एक्सप्लोरर

हद से ज्यादा जंक फूड आपके बच्चे को बना सकता है हमेशा के लिए अंधा? जानें यह शरीर के लिए कितना खतरनाक

8 साल एक लड़का जोकि मलेशिया में रहता है उसे अपने क्लास रूम में पढ़ने के दौरान पूरी तरह से दिखाई देना बंद हो गया. बताया जा रहा है कि बच्चा जंक फूड काफी ज्यादा खाता था. आइए जानें जंक खाना कितना खतरनाक

वीकेंड हो या हाउस पार्टी जंक फूड खाने में बच्चे, बूढ़े, जवान सभी आगे रहते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वाक्या बताएंगे जिसे सुनने के बाद आप जंक फूड को देखकर एक पल के लिए डर जरूर जाएंगे. 'टाइम्स ऑफ इंडिया' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 8 साल एक लड़का जोकि मलेशिया में रहता है उसे अपने क्लास रूम में पढ़ने के दौरान पूरी तरह से दिखाई देना बंद हो गया. जिसके बाद स्कूल वालों ने उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया. कई सारे मेडिकल टेस्ट हुए. जिसके पता चला कि खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण उसके शरीर में विटामिन ए की भारी कमी हो गई है. यही वजह है कि अचानक से उसके आंखों की रोशनी चली गई.

क्यों विटामिन ए आंखों के लिए है बेहद जरूरी?

बच्चे के कई सारे मेडिकल टेस्ट हुए जिसमें पता चला कि वह ऑप्टिक न्यूरोपैथी बीमारी से जूझ रहा है. विटामिन ए बच्चे या किसी भी इंसान के ओवर ऑल हेल्थ के बेहद जरूरी होता है. जब बच्चे के माता-पिता से इस बारे में बात की गई तो पता चला कि मरीज बचपने से ही चिकेन के अलावा कुछ नहीं खाता था. वह ज्यादातर वक्त चिकेन नगेट्स, सॉसेज, कुकीज खाता था. जिसके कारण उसके शरीर में विटामिन ए की काफी ज्यादा कमी हो गई. और यही वजह है कि वह ऑप्टिक नर्व्स जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो गया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन एक आपकी आंखों, रेटीना, कॉर्निया, स्किन पिगमेंटेशन, रतौंधी, आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी ज्यादा फायदेमंद है. 

जंक फूड हमारे ओवरऑल हेल्थ के लिए क्यों है खतरनाक?

मेंटल हेल्थ को प्रभावित करता है जंक फूड

 जंक फूड यानी अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स दिमाग को बुरी तरह प्रभावित करती है. हालांकि, अभी इस पर ज्यादा रिसर्च की जरूरत है. इस रिसर्च में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स खाने और कॉन्गेटिव गिरावट या स्ट्रोक के जोखिम के बीच संबंध साबित नहीं किया लेकिन उम्र बढ़ने के साथ दिमाग की सेहत में हेल्दी आहार को महत्व को बताता है.

स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है

इस रिसर्च में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स ज्यादा खाने से स्ट्रोक का रिस्क में 8 प्रतिशत तक का इजाफा देखा गया. अध्ययन में यह भी पाया गया कि जितनी कम मात्रा में इस तरह की चीजें खाई जाएंगी, सोचने-समझने की क्षमता को नुकसान पहुंचने का रिस्क 12 प्रतिशत और स्ट्रोक का रिस्क 9 प्रतिशत तक कम हो सकता है.

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स क्या हैं?

ऐसी चीजें जिन्हें ज्यादा प्रोसेस्ड किया गया है. जिनमें स्वाद को बढ़ाने के लिए एडिटिव्स होते हैं, उन्हें अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स कहा जाता है. इनमें फाइबर, विटामिन, प्रोटीन और खनिज कम होते हैं और ये शुगर, सोडियम और सैचुरेटेड फैट से भरे होते हैं. आलू चिप्स, सोडा, एनर्जी ड्रिंक, बेकन, सॉसेज, चिकन नगेट्स, इंस्टेंट सूप मिक्स, केचप जैसी चीजें इसमें शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : गले की नसों के लिए कितना खतरनाक है चाकू का वार, क्या हो सकती है दिक्कत

एक बच्चे का फ्यूचर पोषण से भरपूर होना चाहिए

बच्चे के अच्छे फ्यूचर के लिए माता-पिता क्या नहीं करते. घर-बंगला, गाड़ी, अच्छे सा अच्छा शिक्षा, स्कूल, कॉलेज, कपड़े आसपास का मौहोल सभी का ध्यान रखते है. लेकिन माता-पिता अपने बच्चे के पोषण का वैसा ख्याल नहीं रखते हैं जितना उन्हें रखना चाहिए. एक हेल्दी फ्यूचर के लिए बच्चे की पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करने की जिम्मेदारी भी माता-पिता की होती है. ताकि उन्हें फ्यूचर में कोई गंभीर स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से बचाया जा सके. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget