एक्सप्लोरर

बासी मुंह चबाएं ये फ्री में मिलने वाला पत्ता, कोलेस्ट्रॉल से लेकर शुगर रहेगा कंट्रोल

curry Leaves Health Benefits: करी पत्ता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि खाली पेट इसे चबाने से कोलेस्ट्रॉल और शुगर कंट्रोल में भी मदद मिलती है.

curry Leaves Health Benefits: हमारे किचन में कुछ ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जो स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत का खजाना भी होती हैं. इन्हीं में से एक है करी पत्ता, अक्सर लोग इसे केवल खाने में तड़का लगाने तक ही सीमित समझते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटा-सा पत्ता आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है.

आयुर्वेद में करी पत्ते को कई बीमारियों को दूर करने वाला प्राकृतिक औषधि माना गया है. इसलिए डॉ. उपासना बोहरा का कहना है कि अगर इसे रोजाना सुबह खाली पेट यानी बासी मुंह चबाया जाए, तो यह कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में बेहद मददगार है.

ये भी पढ़े- कैंसर से भी खतरनाक होती है यह बीमारी, बोन मैरो ही बन जाता है कब्रिस्तान

कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल

करी पत्ता शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने का काम करता है. सुबह बासी मुंह इसे खाने से दिल की नसें साफ रहती हैं और हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है.

शुगर लेवल रहता है बैलेंस

डायबिटीज के मरीजों के लिए करी पत्ता काफी सही चीज है. इसमें मौजूद एंटी-डायबिटिक गुण ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. नियमित रूप से इसे खाने से इंसुलिन की एक्टिविटी बेहतर होती है और शुगर लेवल अचानक बढ़ने या घटने की समस्या नहीं होती.

पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त

अगर आपको गैस, कब्ज या एसिडिटी की समस्या है, तो करी पत्ता चबाना आपके लिए कारगर उपाय है. यह पाचन को दुरुस्त करता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है.

वजन घटाने में सहायक

करी पत्ते में मौजूद फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करते हैं. अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो सुबह खाली पेट इसका सेवन आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है.

आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद

करी पत्ता विटामिन A और C देता है, जिसकी वजह से आपकी आंख स्वस्थ रहती हैं. साथ ही यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है और समय से पहले सफेद होने की समस्या भी कम करता है.

सेवन का तरीका

सुबह उठने के बाद बासी मुंह 5 करी पत्ते अच्छे से चबाकर खाएं और उसके बाद एक गिलास हल्का गुनगुना पानी पी लें. इस आदत को अगर आप अपनी डेली रूटीन में शामिल कर लेंगे, तो कुछ ही दिनों में फर्क महसूस करेंगे.

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज है तो बारिश के मौसम में रखें खास ख्याल, ऐसे मरीजों को जल्दी होता है डेंगू

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget