एक्सप्लोरर

मटर खाने के फायदे तो बहुत हैं लेकिन इन समस्याओं में इसका सेवन नुकसान दे सकता है

हरी मटर के सेवन से आपको फायदे तो बहुत मिल सकते हैं लेकिन कुछ हेल्थ कंडिशन में इसके सेवन से समस्या और भी बढ़ सकती है. इसलिए समझदारी के साथ हरी मटर खाएं.

Hari Matar Side Effect: सर्दियों के मौसम में बाजार में कुछ नजर आता है तो वो है हरी मटर, क्योंकि यह इस सीजन की ही सब्जी है. हरी मटर की घुगनी, पराठे, तहरी या फिर और भी कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं. ये ना सिर्फ स्वाद देता है बल्कि स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है, इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन डी, विटामिन सी, के, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इससे ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है. वहीं इससे बहुत सारी बीमारियों से भी बचाव होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका सेवन आपको रोगी बना सकता है या आपके सेहत को बिगाड़ सकता है. हालांकि यह सभी के साथ नहीं है. कुछ लोग हैं  जिनका हेल्थ कंडीशन कुछ ऐसा है उन्हें हरी मटर का सेवन नहीं करना चाहिए... आइए जानते हैं हरी मटर कब और किन हे नहीं खाना चाहिए..

इन समस्याओं में नहीं खाएं हरी मटर

यूरिक एसिड: यूरिक एसिड की समस्या है तो हरी  मटर के सेवन से बचना चाहिए. मटर में प्रोटीन, अमीनो एसिड, विटामिन डी और फाइबर की अधिक मात्रा होती है. ये पोषक तत्व हड्डियों को जरूर मजबूत बनाते हैं, लेकिन इसके ज्यादा खाने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने लगता है, जो दोनों जोड़ों में दर्द का कारण बन सकता है और अर्थराइटिस की समस्या पैदा कर सकता है. इसके अलावा अगर आप पहले से अर्थराइटिस से ग्रस्त हैं तो भी आपको मटर खाने से परहेज करना चाहिए.

मोटापा: वजन घटाने के लिए दिन-रात कोशिश कर रहे हैं और साथ में हरी मटर का सेवन कर रहे हैं तो भी आपको इसे कम कर देना चाहिए या बंद कर देना चाहिए क्योंकि इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स की बहुत अधिक मात्रा होती है इसमें फाइबर भी मौजूद होता है जो वजन कम करने में मदद कर सकता है, लेकिन अगर इसका ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो बॉडी फैट को बढ़ा सकता है.मटर जैसी स्टार्च युक्त सब्जियों में मटर का शुमार होता है ऐसे में इसके सेवन से वजन बढ़ सकता है.

किडनी की समस्या: किडनी स्टोन या किडनी से जुड़ी कोई भी अन्य समस्या है तो भी हरे मटर के सेवन से परहेज करना चाहिए. इसमें प्रोटीन की अधिक मात्रा होने की वजह से किडनी की फंक्शनिंग पर असर पड़ सकता है. यही वजह है कि किडनी के मरीजों को सीमित मात्रा में मटर का सेवन करने की सलाह दी जाती है.

पेट में गैस:पेट मे गैस या ब्लोटिंग की समस्या हो तो भी मटर के सेवन से बचना चाहिए. इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है वहीं इसमें मौजूद शुगर को हमारा पाचन तंत्र आसानी से नहीं पचा पाता है. ऐसे में अगर आप पहले से ही कब्ज या गैस की समस्या से परेशान हैं और ऊपर से आप मटर का ज्यादा सेवन कर लेते हैं तो ये आसानी से पच नहीं पाता है. आपका कब्ज गंभीर रूप ले सकता है. पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती है.

वैसे तो हरी मटर में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं लेकिन अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं, कोई हेल्थ कंडीशन है जिसमें आपको मटर खाने के लिए मना किया जा चुका है. इसके बावजूद आप फायदे लेने के लिए मटर खाना चाहते हैं तो आपको एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: महिलाओं में 'सर्वाइकल कैंसर' का बढ़ रहा खतरा, 47 साल में 57 लाख की होगी मौत! जल्द शुरू होगा वैक्सीनेशन

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget