेत्रहीन हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. एशिया में, ग्लूकोमा 2040 तक अतिरिक्त 27.8 मिलियन व्यक्तियों को प्रभावित करने का अनुमान है.

इन लोगों को ग्लूकोमा का उच्च जोखिम रहता है

वैसे तो ग्लूकोमा किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन मुख्य रूप से 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्रभावित करता है. जो लोग उच्च म्योप्स हैं, मधुमेह रोगी हैं, आंखों के आघात का इतिहास रखते हैं, ग्लूकोमा का पारिवारिक इतिहास है, या लंबे समय से कॉर्टिकोस्टेरॉयड दवाएं ले रहे हैं, ऐसे लोगों में ग्लूकोमा विकसित करने का उच्च जोखिम है.अगर ग्लूकोमा की पहचान जल्दी कर ली जाती है तो आपके आंखों की रोशनी को अधिक नुकसान से बचाया जा सकता है.

ग्लूकोमा से  बचाव कैसे करें

नियमित आंखों की जांच और बड़े पैमाने पर जांच से इसकी जल्द पहचान और रोकथाम की सुविधा मिल सकती है.लास्ट  स्टेज में अगर इसे डायग्नोसिस किया जाता है तो सर्जरी से इसका इलाज किया जा सकता है. 40 साल की उम्र के बाद ग्लूकोमा होने के चांसेस बढ़ जाते हैं ऐसे में आप रेगुलर चेकअप कराते रहें. विशेषज्ञ के मुताबिक ग्लूकोमा से बचने के लिए साल में कम से कम एक बार आंखों के प्रेशर की जांच करानी चाहिए. इससे समय रहते ग्लूकोमा पर काबू पाया जा सकता है. ग्लूकोमा के इलाज में आंखों पर दबाव कम किया जा सकता है. इसके लिए आई ड्रॉप्स दवाएं लेजर जरूरत पड़ने पर सर्जरी भी करनी पड़ सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget