एक्सप्लोरर

Sitafal Benefits: खून की कमी करे दूर, हड्डियां बनाए मजबूत, जानें सीताफल और इसके पत्तों के फायदे

Health Tips: सीताफल एक ऐसी सब्जी है, जिसे खाने के कई फायदे होते हैं. खासकर के ये सब्जी महिलाओं के लिए लाभदायक बताई जाती है. सीताफल कई बीमारियों को ठीक करता है. जानते हैं इसके और फायदो के बारे में.

Benefits of Custard Apple: सीताफल, जिसे शरीफा भी बोलते हैं. इसे अंग्रेजी में कस्टर्ड एप्पल या शुगर एप्पल भी कहा जाता है. यह स्वाद में मीठा और तासीर में ठंडा होता है, जिससे यह गर्मी के दिनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होता है. सीताफल जितना फायदेमंद फल है, उतना ही फायदेमंद इसके पेड़ की पत्तियां भी होती हैं. इसके पत्‍तों में भरपूर विटामिन, मिनरल, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं. इसके पत्ते हमेशा हरे-भरे रहते हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं. चलिए आपको सीताफल और इसके पत्तों के औषधीय गुणों और इनके उपयोग के बारे में बताते हैं.

महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद

आयुर्वेद के विभिन्न ग्रंथों, जैसे चरक, सुश्रुत संहिता और अष्टांग हृदयम में सीताफल को औषधीय महत्व का श्रेष्ठ फल माना गया है. इसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है और ताकत भी बढ़ती है. इसका उपयोग अनेक रोगों के इलाज के लिए किया जाता है. जिन महिलाओं की डिलिवरी हुई है, उनके लिए यह काफी काम की चीज है. वे महिलाएं एक से दो ग्राम सीताफल की जड़ का चूर्ण का सेवन करती हैं, तो काफी समस्याओं जैसे पीरियड्स में ज्यादा फ्लो, बैलेंस और जोड़ों के दर्द आदि से छुटकारा पाया जा सकता है. सीताफल में विटामिन-बी6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसका सेवन करने से दिल की बीमारी का खतरा कम होता है.

कई बीमारियों के लिए लाभदायक है सीताफल

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो सीताफल का सेवन जरूर करें. इसमें मौजूद मैग्नीशियम और कैल्शियम की मदद से कुछ हद तक निजात पाया जा सकता है. वहीं यह शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करके हड्डियों को मजबूत बनाता है. एनीमिया के जोखिम से बचने के लिए सीताफल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद है. कोलेस्ट्रॉल लेवल को सही बनाए रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस करके दिल की बीमारी, स्ट्रोक और हार्ट अटैक से बचाए रखने में मदद करता है. इसके अलावा, अस्थमा की समस्या में भी यह फायदेमंद है.

विटामिन-सी से भरपूर सीताफल की पत्तियों का जूस पेट के लिए फायदेमंद होता है. यह त्वचा को मुंहासे, झाइयां, दाग-धब्बे जैसी तकलीफों से छुटकारा दिलाता है. वहीं इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासों को फैलने से रोकते हैं. इसके पेड़ की छाल में टैनिन होता है, जिसका इस्तेमाल दवाइयां बनाने में होता है. इस फल के अंदर से निकलने वाले बीजों को पीसकर इसके पेस्ट को सिर पर लगाया जाता है, जिससे सिर की जुएं मर जाती हैं और बाल काले रहते हैं. इसके पत्ते की चाय पीने से दस्त, कब्ज और अपच की परेशानी भी दूर होती है.

यह भी पढ़ें -

मां बनने की कर रही हैं प्लानिंग तो डाइट में शामिल कर लें ये पांच चीजें, बढ़ जाएंगे चांस

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget