एक्सप्लोरर

Health Tips: आप भी खाते हैं देर रात तक खाना? तो आज से ही सुधार लें ये आदत, नहीं तो हो सकती है कई बड़ी बीमारियां

देर रात तक खाना खाना सेहत को कई नुकसान पहुंचा सकता है अगर आप भी लेट तक खाना खाते हैं, तो जान लें इससे होने वाले नुकसान के बारे में.

भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना काफी मुश्किल होता है. ऐसा ही कुछ तब होता है, जब आप दिन भर नौकरी कर रात में घर आते हैं. चाहे लड़का हो या लड़की जब वह रात में जॉब से फ्री होकर आते हैं, तो पूरी फैमिली साथ बैठकर खाना खाती है. ऐसे में उन्हें खाना खाते-खाते रात के 11 से 12 बज जाते हैं. वहीं टीनएजर्स में भी देर रात तक खाना खाने की आदत देखी गई है. लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा करना सेहत पर खतरनाक असर डालता है. आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि देर तक खाना खाने से किन बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है.

देर तक खाने के नुकसान

अगर आप रोजाना देर रात तक खाना खाते हैं तो इससे आपको कई प्रकार के शारीरिक नुकसान हो सकते हैं. देर रात तक खाना खाने से कैलोरी शरीर में जमा हो जाती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा डायबिटीज जैसी बीमारी भी हो सकती है. देर रात तक खाना खाने से दिल से जुड़े रोगों का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा थकान, सिर दर्द, चिड़चिड़ापन जैसी समस्या भी हो सकती है. जब आप देर रात तक खाना खाते हैं और फिर सोने जाते हैं, तो इससे आपको नींद की समस्या हो सकती है.

यही नहीं देर रात तक खाना खाने से एसिडिटी, पेट में जलन, अपच जैसी परेशानी होने लगती है. इन सब से बचने के लिए आपको रात 8 बजे से पहले ही खाना खा लेना चाहिए. यदि आपको सोने से पहले भूख लगती है, तो आप दूध का सेवन कर सकते हैं. ध्यान रहें आपको चाय नहीं पीना है, क्योंकि चाय पीने के बाद नींद नहीं आती है. अगर आपको पहले से ही डायबिटीज या कोई दूसरी स्वास्थ्य समस्या है, तो आप भूल कर भी देर रात तक भोजन का सेवन न करें. आप अगर देर रात तक खाना खाते हैं और फिर कोई समस्या होती है तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : Summer Drink: गर्मियों में घर पर बनाएं छाछ का रायता, मिलेंगे कई स्वास्थ लाभ, आसान है इसे बनाने का तरीका

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget