एक्सप्लोरर

Epilepsy Day 2023: आज अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस है, जानिए क्या है ये बीमारी और इसके पीछे कौन सा इतिहास छिपा है?

मिर्गी देश में होने वाला गंभीर रोग है. काफी संख्या में लोग इसकी चपेट में आकर डेली लाइफ को डिस्टर्ब महसूस करते हैं. इसके लक्षण, बचाव और इसके इतिहास को जानने की जरूरत है.

International Epilepsy Day 2023: मिर्गी बीमारी के बारे में आपने सुना होगा. मरीज भी देखे होंगे. जिनकी दांत अचानक भिंच जाती है और जमीन पर यहां जहां भी खड़े हैं. वहीं पर नीचे गिर जाता है. भारत ही नहीं, विश्व में यह समस्या गंभीर है. अंदाजा लगा सकते हैं कि दुनियाभर में 65 मिलियन लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं. यह बीमारी इतनी गंभीर है कि लोगों को अवेयर करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एपिलेप्सी दिवस भी मनाया जाता है. यह हर साल फरवरी में दूसरे सोमवार को मनाया जाता है. मिर्गी क्या है? क्यों बीमारी होती है और इस दिवस को मनाने के पीछे क्या इतिहास छिपा है. यह जानना जरूरी है. 

क्या होती है मिर्गी बीमारी

डॉक्टरों का कहना है कि मिर्गी यानि एपिलेप्सी रोग सेंट्रल नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्या है. इसमें ब्रेन की कुछ गतिविधियां असामान्य होने लगती हैं. इससे व्यक्ति को दौरे पड़ने लगते हैं. दौरे के भी अलग अलग चरण होते हैं. इसमें असामान्य व्यवहार, झनझनाहट, दांतों का भिंचना, बेहोशी शामिल है. स्थिति बिगड़ने पर नतीजे और अधिक गंभीर हो सकते हैं. यह समस्या जेनेटिक, दिमाग में किसी तरह की चोट लगने, कैंसर या अन्य गांठ बनने पर भी विकसित हो सकती है. 

क्या है मिर्गी दिवस का इतिहास

जिन लोगों को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं. सामान्य तौर पर उन्हें हीनभावना की नजर से देखा जाता है. लोग कई बार मजाक के पात्र भी बनते हैं. अन्य बीमारियों की तरह यह भी एक रोग है. इंटरनेशनल लेवल पर लोगों को अवेयर किया जाना जरूरी था. इसी को लेकर इंटरनेशनल लीग अगेंस्ट एपिलेप्सी और इंटरनेशनल ब्यूरो फॉर एपिलेप्सी ने लोगों को अवेयर करने का बीड़ा उठाया. दोनों संगठनों ने अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस मनाए जाने का पूरा प्रस्ताव तैयार किया. वर्ष 2015 से अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस के रूप में मनाया जाता है. हर साल इस दिवस का आयोजन होता है. इस दिन सभी देशों में मिर्गी अवेयरनेस प्रोग्राम, अभियान चलाए जाते हैं. इसकी थीम अलग अलग होती है. 

लोगों को अवेयर किया जाना जरूरी

डॉ. हितेश कौशिक ने बताया कि मिर्गी नर्वस सिस्टम से जुड़ी बीमारी है. यह रोग भी अन्य रोगों की तरह है. इसका इलाज कराना चाहिए. समय पर इलाज मिलने से स्थितियां बेहतर हो जाती हैं. यदि मरीज को समय पर इलाज नहीं मिलता है तो उसकी हालत अधिक खराब होने लगती है. लोगों को मिर्गी के दौरे के बारे में अवेयर होना चाहिए. यदि परिवार या आसपास में कोई भी व्यक्ति इस तरह की समस्या से पीड़ित है तो उसका उपचार कराना चाहिए. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- Millets Benefit: डायबिटीज के खतरे को कम करते हैं मिलेट्स...मगर जानते हैं कैसे?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget